For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

देश में हिंदी लाओ !

हिंदी दिवस मना रहे, अंग्रेजी की खान/
कैसे हो हिंदी भला, मिले इसे सम्मान//
मिले इसे सम्मान,ज्ञान का कोष अनूठा/
हर जिव्हा पर आज,शब्द परदेशी बैठा//
कह अशोक सुन बात,भाल पर जैसे बिंदी/
करो सुशोभित आज, देश की भाषा हिंदी//


लाओ फिरसे खोज कर,हिंदी के वह संत/
जिनसे थी प्रख्यात ये,चुभे विदेशी दंत//
चुभे  विदेशी   दंत,  बहा  दो   हिंदी गंगा/
करते जो बदनाम, करो अब उनको नंगा//
कह अशोक यह बात, दासता दूर भगाओ/
करो विदेशी दूर, देश में हिंदी लाओ//

Views: 638

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by seema agrawal on September 12, 2012 at 10:44am

आपकी रचना धर्मिता और भावों के लिए बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं अशोकजी ......

अंबरीश जी द्वारा कही गयी सभी बातों को मै भी समर्थन देती हूँ ...आपके सद्प्रयासों के लिए आपके पुनः बधाई 

Comment by Er. Ambarish Srivastava on September 12, 2012 at 10:29am

//हिंदी दिवस मना रहे, अंग्रेजी बयान/              "अंग्रेजी बयान' में एक मात्रा कम है इसे अंग्रेजी की खान भी कहा जा सकता है           
कैसे हो हिंदी भला, मिले इसे सम्मान//             चलेगा .....
मिले इसे सम्मान,ज्ञान का कोष अनूठा/           सत्य वचन ....
हर जिव्हा पर आज,शब्द परदेशी बैठा//            यही तो दर्द है ....
कह अशोक सुन बात,भाल पर जैसे बिंदी/         वाह वाह .....
करो सुशोभित आज, देश की भाषा हिंदी//
         शानदार कुंडली के लिए बधाई मित्र !

लाओ फिरसे ढूंड कर, हिंदी के वह संत/             'ढूंड' में वर्तनी दोष है इसे ठीक कर लें या इसके  बजाय 'खोज' का प्रयोग कर सकते हैं 
जिनसे थी प्रख्यात ये, चुभे विदेशी दंत//           यह सही है ....
चुभे विदेशी दंत, बहा दो हिंदी गंगा/                 बहुत खूब ......
करते जो बदनाम, लगाओ उनको डंडा //           तुक की दृष्टि से 'लगाओ उनको डंडा' के बजाय 'करो अब उनको नंगा' कैसा रहेगा ?
कह 'अशोक' यह बात, दासता दूर भगाओ/
करो विदेशी दूर, देश में हिंदी लाओ//                मातृभाषा के प्रति अति सुन्दर भाव ....... बधाई मित्रवर


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on September 12, 2012 at 10:12am

आदरणीय अशोक कुमार रक्ताले जी,
 मातृ भाषा हिंदी के प्रति उन्नत भाव  युक्त इस कुण्डलिया छंद प्रयास हेतु हार्दिक शुभकामनाएं. कहीं कहीं मात्रिक गणना की त्रुटियाँ हैं.
 
कह अशोक सुन बात,भाल पर जैसे बिंदी/
करो सुशोभित आज, देश की भाषा हिंदी//........ बहुत सुन्दर शब्द व प्रवाह इन पंक्तियों में 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

सुरेश कुमार 'कल्याण' posted a blog post

पूनम की रात (दोहा गज़ल )

धरा चाँद गल मिल रहे, करते मन की बात।जगमग है कण-कण यहाँ, शुभ पूनम की रात।जर्रा - जर्रा नींद में ,…See More
5 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
गिरिराज भंडारी posted a blog post

तरही ग़ज़ल - गिरिराज भंडारी

वहाँ  मैं भी  पहुंचा  मगर  धीरे धीरे १२२    १२२     १२२     १२२    बढी भी तो थी ये उमर धीरे…See More
6 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
गिरिराज भंडारी commented on गिरिराज भंडारी's blog post ग़ज़ल -मुझे दूसरी का पता नहीं ( गिरिराज भंडारी )
"आदरणीय लक्ष्मण भाई , उत्साह वर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार "
6 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-176
"आ.प्राची बहन, सादर अभिवादन। दोहों पर उपस्थिति और उत्साहवर्धन के लिए आभार।"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Dr.Prachi Singh replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-176
"कहें अमावस पूर्णिमा, जिनके मन में प्रीत लिए प्रेम की चाँदनी, लिखें मिलन के गीतपूनम की रातें…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-176
"दोहावली***आती पूनम रात जब, मन में उमगे प्रीतकरे पूर्ण तब चाँदनी, मधुर मिलन की रीत।१।*चाहे…"
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-176
"स्वागतम 🎉"
Friday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

सुखों को तराजू में मत तोल सिक्के-लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

१२२/१२२/१२२/१२२ * कथा निर्धनों की कभी बोल सिक्के सुखों को तराजू में मत तोल सिक्के।१। * महल…See More
Thursday
Admin posted discussions
Jul 8
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 169

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Jul 7
Nilesh Shevgaonkar commented on Nilesh Shevgaonkar's blog post ग़ज़ल नूर की - ताने बाने में उलझा है जल्दी पगला जाएगा
"धन्यवाद आ. लक्ष्मण जी "
Jul 7
Nilesh Shevgaonkar commented on Nilesh Shevgaonkar's blog post ग़ज़ल नूर की - मुक़ाबिल ज़ुल्म के लश्कर खड़े हैं
"धन्यवाद आ. लक्ष्मण जी "
Jul 7

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service