For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

बस यूँ ही.....काश ये हलके होते.....

बस यूँ ही.....काश ये हलके होते.....

 

बचपन के सपने

खुली आँखों के सपने

खुला आकाश 

आज़ाद पंछी

बहुत से उड़ गए

कुछ सफ़र पूरा कर

वापस पलकों पर आ गए 

 

और अब...

बंद आँखों में नींद कंहा

नींद कभी आई तो

सपने कंहा

कभी आये तो

उड़े कंहा,आकाश कंहा

 

जरूरतों के पिंजरे में कैद 

कभी निकले तो

ज़रा फडफडाये

पर मजबूरियों के पत्थर 

वक्त के हाथों में हमेशा दिखे 

और निशाना भी पक्का 

उड़ने से पहले ही लगे

 

पंछी फिर फडफडाये,गिरे

आज भी उन पत्थरों के नीचे दबे हैं 

काश , ये पत्थर जरा हलके होते तो

शायद ,छटपटाते ,हिलते हिलाते 

नीचे से निकल आते अधमरे से 

मगर सपने तो पंछी थे 

ये पत्थर तो पत्थर ही हैं

काश ये जरा हलके होते ..........पवन अम्बा ...

"मौलिक व अप्रकाशित"

 

Views: 641

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by pawan amba on March 16, 2013 at 9:39am

 Saurabh Pandey ji...guru jano se mila ek ek comnt mere liye prasaad ki tarah hi hota hai......mai private service mei hun aur mujhe samaye bahut km mil pata hai........jitna bhi milta hai pura prayaas hota hai ki aap sb se kuch seekh saku.....dil se aabhaar aap sb kaa aur is group kaa.....


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on March 16, 2013 at 8:14am

निर्दोष सपनों पर सांसारिक रौद्र विसंगति का वातावरण बनाता है. उनके संदर्भ में कुछ कहना अच्छा लगा है.. .

शुभ-शुभ

Comment by pawan amba on March 15, 2013 at 4:53pm

Yogi Saraswat JI....by Laxman Prasad Ladiwala JI....Dr. Swaran J. Omcawr JI....आप  सब का दिल  से हार्दिक धन्यवाद......

Comment by pawan amba on March 15, 2013 at 4:51pm

आप  सब का दिल  से हार्दिक धन्यवाद .... Dr.Prachi Singh JI....

Comment by pawan amba on March 15, 2013 at 4:50pm

 ram shiromani pathak JI....बृजेश कुमार सिंह (बृजेश नीरज) JI  आप  सब का दिल  से हार्दिक धन्यवाद ....

Comment by Dr. Swaran J. Omcawr on March 15, 2013 at 12:04pm

Behad Khoobsurat

Swaran

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on March 14, 2013 at 2:26pm

सपनो को मध्यम बना वर्तमान छटपटाते जीवन पर सुन्दर अभिव्यक्ति के लिए हार्दिक बधाई श्री पवन अम्बा जी 

Comment by Yogi Saraswat on March 14, 2013 at 12:15pm

जरूरतों के पिंजरे में कैद 

कभी निकले तो

ज़रा फडफडाये

पर मजबूरियों के पत्थर 

वक्त के हाथों में हमेशा दिखे 

और निशाना भी पक्का 

उड़ने से पहले ही लगे

सुन्दर अभिव्यक्ति


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on March 14, 2013 at 10:46am

हालात और ज़रूरतें मासूम सपनों को कैसे रौंद डालते हैं...ये छटपटाहट सुन्दरता से अभिव्यक्त हुई है

हार्दिक बधाई  

Comment by बृजेश नीरज on March 13, 2013 at 9:40pm

//काश , ये पत्थर जरा हलके होते तो

शायद ,छटपटाते ,हिलते हिलाते 

नीचे से निकल आते अधमरे से //

बहुत ही सुन्दर! अप्रतिम! आपने जो चित्र खींचा है आंखों से होता हुआ दिल में उतर गया।
सादर!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अखिलेश जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त चिचानुरूप उत्तम दोहावली हुई है। पर्यावरण, युद्ध के कारण गैस…"
4 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"दोहा छंद********आग बुझाने पेट की, जूझ रहा दिन-रातबुरे किये  हैं  युद्ध ने, गैस  बिना…"
12 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"क्या हो विकल्प गैस का   [ पढ़िए ] "
12 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"दोहा छंद ++++++++++++ वार्ता निष्फल  शांति की, जारी है फिर युद्ध। कमी तेल औ’ गैस की,…"
20 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"सादर अभिवादन"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम् "
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"आदरणीय विजय निकोर जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
yesterday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Wednesday
amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
Tuesday
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
Tuesday
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Apr 12

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service