For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

दॊ सवैया (मत्तगयंद) हॊली संदर्भ मॆं

दॊ सवैया (मत्तगयंद) हॊली संदर्भ मॆं
========================
1)
रंग बिरंग गुलाल लियॆ सखि, ताकत झाँकत गैल हमारी !!
संग दबंग लफंग लियॆ कछु, आइ गयॊ अलि छैल-बिहारी !!
मॊहन माधव मारि दई तकि, जॊबन बीच  भरी पिचकारी !!
भूल गई सुधि लाजनि तॆ सखि,भीगि गई रँग कॆशर सारी !!

2)
अंग अनंग उमंग  उठी सखि, भंग मतंग करैं किलकारी !!
हूक उठी हिय कूक उठी जस, नागिन-नाग भरैं फुसकारी !!
टूट रहॆ प्रति अंग सखी सुनु, छूटि रही मुख तॆ सिसकारी !!
लाज लिहाज भुलाइ गई जब,बाँहि गही कसि कै वनवारी !!

कवि - राज बुन्दॆली
३०/०३/२०१३
 

Views: 954

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by अरुन 'अनन्त' on March 31, 2013 at 11:30am

आदरणीय राज बुन्देली साहब बेहद सुन्दर सवैया प्रस्तुत किया है आपने, हार्दिक बधाई मित्रवर

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on March 31, 2013 at 4:59am

लाज लिहाज भुलाइ गई जब,बाँहि गही कसि कै वनवारी !!

बहुत ही सुन्दर!

Comment by vijay nikore on March 30, 2013 at 11:05pm

राज जी,

 

अति मनमोहक !

 

सादर,

विजय निकोर


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on March 30, 2013 at 9:39pm

वाह राज बुंदेली जी  मन मुग्ध हो गया इतने सुंदर सवैया पढ़ कर क्या चित्र खींचा है आपने हार्दिक बधाई आपको इस उम्दा प्रस्तुति पर |

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on March 30, 2013 at 5:21pm

बहुत सुन्दर सर जी .......................दोनों ही छंद लाजवाब हैं बहुत बहुत बधाई आपको जय हो


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on March 30, 2013 at 2:14pm

होली की ठिठोली के रस में रचे बसे लालित्यपूर्ण सवैयों के लिए हार्दिक बधाई आ. कवि राज बुन्देली जी.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on March 30, 2013 at 1:40pm

मेरे छोटे से सुझाव को यथोचित मान देने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद, राज भाईसाहब.

Comment by कवि - राज बुन्दॆली on March 30, 2013 at 1:29pm

"Laxman Prasad Ladiwala जी भाई साहब आपका स्नेह मिला यह मेरा सौभाग्य है,,,इस स्नेह हेतु दिल से आभार आपका,,,,,,,,,,,"

Comment by कवि - राज बुन्दॆली on March 30, 2013 at 1:24pm

आदरणीय ,,,, Saurabh Pandey जी,,,, प्रणाम,,,,, प्रणाम,,,,, प्रणाम,,,, आपको,,,,आपका स्नेह मिला तो मुझे और कई गुना ऊर्जा मिली,,,,आपने जो सुधार बताया है ,,,मैने मेरी मूल प्रति मे कर लिया है,,,,,,,,,,,,,बहुत बहुत आभार इस स्नेह के लिये,,,,,,,,,,पुन: प्रणाम,,,,,,,,,


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on March 30, 2013 at 12:45pm

आपके सवैयाप्रयास में अतिशुद्ध से कम की अपेक्षा स्वीकार्य ही नहीं अब, राज भाई. 

बहुत सुन्दर प्रयास हुआ है.  पहिले सवैये में फाग-धावा और दूसरे में फाग-सम्पन्नता बहुत सुन्दर ढंग से निखरी है. विशेषकर दूसरे सवैये पर बार-बार बधाई. सटीक बिम्बात्मक प्रयोग हुआ है जहाँ गर्व लज्जा से सकाम संलग्न होता है. इस लालित्य-भाव हेतु ढेरों बधाइयाँ.

एक बात :  ’अँग अंग’ के स्थान पर प्रति अंग किया जाय तो शिल्प और भाव दोनों सधे होंगे.

बधाई व शुभकामनाएँ.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
Tuesday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service