For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

प्यारे भैया आ जाना

भाई है मेरा अटूट विश्वास
भाई संग रहे सुंदर अहसास
यही अहसास करा जाना
प्यारे भैया आ जाना


भाई मेरे कल का उज्जवल सपना
बनाए रखना सदा साथ अपना
सपना पूर्ण करा जाना
प्यारे भैया आ जाना


भाई हो दूर तो सूना मुझे लगे
बीते बचपन की यादें हैं जगे
बचपन याद दिला जाना
प्यारे भैया आ जाना


माँ के आंचल की छांव हो आप
हाथ हो सर पे जैसे माँ और बाप
फर्ज अपना निभा जाना
प्यारे भैया आ जाना


भाई मेरी शान है मैं उसकी आन
भाई के लिए अपनी वारूँ मैं जान
मेरी शान बढ़ा जाना
प्यारे भैया आ जाना


अपने भाई पर जायूं मैं वारी
उसके वादों पर मैं बलिहारी
वादा यह निभा जाना
प्यारे भैया आ जाना


एक सूत्र में बंधा अपना प्यार
बांधू हर वर्ष ही रक्षा का तार
रक्षासूत्र बंधवा जाना
प्यारे भैया आ जाना


अपना प्यार बंधा सूत्र में एक
भाई का साथ टाले बलाएँ अनेक
अबकी साथ निभा जाना
प्यारे भैया आ जाना

.......................................

मौलिक व अप्रकाशित 

Views: 726

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Sarita Bhatia on August 27, 2013 at 1:16pm

आदरणीय सौरभ जी उत्साहित करती हुई आपकी शुभाशीष बनी रहे यही कामना है 

Comment by Sarita Bhatia on August 27, 2013 at 1:14pm

आदरणीया वंदना जी हार्दिक आभार 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 26, 2013 at 7:39pm

भाई-बहन के सात्विक सम्बन्ध के परिप्रेक्ष्य में अपनी बातें साझा करता हुआ सुन्दर प्रयास.

शुभ-शुभ

Comment by Vindu Babu on August 21, 2013 at 6:43pm
प्रिय सरिता बहन आपकी रचना ने भावविभोर कर दिया।
भाई के लिए बहन की उमड़ती भावनाएं तो सिर्फ एक बहन का हृदय ही समझ सकता है,शब्दों में पूर्णतय: बांधना तो बड़ा मुश्किल लगता है।
रक्षाबन्धन की अनुपम् शभकामनाएं!
सादर
Comment by Sarita Bhatia on August 21, 2013 at 6:12pm

सभी दोस्तों की ह्रदय से आभारी हूँ ,आप सबको मेरी रचना पसंद आई तो समझ लो मेरे भाई को मेरी पाती मिल गई 

Comment by ram shiromani pathak on August 20, 2013 at 2:14pm

आदरणीया सरिता जी ,बहुत ही  सुन्दर रचना //हार्दिक बधाई आपको 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on August 20, 2013 at 11:39am

भाई बहन के प्रेम को समर्पित भावपूर्ण अभिव्यक्ति के लिए हृदय से शुभकामनाएँ आ० सरिता जी 

Comment by कल्पना रामानी on August 20, 2013 at 11:04am

सुंदर भावपूर्ण कविता के लिए बहुत बधाई सरिता जी

सादर

Comment by Sulabh Agnihotri on August 20, 2013 at 10:19am

waaaaaaaaaah

Comment by annapurna bajpai on August 19, 2013 at 10:42pm

आदरणीया सरिता जी सुंदर भावों मे पगी भाई के लिए लिखी गयी स्नेह की पाती हेतु आपको बधाई ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"नीलेश भाई के विचार व्यावहारिक हैं और मैं भी इनसे सहमत हूँ।  डिजिटल सर्टिफिकेट अब लगभग सभी…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार, अब तक आए सभी विचार पढ़े हैं। अधिक विचार आयोजन अवधि बढ़ाने पर सहमति के हैं किन्तु इतने…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इन सुझावों पर भी विचार करना चाहिये। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"यह भी व्यवहारिक सुझाव है। इस प्रकार प्रयोग कर अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"हाल ही में मेरा सोशल मीडिया का अनुभव यह रहा है कि इस पर प्रकाशित सामग्री की बाढ़ के कारण इस माध्यम…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय प्रबंधन,यह निश्चित ही चिंता का विषय है कि विगत कालखंड में यहाँ पर सहभागिता एकदम नगण्य हो गयी…"
Thursday
amita tiwari posted a blog post

निर्वाण नहीं हीं चाहिए

निर्वाण नहीं हीं चाहिए---------------------------कैसा लगता होगाऊपर से देखते होंगे जबमाँ -बाबाकि…See More
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .अधर

दोहा पंचक. . . . . अधरअधरों को अभिसार का, मत देना  इल्जाम ।मनुहारों के दौर में, शाम हुई बदनाम…See More
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी सदस्यों को सादर सप्रेम राधे राधे सभी चार आयोजन को को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। ( 1…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"चर्चा से कई और पहलू, और बिन्दु भी, स्पष्ट होंगे। हम उन सदस्यों से भी सुनना चाहेंगे जिन्हों ने ओबीओ…"
Monday
pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
Mar 14
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
Mar 13

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service