For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हमारे ज़माने में माएं

मैं कैसे बताऊँ बिटिया
हमारे ज़माने में माँ कैसी होती थी

तब अब्बू किसी तानाशाह के ओहदे पर बैठते थे
तब अब्बू के नाम से कांपते थे बच्चे
और माएं बारहा अब्बू की मार-डांट से हमें बचाती थीं
हमारी छोटी-मोटी गलतियां अब्बू से छिपा लेती थीं
हमारे बचपन की सबसे सुरक्षित दोस्त हुआ करती थीं माँ

हमारी राजदार हुआ करती थीं वो
इधर-उधर से बचाकर रखती थीं पैसे
और गुपचुप देती थी पैसे सिनेमा, सर्कस के लिए

अब्बू से हम सीधे कोई फरमाइश नही कर सकते थे
माँ हुआ करती थीं मध्यस्थ हमारी
जो हमारी ज़रूरतों के लिए दरख्वास्त लगाती थीं

अपनी थाली में बची सब्जियां और रोटी लेकर
जब वो खाने बैठती तो हम भरपेटे बच्चे
एक निवाले की आस लिए टपक पड़ते
इसी एक निवाले ने हमें सिखाया
हर सब्जी के स्वाद का मज़ा...

तुम लोगों की तरह हम कभी कह नही सकते थे
कि हमे भिन्डी नही पसंद है
कि बैगन कोई खाने की चीज़ है

हमारे ज़माने की माएं
सबके सोने के बाद सोती थीं
सबके उठने से पहले उठ जाती थीं
और सबकी पसंद-नापसंद का रखती थीं ख्याल
कि तब परिवार बहुत बड़े हुआ करते थे
कि तब माएं किसी मशीन की तरह काम में जुटी रहती थीं
कि तब माएं सिर्फ बच्चों की माएं हुआ करती थीं..........

मैं कैसे समझाऊं बिटिया
हमारे ज़माने में माएं कैसी होती थीं....

(मौलिक अप्रकाशित)

Views: 502

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on October 3, 2013 at 2:49am

अंत तक आते-आते पंक्तियाँ भावप्रधान हो गयी हैं. लेकिन खेद है सर, कविता नहीं हो पायी है ये प्रस्तुति.

Comment by anwar suhail on October 2, 2013 at 8:56pm

इस कविता के माध्यम से मेरा मकसद सिर्फ इतना है कि तब की माएं बच्चो को परीक्षा में उच्चतम अंक पाने की मशीन नही समझती थीं...वे चाहती थीं कि बच्चे खूब खुश रहें..स्वस्थ रहें और मस्त रहें...

और आजकल के इस प्रतिस्पर्धा युग में माएं बच्चों के ९८ मार्क्स पाने से खुश नही होतीं, बल्कि बच्चे से पूछती हैं कि दो नंबर कम क्यों आये....

Comment by विजय मिश्र on October 1, 2013 at 12:39pm
"हू ब हू ऐसी ही हुआ करती थी माँ " -सुहैल भाई ,दिल खोलकर रख दिया है आपने अपने जमाने की माँ को | कहीं भी कुछ भी छोड़ा नहीं है माँ की तस्वीर बनाने में , नाक-नक्स सब काएदे से रखा | कितनी मशगुल रहतीं थी हममे जैसे हमसे फारीग और फाजिल उनकी और कोई दुनियाँ ही न हो . माँ मुकम्मल माँ होतीं थीं और कुछ भी नहीं. ढ़ेरों शुक्रियादा अदा करता हूँ इस प्यारी सी अम्मी और खुर्राट अब्बा को जेहन में कुरेदने के लिए .
Comment by Meena Pathak on September 30, 2013 at 6:24pm

aब भी वैसी ही हैं माँयें मशीन की तरह ... सुन्दर रचना हेतु बधाई 

Comment by डॉ. अनुराग सैनी on September 30, 2013 at 3:52pm

बीत गए वो पल पुराने , कैसे सुनाऊं अब वो तराने ? शुभकामनाये आपको !

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय सौरभ भाई, आप ने सभी बातें सविस्तार कही और अनेकों संशयों को समाप्त किया। इसके पश्चात और कुछ…"
3 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"यह डेटाबेस तक पहुंच का प्रश्न है। सामान्यतः पोर्टल सर्विसेज एजेंसी साइट ओनर को डेटाबेस तक पहुंच…"
3 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता ’अजेय’ जी, आपकी संलग्नता आश्वस्तिकारी है. आपका सोचना आपके पहलू से…"
6 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
9 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
9 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जैसा कि ज्ञात हुआ है कि संचालन का व्यय प्रतिवर्ष 90 हज़ार रुपये आ रहा है। इस रकम को इतने लंबे समय तक…"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"लगभग 90 हजार प्रति वर्ष"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service