For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

लघुकथा : कीमत (गणेश जी बागी)

शास्त्री जी बहुत खुश हैं, नए घर का आज गृह प्रवेश समारोह है ।  विदेश से कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट की पढ़ाई पूर्ण कर इकलौता बेटा भी कल घर पहुँच गया था ।
"पापा, गेस्ट आ गये हैं आप कहें तो डिनर स्टार्ट करवा दूँ"
"नहीं बेटा, कुछ विशिष्ट अतिथियों का मैं इन्तजार कर रहा हूँ पहले वो आ जाएँ फिर भोजन प्रारम्भ कराते हैं" शास्त्री जी ने बेटे को समझाया ।
"विशिष्ट अतिथि कौन पापा ?"
"इस घर को अपने श्रम और पसीने से बनाने वाले मिस्त्री और मजदूर"
"उफ्फ ! आप भी न पापा, उनको उनकी कीमत दे दी, बात ख़त्म"
"बेटा, पसीने की कीमत देने की औकात मुझ में क्या किसी में नहीं है, शायद यह बात मैनेजमेंट में नहीं पढ़ाई जाती ।

(मौलिक व अप्रकाशित)

पिछला पोस्ट =>अतुकांत कविता - नि:शब्द

Views: 1233

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Kiran Arya on December 11, 2013 at 3:07pm

बहुत सुंदर और सार्थक सन्देश देती लघु कथा ...........सर आपको जब भी पढ़ते है मन खुश हो जाता है .....शुभं

Comment by coontee mukerji on December 10, 2013 at 10:27pm

बहुत सुंदर एवम शिक्षाप्रद लघु कथा अपने उद्देश्य को सार्थक करता हुआ.

शुभकामनाएँ

कुंती

Comment by Tapan Dubey on December 10, 2013 at 6:32pm
क्या बात क्या बात आदरणीय गणेश जी

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on December 10, 2013 at 12:44pm
आदरणीया वंदना जी, आपने लघुकथा की व्याख्या कर लेखन सार्थक कर दिया, आपकी उत्साहवर्धन करती टिप्प्णी हेतु बहुत बहुत आभार ।

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on December 10, 2013 at 12:43pm
आदरणीय शारदेन्दु मुखर्जी जी, आपकी उत्साहवर्धन करती टिप्प्णी इस लघुकथा पर प्राप्त हुई, सच ह्रदय गदगद है, बहुत बहुत आभार आदरणीय ।

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on December 10, 2013 at 12:41pm

आभार प्रिय राम भाई ।

Comment by Dr Ashutosh Mishra on December 10, 2013 at 12:26pm

आदरणीय बागी सर ..आत्म चिंतन के लिए बिबश करती हुई  एक सशक्त  लघु कथा ..बिलकुल सच कहा है आपने हम इतने प्रोफेशनल हो गए हैं की  मानवीय सम्बेदना के लिए कोई जगह ही नहीं बची है ..आपकी यह रचना समाज के लिए एक सन्देश है ..आपके इस चिंतन को सलाम ..सादर प्रणाम के सा

Comment by Meena Pathak on December 10, 2013 at 11:53am

बहुत सुन्दर सन्देश देती लघुकथा हेतु बधाई आप को आदरणीय बागी जी | सादर 

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on December 10, 2013 at 11:20am

आदरणीय बागी जी

'कीमत'' लघु कथा की कोई कीमत नहीं है i बेशकीमती है यह कथा  i धन्य है भारत की वह विचारधारा जो परिश्रम  और पसीने के बिन्दुओ  का सम्मान  करना जानती है i उतना ही सच यह भी है कि नयी पीढी ऐसी सोच और संस्कार से दूर होती जा रही है  i हमें जाग्रति के ऐसे सन्देश साहित्य के माध्यम से समाज को देने चाहिए i  बागी जी की सशक्त सोच के समक्ष मै नतमस्तक हूँ i  बहुत - बहुत बधाई हो श्रीमन i


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on December 10, 2013 at 11:08am

बिलकुल सही सन्देश है, आखिर पसीने की क़ीमत कौन चुका पाया है आज तक ? लघुकथा शिल्प और कहन के दृष्टिकोण से बेहद कसी हुई और चुस्त है, मेरी हार्दिक बधाई स्वीकारें भाई गणेश बागी जी.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Monday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Sunday
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
Sunday
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
Saturday
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
Saturday
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
Saturday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
Saturday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
May 25

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service