For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

नेकनीयती वृन्द के, मुरझाये..….हैं फूल |

कहकर पुष्प गुलाब का, दिए सैकड़ों शूल ||

 

बही नाव……..पतवार भी, तूफानों की धार |

बढ़ा प्रेम तब सरित का, जब पाया मँझधार ||

 

कुल की करुणा कान में, बोली थी चुपचाप |

देख समय सूरज चढा, तू भी इसको भाप ||

 

अवसर का उपहास है, अनजाने ही हार |

भोग रहे पीड़ा कई, गए समय की मार ||

 

कागज़ पर लिखता रहा, विरह प्रेम के गीत |

जुडी कलम की छंद से, अनजाने ही प्रीत ||

 

तप कर भी सूरज ढले, सांझ ढले चुपचाप |

मर्यादा है......वक्त की, शीतलता अरु ताप ||

 

बोले शब्द चुनाव कर, फिर भी पायी हार |

तत्परता ने हर लिया, शब्द-शब्द का प्यार ||

 

लुप्त हुआ प्रतिबिम्ब भी, ज्यों ही आयी रात |

फ़ैला था वह शाम को, जाने क्या थी बात ||

 

रदपट का हिलना लगे, सबको तब ही ख़ास |

जहाँ टूटती आस में, लौटा हो.........विश्वास ||

 

मौलिक/अप्रकाशित.

Views: 827

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by SURENDRA KUMAR SHUKLA BHRAMAR on February 16, 2014 at 11:26pm

तप कर भी सूरज ढले, सांझ ढले चुपचाप |

मर्यादा है......वक्त की, शीतलता अरु ताप ||

प्रिय अशोक भाई एक से बढ़ कर एक , दोहे संजोने  लायक , सौरभ भाई ने सच ही कहा मोती हैं
माँ सरस्वती  की कृपा बनी रहे
भ्रमर ५

Comment by Ashok Kumar Raktale on December 19, 2013 at 11:10pm

आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, रचना पर आपके आशीष ने  मेरे रचना कर्म को बल दिया है. आपकी व्यस्तता का मुझे भान है. मैंने देखा है जब आपने फुरसत पाकर रात के दो बजे भी रचनाओं पर प्रतिक्रियाएं दी हैं.  जी भाँप शब्द सही है, किसी कारणवश वह दोहा अधपका रह गया. आपका और माँ शारदे का आशीष रहे मेरा रचना कर्म जारी रहेगा. सादर.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on December 19, 2013 at 5:05pm

आदरणीय अशोकभाईजी, ऐसी रचनाओं पर विलम्ब से आना स्वयं मुझे ही खलता है और अपनी व्यस्तता पर अकथ क्षोभ होता है.

एक-एक दोहा मोती है. और इन मोतियों से आपने प्रस्तुति की बहुत ही खूबसूरत माला बनायी है. इस माला को मन बार-बार पहन रहा है और मुग्ध है.
कई दोहे आपकी उच्च सोच का बखान कर रहे हैं और मैं बार-बार पढ़ रहा हूँ. बार-बार का अर्थ बार-बार ही लगायें, आदरणीय. वस्तुतः मुग्ध हूँ.

इस अवर्णनीय मुग्धता के बावज़ूद एक बात कहनी है ! बस एक बात..

दोहे में प्रयुक्त सही शब्द भाँप होगा, न कि भाप. बस


हृदय से बधाई और शुभकामनाएँ आदरणीय
आपसे शीघ्र ही और-और सुनने की प्रतीक्षा है..  
सादर

Comment by Ashok Kumar Raktale on December 14, 2013 at 8:23am

आदरणीय विजय निकोर साहब सादर प्रणाम, आपकी प्रतिक्रिया से रचना को बल मिला. सादर आभार !

Comment by vijay nikore on December 13, 2013 at 11:50pm

अति सुन्दर दोहे। बधाई।

Comment by Ashok Kumar Raktale on December 13, 2013 at 1:26pm

आदरणीया डॉ. प्राची जी सादर, आपसे दोहावली पर मिली प्रतिक्रया ने रचनाकर्म को सार्थकता प्रदान की है. आपका कोटिशः आभार !


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on December 13, 2013 at 9:49am

आदरणीय अशोक रक्ताले जी 

बहुत सुन्दर मन भावन, भावप्रवण दोहावली प्रस्तुत की है.. सभी दोहे बहुत पसंद आये.

नेकनीयती वृन्द के, मुरझाये..….हैं फूल |...........नेकनीयती वृन्द के .....वाह बहुत सुन्दर 

कहकर पुष्प गुलाब का, दिए सैकड़ों शूल ||

कागज़ पर लिखता रहा, विरह प्रेम के गीत |

जुडी कलम की छंद से, अनजाने ही प्रीत ||..............अपने दिल की बात कह दी..बहुत सुन्दर

आपकी प्रविष्टियों की प्रतीक्षा रहती है आदरणीय 

इस दोहावली पर सादर बधाई स्वीकारें 

 

Comment by Ashok Kumar Raktale on December 12, 2013 at 10:16pm

आदरणीया अन्नपूर्णा बाजपाई जी सादर, दोहे पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत आभार. रचना कर्म सार्थक हुआ.सादर.

Comment by annapurna bajpai on December 12, 2013 at 8:57pm

आ० अशोक रक्ताले जी बहुत सुन्दर दोहे , सच मे मन को मोहे , बधाई आपको । 

Comment by Ashok Kumar Raktale on December 11, 2013 at 10:27pm

आदरणीया मीना पाठक जी आदरणीय गिरिराज  भंडारी साहब भाई राम  पाठक जी आप सभी का दोहों को पसंद करने के लिए हार्दिक आभार.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Monday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service