For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कुछ सामयिक दोहे / जवाहर

मानसून की देर से, खेतहि फटे दरार,

ताके किसना मेघ को, आपस में हो रार.

मानसून की अधिकता, बारिश हो घनघोर

उजड़ा घर अरु खेत अब, देखत सब चहु ओर

तीव्र पानी प्रवाह से,  वन गिरि भी थर्राय

नर पशु पानी में बहे, किसको कौन बचाय .

उथल पुथल भइ जिंदगी, कहते जिसे विकास.

जलवायु दूषित हुई,  आम हो गया ख़ास

राग द्वेष का जोर है, प्रीती नहीं सुहाय,

भाई से भाई लड़े, संचित धन भी जाय..

फैशन की अब होड़ है, फैशन डूबे लोग.

फैशन में पोषण घटे, बचा न कोइ निरोग.

(मौलिक व अप्रकाशित)

जवाहर लाल सिंह  

Views: 754

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by SURENDRA KUMAR SHUKLA BHRAMAR on August 27, 2014 at 6:52pm

प्रिय जवाहर भाई सुन्दर और विभिन्न विषय समेटे अच्छे दोहे आइये विद्वद जन के अनुसार और साधते रहें
आभार
भ्रमर ५

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on August 22, 2014 at 2:43pm

आदरणीय, सादर अभिवादन!

आपके सुधारात्मक सुझाव मेरे लिए मार्गदर्शन है और मेरा प्रयास जारी रहेगा. आपका अतिशय आभार!


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 22, 2014 at 1:02am

मानसून की देर से, खेतहि फटे दरार,
ताके किसना मेघ को, आपस में हो रार.... .      ... अत्यंत सधा हुआ दोहा हुआ है ! वाह !!

मानसून की अधिकता, बारिश हो घनघोर
उजड़ा घर अरु खेत अब, देखत सब चहु ओर.......   अधिकता शब्द गलत स्था पर आ गया है. देखत सब चहुँ ओर भी सधा हुआ नहीं है.

तीव्र पानी प्रवाह से,  वन गिरि भी थर्राय
नर पशु पानी में बहे, किसको कौन बचाय ...........  पहले दोहे वाली बात नहीं आ पायी, भाई

उथल पुथल भइ जिंदगी, कहते जिसे विकास.
जलवायु दूषित हुई,  आम हो गया ख़ास............ जलवायु शब्द के असहज प्रयोग ने इस अन्यतम दोहे को कमतर कर दिया, भाई..

राग द्वेष का जोर है, प्रीती नहीं सुहाय,
भाई से भाई लड़े, संचित धन भी जाय.... . .. . .....  आमजन से मुखातिब हुआ दोहा. बहुत खूब !

फैशन की अब होड़ है, फैशन डूबे लोग.
फैशन में पोषण घटे, बचा न कोइ निरोग.................बचा न कोई निरोग  को लेकर आदरणीय लक्ष्मण प्रसाद जी पहले ही सुझाव दे चुके हैं.

आपका प्रयास बना रहे, भाईजी.
शुभेच्छाएँ

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on August 21, 2014 at 8:09pm

हार्दिक आभार श्री विजय निकोरे साहब!

Comment by vijay nikore on August 21, 2014 at 2:52pm

दोहे अच्छे लगे। बधाई, आदरणीय जवाहर जी।

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on August 20, 2014 at 11:45pm

आदरणीय श्री गिरीराज जी, सादर अभिवादन!

प्रोत्साहन हेतु हार्दिक आभार! 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on August 19, 2014 at 9:49pm

आदरणीय जवाहर लाल भाई , सुन्दर दोहों की रचना के लिए आपको बधाई |

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on August 19, 2014 at 8:20pm

आदरणीय श्री लक्ष्मण धामी जी, सादर अभिवादन!

प्रोत्साहन हेतु आभार! 

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on August 19, 2014 at 8:16pm

आदरणीय लडीवाला साहब, सादर अभिवादन! आपका हार्दिक आभार आपका संशोधित सुझाव सिरोधार्य है इसे सुधार कर लूँगा. सादर!

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on August 19, 2014 at 8:14pm

आदरणीय श्री जितेन्द्र गीत जी प्रोत्साहन हेतु हार्दिक आभार!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
11 hours ago
amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
yesterday
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
yesterday
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service