For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

( ग़ज़ल ) जलाने को तुम्हारे हौसले तैयार बैठे हैं (गिरिराज भंडारी )

१२२२  १२२२ १२२२ १२२२

करेंगे होम ही, लेकर सभी आसार बैठे हैं

जिगर वाले जला के हाथ फिर तैयार बैठे हैं

ज़रा ठहरो छिपे घर में अभी मक्कार बैठे हैं

जलाने को तुम्हारे हौसले तैयार बैठे हैं

 

बहारों से कहो जाकर ग़लत तक़सीम है उनकी

कोई खुशहाल दिखता है , बहुत बेज़ार बैठे हैं

 

समझते हैं तेरे हर पैंतरे , गो कुछ नहीं कहते

तेरे जैसे अभी तो सैकड़ों हुशियार बैठे हैं

 

तुम्हें ये धूप की गर्मी नहीं लगती यूँ ही मद्धिम

तपिश के सामने हम हैं , बने दीवार बैठे हैं

 

कभी सैलाब ने धोया , कभी सूखा सताता है

हमें बरबाद करने को बहुत से यार बैठे हैं

 

ये अपने घर का मस्ला है, इसे छोड़ो, कहीं रख दो

अभी तो मुल्क के दुश्मन लगे तैयार बैठे हैं

 

बहुत मायूस होने की ज़रूरत है नहीं साक़ी

क़तारों में अभी सौ - सौ तेरे बीमार बैठे हैं

********************************************

मौलिक एवँ अप्रकाशित ( संशोधित )

 

Views: 1054

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Dr. Vijai Shanker on August 21, 2014 at 1:27am
सातों बहुत अच्छे हैं , एक से बढ़ कर एक . सुन्दर , बहुत बहुत बधाई आदरणीय गिरिराज भंडारी जी .

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on August 20, 2014 at 9:19pm

आदरणीया सविता जी , सरहाना के लिये आपका हार्दिक आभार ।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on August 20, 2014 at 9:18pm

आदरनीय रवि भाई , आपकी सराहना से मेरा उत्साह दोगुना हो गया । उत्साह वर्ध न के लिये आपका आभारी हूँ ।

/तपिश के सामने हम हैं , बने दीवार बैठे हैं /   -- मै इस तरह अपनी बात को दो स्तर मे पूरी करने का प्रयास किया हूँ ।

1 - तपिश कम लगने का कारण कौन है -- वो हम हैं 

2- तपिश कैसे कम कर रहे हैं -----             दीवार  बन के बैठ के 

फिर भी अगर ये बात आप जैसे प्रबुद्ध पाठक तक नही पहुँचा पाया तो इसे मै अपनी ही ग़लती मानता हूँ , 

मै इस मिसरे मे सुधार कर लूंगा ---- तपिश के सामने हम जो  बने दीवार बैठे हैं  ---   ऐसा कहूँ तो कैसा रहेगा ? 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on August 20, 2014 at 9:06pm

आदरणीय संत लाल भाई , आपकी उत्साह वर्धन करती प्रतिक्रिया के लिये आपका आभारी हूँ ।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on August 20, 2014 at 9:05pm

आदरणीय नरेन्द्र भाई , उत्साह वर्धन  के लिये आपका हार्दिक आभार 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on August 20, 2014 at 8:59pm

आदरणीया राजेश जी , उत्साह वर्धन के लिये आपका बहुत बहुत  शुक्रिया  ।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on August 20, 2014 at 8:57pm

आदरणीय बड़े भाई गोपाल जी , गज़ल को आपका आशीर्वाद मिला , कहना सफल हुआ , आपका हार्दिक आभार ।

Comment by savitamishra on August 20, 2014 at 7:52pm

ज़रा ठहरो छिपे घर में अभी मक्कार बैठे हैं

जलाने को तुम्हारे हौसले तैयार बैठे हैं ...बहुत खुबसुरत भैया _/\_

Comment by Ravi Prabhakar on August 20, 2014 at 7:47pm

आदरणीय गिरीराज भंडारी जी,
क्या खूब ग़ज़ल कहीं आपने, मजा ही आ गया। जितनी बार भी गुनगुनाया उतनी बार ही बस वाह-वाह ही निकली। एक सफल प्रस्तुति के लिए आपको बहुत बहुत बधाई। यदि आप एक संशय निवारण कर दें तो आपका बहुत उपकार होगा:

/तपिश के सामने हम हैं , बने दीवार बैठे हैं /

इसमें मुझे पहले वाला ‘हैं’ शब्द थोड़ा अखर रहा हूँ। मैं स्पष्ट कर दूं कि ग़ज़ल के बारे में मुझे बिल्कुल भी जानकारी नहीं है और आप सरीखे वरिष्ठ साहित्यकार से इस तरह का सवाल करना शायद मेरा दुस्साहस ही है। उम्मीद है कि आप निराश नहीं करेंगे। सादर ।

Comment by Santlal Karun on August 20, 2014 at 6:06pm

आदरणीय भंडारी जी,

नवीन किन्तु सामयिक भावबोध की बहुत अच्छी ग़ज़ल, साधुवाद एवं सद्भावनाएँ !

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Thursday
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Tuesday
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Sep 19
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Sep 19
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Sep 17
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service