For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

वसुंधरा की त्रासदी/कारण था पतझार

वसुंधरा की त्रासदी,

कारण था पतझार !

वसन्त आगमन हुआ,

उपवन में आया निखार !!

 

प्रफुल्लित हुई नव कोपल,

पल्लव मुस्करा रहे !

सतरंगी सुमनों पर,

भ्रमर हैं मंडरा रहे !!

 

प्रकृति की सात्विक सुन्दरता,

अपनी प्रकृति मैं उतार लें !

आस्था, विश्वास के सूखे,

पल्लव को फिर संवार लें !!

 

संस्कारों की पौध लगा,

धरा को निखार लें !

प्रकृति के सन्देश को,

जन-जन स्वीकार लें !!

 

शिव का सन्देश,

जब गूंजेगा दिग –दिगन्त !

भौतिकता के तम से,

तब होंगे हम स्वतन्त्र !!

 

योग-तप-साधना,

जब होगी अनन्त !

जीवन में छाएगा,

आध्यात्म का वसन्त !!

© हरि प्रकाश दुबे

"मौलिक व अप्रकाशित”

Views: 491

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Hari Prakash Dubey on December 29, 2014 at 2:19pm

आपका धन्यवाद सोमेश भाई !

Comment by somesh kumar on December 28, 2014 at 11:12pm

पहली बार में रचना का भावार्थ नहीं समझा |पर दूसरी बार जब गहनता से पढ़ा तो पाया हर पंक्ति गहरा अर्थ लिए है ,प्रकृति के साथ जीवन का समन्वय हो तो जीवन अवश्य सुंदर और पूर्ण-उन्नत होगा |रचना हेतु बधाई 

Comment by Hari Prakash Dubey on December 28, 2014 at 9:37pm

" "आदरणीय मिथिलेश ,सर ,दरअसल मैं हिंदी साहित्य का विद्यार्थी नहीं रहा ,ज्यादा ज्ञान भी नहीं है ,बस जो मन मैं भाव आते है ,या कभी आये थे ,उन्ही को व्यक्त कर देता हूँ , पर आप जैसे विद्वानों के साथ सीख रहां हूँ ,आनंद आ रहा है ,बहुत कुछ लिखा रिजेक्ट भी हो जाता है ,पर फिर लिखता हूँ , बाकी इससे अपनी कमी जानने का और सुधारने का मौका भी मिलता है , आपकी सलाह पर  छन्द,  कविता की अन्य विधाओं का ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश  जरूर करूंगा, आपका पुनः आभार !


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on December 28, 2014 at 8:57pm

आदरणीय हरि प्रकाश दुबे जी आपकी रचना को दुबारा पढ़ा तो आपका शब्द चयन देख अनायास ही विचार आया कि आपकी कलम से पञ्च चामर छन्द सृजित हो और उसे पढने का अवसर अवश्य मिले... सादर 

Comment by Hari Prakash Dubey on December 28, 2014 at 8:42pm

आदरणीय इं. गणेश जी "बागी " जी ,किसी भी रचना पर जब आपका समर्थन मिल जाता है तो लगता है की गाडी सही ट्रैक पर है , बहुत बहुत  आभार सर आपका ! सादर !

Comment by Hari Prakash Dubey on December 28, 2014 at 8:38pm

"आदरणीय मिथिलेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका !"

Comment by Hari Prakash Dubey on December 28, 2014 at 8:37pm

"आदरणीय शिज्जु "शकूर" जी , उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद !


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on December 28, 2014 at 8:31pm

प्रकृति के माध्यम से अति सुन्दर भावाभिव्यक्ति बहुत बहुत बधाई आदरणीय हरिप्रकाश दुबे जी


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on December 28, 2014 at 7:21pm

बहुत ही खुबसूरत अभिव्यक्ति, इस रचना के माध्यम से हम दो कदम और प्रकृति की ओर बढ़े, बधाई आदरणीय हरिप्रकाश दुबे जी .


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on December 28, 2014 at 6:40pm

हरिप्रकाश दूबेजी बहुत खूबसूरती से आपने प्रकृति एवं धरती की त्रासदि को शब्द दिये हैं बहुत बहुत बधाई आपको

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
9 hours ago
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
9 hours ago
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
12 hours ago
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
14 hours ago
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service