For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल : मारो बम गोली या पत्थर कलम नहीं मिटती

बह्र : २२ २२ २२ २२ २२ २२ २

 

माना मिट जाते हैं अक्षर कलम नहीं मिटती

मारो बम गोली या पत्थर कलम नहीं मिटती

 

जितने रोड़े आते उतना ज़्यादा चलती है

लुटकर, पिटकर, दबकर, घुटकर कलम नहीं मिटती

 

इसे मिटाने की कोशिश करते करते इक दिन

मिट जाते हैं सारे ख़ंजर कलम नहीं मिटती

 

पंडित, मुल्ला और पादरी सब मिट जाते हैं

मिट जाते मज़हब के दफ़्तर कलम नहीं मिटती

 

जब से कलम हुई पैदा सबने ये देखा है

ख़ुदा मिटा करते हैं अक़्सर कलम नहीं मिटती

-------

(मौलिक एवं अप्रकाशित)

Views: 944

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Hari Prakash Dubey on February 25, 2015 at 11:41pm

आदरणीय धर्मेन्द्र कुमार सिंह जी ,सुन्दर रचना है हार्दिक बधाई आपको !

Comment by ajay sharma on February 25, 2015 at 10:45pm

bahut hi khoobsoorat message aur rachnadharmita ka nirvah kiya hai ..apne ...vaise to comments ko manana aur na manna apka hi sarvadhikar hai aur ikska priyog kar apne apni rachne aur fiqr ko aur mazboot hi kiya hai .....

 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on February 25, 2015 at 9:02pm

आदरणीय धर्मेन्द्र जी, ग़ज़ल पर हार्दिक बधाई.... बाकी तो गुनिजन कह ही चुके है.... सादर 

Comment by Krish mishra 'jaan' gorakhpuri on February 25, 2015 at 8:01pm

गुरुजनों से अनुरोध है की इस संदर्भ में मार्गदर्शन करे...

Comment by Krish mishra 'jaan' gorakhpuri on February 25, 2015 at 8:00pm

मित्र धर्मेन्द्र जी...जैसा की मैंने पूर्व में ही कहा कि...आपका भाव मै समझता हूँ..आप जिन बातों का आप तर्क दे रहे है..वह भी एक तरह से ठीक है..पर गौर करें..दफ्तर वह जगह होती है जहा से काम-काज किया जाता है...इस रूप में सम्पूर्ण सृष्टि ईश्वर का घर भी हुयी और दफ्तर भी..इस संदर्भ में सोचिये..दूसरा ख़ुदा एक ही है,पर लिखने हमेशा बहुवचन ही लिखा जाता है..क्युकी वह सर्वस्त्र हैऔर सम्माननीय है !!आप रचना में आमूल-चूल परिवर्तन कर अपना दायित्व निभा सकते है..आगे आपकी मर्जी.

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on February 25, 2015 at 7:45pm

आ० धर्मेन्द्र जी

हम यहाँ विचार साझा करते हैं i द्वन्द नहीं करते i आप अपनी गजल के रचनाकार है i आपु इसे अपने ढंग से प्रतिष्ठित कर सकते है  i पर जब तक रचना में 'साधारणीकरण ' नहीं होगा आपकी स्थापना सर्वग्राह्य नहीं होगी i हमारे  जो विचार है उनसे आप सहमत और असहमत होने के लिए पूर्णतः स्वतंत्र है i पर यह हमेशा याद रखे यहाँ हम सब एक दूसरे  के अनुज है या अग्रज है  i  समरसता बनी रहनी चाहिए i ससम्मान i

Comment by Sushil Sarna on February 25, 2015 at 6:57pm

आदरणीय धर्मेन्द्र सिंह जी इस खूबसूरत ग़ज़ल की प्रस्तुति पर हार्दिक बधाई।  बहुत ही खूबसूरत अशआर बने हैं।  भ्रम की स्थिति को आपने पूर्व स्पष्ट कर दिया है। पुनः हार्दिक बधाई। 

Comment by Nirmal Nadeem on February 25, 2015 at 6:09pm

Bahut Bahut shukriya janab.

Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on February 25, 2015 at 5:59pm
निर्मल जी मेरी निम्नांकित टिप्पणी पढ़ लें, बात स्पष्ट हो जाएगी।
Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on February 25, 2015 at 5:58pm
शुक्रिया महर्षि जी

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

निर्वाण नहीं हीं चाहिए

निर्वाण नहीं हीं चाहिए---------------------------कैसा लगता होगाऊपर से देखते होंगे जबमाँ -बाबाकि…See More
19 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .अधर

दोहा पंचक. . . . . अधरअधरों को अभिसार का, मत देना  इल्जाम ।मनुहारों के दौर में, शाम हुई बदनाम…See More
19 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी सदस्यों को सादर सप्रेम राधे राधे सभी चार आयोजन को को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। ( 1…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"चर्चा से कई और पहलू, और बिन्दु भी, स्पष्ट होंगे। हम उन सदस्यों से भी सुनना चाहेंगे जिन्हों ने ओबीओ…"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
Friday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
Friday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
Friday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
Thursday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
Thursday

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
Mar 11
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
Mar 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service