For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कितना सुहाना होगा ………..

कितना सुहाना होगा ………..

अपने अपने दंभों को समेटे
हम इक दूसरे की तरफ 
पीठ करके चल दिए 

बिना इसका अनुमान लगाये कि
मुंह मोड़ के हम
उन स्नेहिल पलों का 
अनजाने में क़त्ल कर रहे हैं 

जो हमने
तारों की छाँव में
चांदनी की बाहों में 
नशीली निगाहों में 
इक दूसरे के कन्धों पर सिर रख कर
इक दूसरे की उँगलियों में उंगलियाँ डालकर
इक दूसरे के केशों से खेलते हुए 
निशा में अपने अस्तित्व को 
इक दूसरे में विलीन करके संजोये थे 
और हाँ ,सागर की रेत् पर पाँव के निशाँ 
रतजगों से बिस्तर पर वो सलवटों के निशाँ 
मुहब्बत के उन्मादी पलों की वो महकती दास्ताँ
क्या मात्र पीठ मोड़ के चल देने से 
हम अपनी स्मृति से.
विस्मृत कर पायेंगे 
नहीं, प्रिय नहीं 
ये इतना आसाँ नहीं है 
हमें एक दूसरे के लिए
एक दूसरे की तरफ
शर्तों की हदों के बिना
लौट के आना होगा
अपने अपने दंभ को
पछतावे के आंसूओं में डुबो कर
इक दूसरे के जीवन में
समर्पण भाव का
नया प्रभात लाना होगा
मैं और तुम का भेद मिटाकर
हम बन जाना होगा

फिर देखना ये सफर
कितना सुहाना होगा

सुशील सरना
मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 509

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Sushil Sarna on June 5, 2015 at 12:32pm

Comment by Sushil Sarna on May 28, 2015 at 3:29pm

आदरणीय सौरभ जी रचना भावों पर आपकी स्नेह बरखा ने लेखन को सफल कर दिया। आपका तहे दिल से शुक्रिया। 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 28, 2015 at 1:49am

आदरणीय सुशील सरनाजी, भावदशा से उच्च प्रस्तुति केलिए हार्दिक बधाइयाँ..

शुभ-शुभ

Comment by Sushil Sarna on May 22, 2015 at 1:17pm

आदरणीय   shree suneel  जी रचना में निहित भावों को मान देने  के लिए आपका  तहे दिल से शुक्रिया। 

Comment by shree suneel on May 21, 2015 at 2:50pm
रिश्तों के महत्व को रेखांकित करती सुन्दर, सार्थक कविता आदरणीय. अच्छी लगी आपकी ये प्रस्तुति भी. बधाई आपको.
Comment by Sushil Sarna on May 21, 2015 at 12:49pm

आदरणीय   डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव जी रचना में निहित भावों को मान देने  के लिए आपका  तहे दिल से शुक्रिया। 

Comment by Sushil Sarna on May 21, 2015 at 12:49pm

आदरणीय  Samar kabeer  जी रचना में निहित भावों को मान देने  के लिए आपका  तहे दिल से शुक्रिया। 

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on May 21, 2015 at 11:06am

रमणीक , भव्य, सुन्दर !

Comment by Samar kabeer on May 21, 2015 at 11:06am
जनाब सुशील सरना जी ,आदाब,बहुत अच्छा लिखते हैं आप ,ये कविता भी बहुत अच्छी लगी,हार्दिक बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
10 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
11 hours ago
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Monday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service