For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

इतना तो काम आप को करना पड़ेगा जी -- (ग़ज़ल) -- मिथिलेश वामनकर

221—2121—1221-212

 

इतना तो काम आप को करना पड़ेगा जी

जन्नत जो देखना है तो मरना पड़ेगा जी

 

माना कि बादशाहे-आसमां है वो मगर

खुर्शीद को उफ़क में उतरना पड़ेगा जी

 

हर जानवर में बंट गई महलों की रोटियाँ

फिर आम आदमी को तो चरना पड़ेगा जी

 

ये ज़िन्दगी है नाव, समुन्दर है ये जहां

अब वक़्त की पतवार से तरना पड़ेगा जी

 

अफसर है वे,  न मानिए कोई मज़ाक है

कितना भी दम हो आपमें, डरना पड़ेगा जी

 

यादों के इस भंवर में मुहब्बत के वासिते

तुमको नफस-नफस में बिखरना पड़ेगा जी

 

आया रहम गरीब पे अच्छा है ये मगर 

बस आसमां से आज उतरना पड़ेगा जी

 

वैसे तो दाखिली ही नहीं कू-ए-यार में

ये है शबे-हयात गुजरना पड़ेगा जी

 

है जिंदगी, ये ताजमहल तो नहीं हजूर

कुछ सादगी में रंग तो भरना पड़ेगा जी

 

ये तै रहा कि आप है कश्ती और आपको

दरिया में एक रोज़ उतरना पड़ेगा जी

 

चेह्रा जो सामने है नए दौर का, सुनो

ये आइना है, इसमें सँवरना पड़ेगा जी

 

उसने हरेक सच जो कहा है  जुनून में

हर बात से उसे भी मुकरना पड़ेगा जी

 

मैं जानता हूँ आब हूँ मुझको ही हर दफा

गम-ओ-ख़ुशी के बीच निथरना पड़ेगा जी

 

------------------------------------------------------------
(मौलिक व अप्रकाशित)  © मिथिलेश वामनकर 
------------------------------------------------------------

 

Views: 732

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on September 7, 2015 at 4:03am

आदरणीय गिरिराज सर, ग़ज़ल की सराहना और उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया हेतु हार्दिक आभार. सादर. नमन 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on September 6, 2015 at 8:53pm

आदरणीय मिथिलेश भाई , बढ़िया गज़ल हुई है , सभी अशआर अच्छे हुये हैं , आपको हार्दिक बधाइयाँ ।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on September 5, 2015 at 9:11pm

आदरणीय विजय शंकर सर आपकी सकारात्मक प्रतिक्रिया, हमेशा मेरा मनोबल बढाती है. ग़ज़ल के मुखर अनुमोदन,  सराहना और उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया हेतु हार्दिक आभार आपका. नमन 

Comment by Dr. Vijai Shanker on September 5, 2015 at 11:53am
हर जानवर में बंट गई महलों की रोटियाँ
फिर आम आदमी को तो चरना पड़ेगा जी.
बहुत खूब , बहुत सुन्दर , बहुत बहुत बधाई , प्रिय मिथिलेश वामनकर जी, सादर।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on September 5, 2015 at 4:27am

आदरणीय हर्ष जी, मोबाइल से कमेन्ट करना ज़रा मुश्किल तो है. बहरहाल ग़ज़ल के मुखर अनुमोदन,  सराहना और उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया हेतु हार्दिक आभार आपका.

Comment by Harash Mahajan on September 4, 2015 at 8:38am
आदरणीय मिथिलेश जी बेहतरीन ग़ज़ल । हर ग़ज़ल कुछ न कुछ अलग अंदाज़ लिए हुए । कम्प्यूटर वायरस की वजह से आने में दिक्कत हो रही है । लेकिन मोबाइल से लिख पाना टेढ़ी खीर प्रतीत होता है । इस ग़ज़ल पर मेरी जानिब से ढेरों दाद । सादर !!!

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on September 4, 2015 at 5:50am

आदरणीया कांता जी, ग़ज़ल के मुखर अनुमोदन,  सराहना और उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया हेतु हार्दिक आभार आपका.


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on September 4, 2015 at 5:49am

आदरणीय बड़े भाई धर्मेन्द्र जी,  ग़ज़ल की सराहना और उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया हेतु हार्दिक आभार आपका. 

बादशाह वाले शेर पर शायद दाद नहीं बन रही है. उसे पुनः देखता हूँ.

Comment by kanta roy on September 4, 2015 at 12:00am
जन्नत देखने के लिये तो मरना पडेगा ही । ये देखना जिंदगी को साथ लेकर तो मुमकिन नहीं ।

मैं जानता हूँ आब हूँ मुझको ही हर दफा
गम-ओ-ख़ुशी के बीच निथरना पड़ेगा जी......
बहुत खूब कही है आपने आदरणीय मिथिलेश वामनकर जी । बधाई स्वीकार करें इस बेहतरीन गजल के लिए ।
Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on September 3, 2015 at 11:04pm

बड़े ख़ूबसूरत अश’आर हुए हैं आदरणीय मिथिलेश जी, दाद कुबूल करें

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
8 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
15 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
15 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन व आभार।"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई रवि जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सुंदर सुझाव के लिए हार्दिक आभार।"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"बेशक। सच कहा आपने।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"मेरा प्रयास आपको अच्छा और प्रेरक लगा। हार्दिक धन्यवाद हौसला अफ़ज़ाई हेतु आदरणीय मनन कुमार सिंह जी।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ नववर्ष की पहली गोष्ठी में मेरी रचना पर आपकी और जनाब मनन कुमार सिंह जी की टिप्पणियों और…"
Saturday
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"प्रेरक रचना।मार्ग दिखाती हुई भी। आज के समय की सच्चाई उजागर करती हुई। बधाइयाँ लीजिये, आदरणीय उस्मानी…"
Saturday
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"दिली आभार आदरणीया प्रतिभा जी। "
Saturday
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"हार्दिक आभार आदरणीय उस्मानी जी। "
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service