For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

बन प्रेम-प्रसून सुवासित हो,
उर में सबके नित वास करो।

मद-लोभ-अनीति-अधर्म तजो,
धर धर्म-ध्वजा नर-त्रास हरो।।

सत हेतु करो विषपान सदा,
नहि किंचित हे! मनुपुत्र! डरो।

सदभाव-सुकर्म-सुजीवन का,
जग में प्रतिमान नवीन धरो।।1।।

पथ में अति काल-बवंडर से,
नहि किंचित कंत! कदापि डरो।

करके दृढ़-निश्चय साहस से,
हिय धीर धरे नित यत्न करो।।

हर रोक-रुकावट-विघ्न मिटे,
जब सिंह समान हुँकार भरो।

निज-लक्ष्य-समर्पित-साधक का,
तुम वीर! नया प्रतिमान धरो।।2।।

रचना-रामबली गुप्ता
मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 530

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 12, 2016 at 11:19pm

आदरणीय भाई रामबली गुप्ताजी, आपकी दुर्मिल पर कामयाब कोशिश मुग्ध कर रही है. वैसे तनिक और संयत होते तो यह प्रस्तुति और सहज हुई होती. जैसे, खड़ी हिन्दी (हिन्दुस्तानी) की रचनाओं में नहीं को नहि न किया करें. वैसे आदरणीय गोपालनारायन जी ने तजो और धरो जैसे शब्दों पर उठायी है. मगर मैं उनकी आपत्ति पर संतुष्ट नहीं हूँ. कारण कि ये दोनों शब्द हिन्दी के भी हैं. 

आपके प्रयास पर हार्दिक बधाई और शुभकमनाएँ 

Comment by रामबली गुप्ता on May 6, 2016 at 8:00pm
हृदयतल से सादर आभार आद.गोपाल नारायण जी, आद. सुशील सरना जी एवं आद.समर कबीर जी
Comment by Sushil Sarna on May 6, 2016 at 6:38pm

हर रोक-रुकावट-विघ्न मिटे,
जब सिंह समान हुँकार भरो।

निज-लक्ष्य-समर्पित-साधक का,
तुम वीर! नया प्रतिमान धरो।।2।।
बहुत सुंदर आदरणीय रामबली जी , सुंदर शब्द चयन, प्रवाह में कसावट ... क्या बात है। हार्दिक बधाई सर जी।

Comment by Samar kabeer on May 6, 2016 at 6:29pm
जनाब रामबली गुप्ता जी आदाब,इस सुंदर प्रस्तुति हेतु बधाई स्वीकार करें ।
Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on May 6, 2016 at 4:08pm
आदरणीय , ११२ पर 'प्रतिमान' व्यंजक अच्छी प्रस्तुति-- तजो और धरो शब्द से बचना चाहिए था क्योंकि सवैय्या खडी बोली में है . अकविता के युग में छंद का स्वागत है .

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

बृजेश कुमार 'ब्रज' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ जैसे मंच की ये स्थिति अत्यंत कष्टप्रद है। अपने स्वास्थ्य और पारिवारिक विवशताओं , व्यस्ततओं…"
2 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी नहीं.. चर्चा जारी रहे।  'अभी' अलविदा ना कहना.. "
19 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय सौरभ भाई, आप ने सभी बातें सविस्तार कही और अनेकों संशयों को समाप्त किया। इसके पश्चात और कुछ…"
23 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"यह डेटाबेस तक पहुंच का प्रश्न है। सामान्यतः पोर्टल सर्विसेज एजेंसी साइट ओनर को डेटाबेस तक पहुंच…"
23 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता ’अजेय’ जी, आपकी संलग्नता आश्वस्तिकारी है. आपका सोचना आपके पहलू से…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
Wednesday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
Wednesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service