For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

2222 2222 2222 222

पीछे मुड़कर जब भी देखा मौन खड़ा साकार मिला ।।
इसकी आँहें उसके आँसू बिखरा बिखरा प्यार मिला ।।(1)

मतलब की इस दुनियाँ में सब यार मिले हैं मतलब के,
मतलब से है मतलब सबको मतलब का मनुहार मिला ।।(2)

झूम रहीं नफ़रत की फसलें बीज सभी ने बोये हैं,
अपनों के सीनों पर चलता अपनों का हथियार मिला ।।(3)

खून खराबा देख रहा वह अपनी अनुपम दुनियाँ में,
सबकी किस्मत लिखने वाला आज स्वयं लाचार मिला ।।(4)

अज़ब निराले खेल यहाँ के उल्टी गंगा बह निकली,
बच्चों की रखवाली करता डायन का परिवार मिला ।।(5)

आँख मिलाकर बातें करता आँख बचाकर काम करे,
घर में चोरी करता देखो घर का चौकीदार मिला ।।(6)

बदल बदलकर टोपी नेता मुल्क़ हमारा लूट रहे,
कुर्सी की जड़ से चिपका अब तो भ्रष्टाचार मिला ।।(7)

मज़दूरों को सूखी रोटी मिलती आधा पेट यहाँ,
इनके तहखानों के भीतर दौलत का भंडार मिला ।।(8)

सड़क किनारे सिसक रहा था वह कचरे के आँगन में,
पूछ रहा था रब से मुझको यह कैसा घर द्वार मिला ।।(9)

गीली आँखें भीगा बिस्तर टूटी चूड़ी कहती है,
निर्धन की बेटी को केवल सिसकी का संसार मिला ।।(10)

डिग्री लेकर भटक रहा है दफ्तर दफ्तर पढा लिखा,
हर दफ्तर पर देखा उसनें गाँधी को सत्कार मिला ।।(11)

बाँट चुके हैं घर दौलत सब भाई मिलकर आपस में,
माँ वालिद को वृद्धाश्रम का अंत समय आधार मिला ।।(12)

खुशियों नें मुँह फेर लिया पर ग़म नें साथ नहीं छोड़ा,
इस जीवन में मित्र अकेला ग़म ही तो दिलदार मिला ।।(13)

इस रंग - बिरंगी दुनियाँ के रंग - बिरंगे सपनें हैं,
एक सरीखा लक्ष्य मगर है अलग अलग किरदार मिला ।।(14)

रोटी पर अधिकार नहीं है साँसों पर भी पाबंदी,
आज सबेरे उठते उठते खून सना अखबार मिला ।।(15)

गर्म हवायें लाईं हैं कुछ पश्चिम से इस पूरब में,
इज़्ज़त की नीलामी करता यौवन का बाज़ार मिला ।।(16)

नज़र गड़ाये बैठे थे हम बाहर के किरदारों पर,
घर को आग लगाने वाला घर में ही गद्दार मिला ।।(17)

कौन सुनेगा बात तुम्हारी गूँगी बहरी बस्ती में,
सच कहनें वालों को अक्सर फाँसी का गलहार मिला ।।(18)

कपट कुहासा कहता है अब मेरी सरकार बनेगी,
सूरज को धमकाता जुगनू एक नहीं सौ बार मिला ।।(19)

भूल गया वह कल की उस धुँधली सी परछाईं को,
भोर सुनहरी "राज़" लिखेगा लिखनें का अधिकार मिला ।।(20)

डॉ राज बुंदेली
15/07/2016

मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 704

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by कवि - राज बुन्दॆली on July 18, 2016 at 10:20am
आदरणीय
सुनील जी आभार
Comment by shree suneel on July 18, 2016 at 3:16am
क्या बात है! बहुत ख़ूब.! सारे अशआर ख़ूबसूरत.. मुग्ध करते..
दिल से बधाई आपको आदरणीय डॉ राज बुंदेली जी इस शानदार प्रस्तुति के लिए. सादर
Comment by कवि - राज बुन्दॆली on July 17, 2016 at 5:26pm
आदरणीय
अशोक जी बहुत बहुत शुक्रिया इस हौसलाआफजाई के लिए
Comment by Ashok Kumar Raktale on July 17, 2016 at 10:27am

वाह ! वाह ! बहुत खूब आदरणीय कवि राज बुन्देली साहब क्या खूब गजल कही है.बहुत मुबारकबाद क़ुबूल फरमाएं. सादर.

Comment by कवि - राज बुन्दॆली on July 17, 2016 at 3:51am
आदरणीय समर कबीर साहब आपका सुझाव सहर्ष स्वीकार है बहुत बहुत आभार
Comment by Samar kabeer on July 16, 2016 at 11:04am
जनाब डॉ.राज बुंदेली साहिब आदाब,बहुत उम्दा और तवील ग़ज़ल कही आपने,दाद के साथ मुबारकबाद क़ुबूल फरमाएं ।
7वें शैर का सानी मिसरा
14वें,,19वें, और 20वें शैर के ऊला मिसरे लय में नहीं लग रहे देखिएगा ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
3 hours ago
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
3 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रबंधन समिति से आग्रह है कि इस पोस्ट का लिंक उस ब्लॉक में डाल दें जिसमें कैलंडर डाला जाता है। हो…"
4 hours ago
आशीष यादव posted a blog post

गन्ने की खोई

पाँच सालों की उम्र,एक लोहे के कोल्हू में दबी हुई है।दो चमकदार धूर्त पत्थर (आंखें) हमें घुमा रहे…See More
7 hours ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत अच्छे दोहे रचे गए हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
8 hours ago
आशीष यादव commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"एक बेहतरीन ग़ज़ल रचा है आपने। बिलकुल सामयिक।  इस बढ़िया रचना पर बधाई स्वीकार कीजिए।"
8 hours ago
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"सदियों से मनुष्य प्रकृति का शोषण करता रहा है, जिसे विकास समझता रहा है वह विनास की एक एक सीढ़ी…"
8 hours ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . .अधर
"वाह। "
8 hours ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .विविध
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत बढ़िया दोहों की रचना हुई है।  बधाई स्वीकार कीजिए।"
8 hours ago
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"प्यादा एक बिम्ब है जो समाज के दरकिनार लोगों का रूप है। जिसके बिना कोई भी सत्ता न कायम हो सकती है न…"
9 hours ago
आशीष यादव commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश जी नमस्कार । बढ़िया छंद रचा गया है।  हार्दिक बधाई।"
9 hours ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"आदरणीय सुशील जी, जीवन के यथार्थ को दिखाते दोहे बेहतरीन बने हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
9 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service