For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"आज तो इसकी सारी फरमाइशें पूरी कर दूंगा",सोई पत्नी के चेहरे पर स्नेहिल दृष्टि डालते हुए जैसे उसने स्वयं को याद दिलाया।

सोती हुई स्त्री के चेहरे पर बीते दिन की उदासी अब भी दिख रही थी। पलकें घण्टों रोते रहने से अब भी सूजी हुई थीं। आंसुओं के साथ बह गए काजल ने गाल पर धब्बे छोड़ दिए थे। सोई हुई पत्नी उसे बहुत सुंदर लग रही थी। जाने कितने दिन बाद उसका चेहरा इतने गौर से देखा था। वो और भी निहारता पर उसने कुलबुलाकर सिर थोड़ा और घुमा लिया और बिना आँख खोले फिर सो गई।

"कौन कहेगा ये दो बच्चों की मां है, खुद भी बच्ची लग रही हैं, वैसे बच्चों से कम भी नही है।" पति उठकर बैठ गया और अपना तकिया गोद में रख पत्नी को देखता रहा। सुबह की सुनहरी धूप पर्दे से छनकर उसके बालों को सोने सी चमक दे रही थी।

" कितनी ज़िद्दी हो तुम!" होठों में ही बुदबुदाता पति मुस्कुरा उठा।

"वैसे गलती मेरी ही थी, अगर नहीं आ सका था तो फोन करके ही बता देता, बेचारी मेरे इंतज़ार में तो न बैठी रहती। पर मुझे भी कहाँ पता था कि काम में ऐसे उलझ जाऊँगा।" पति के चेहरे पर लाचारी तैर गई।

"गुस्सैल कहीं की! खाना भी नही खाया रात को। आज प्यार से मना लूंगा इसे, अभी जागते ही चाय पिलाता हूँ अपने हाथ से बना कर,आज नाश्ता भी खुद ही बनाऊंगा। ये भी तो यही चाहती है कि कभी कभी इसके साथ वक्त बिताऊँ तभी तो कल बच्चों को भी उनकी नानी के घर भेज दिया था।" पति के मन में विचारों के सैलाब उठ रहे थे।

"रोज़ तो मुझसे पहले उठ जाती हैआज अब तक सो रही है? तबियत ठीक तो है इसकी?" पत्नी के लिए मन में चिंता भर आई।

माथा छूकर देखना चाहा तो वह जाग गई।

"अरे, आप उठ गए,पता नहीं कैसे आँख नही खुली मेरी। आपने जगाया क्यों नहीं?"बाल समेटती पत्नी ने हड़बड़ाते हुए पूछा।

"तू कल रूठ गई थी ना..."

"अरे, बस आ गया था गुस्सा। मैं भी आपकी परेशानी समझती हूँ।" पत्नी मुस्कुराने लगी थी।

पति ने पत्नी का हाथ थाम लिया था।

"चाय बना लाती हूँ।" पत्नी ने हाथ थपथपाते हुए कहा।
तभी पति का फोन बजा, दफ्तर से था।

"तुम चाय बनाओ,मैं नहा लेता हूँ तब तक,आज ऑफिस जल्दी पहुंचना है।"

पत्नी ने मुस्कुराकर सिर हिला कर हामी भरी। अब पति कुछ उदास था।

Views: 565

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on October 19, 2016 at 10:48am

आम ज़िन्दगी का सजीव चित्रण अच्छी लघुकथा है

Comment by Sheikh Shahzad Usmani on October 18, 2016 at 10:00pm
बहुत बढ़िया कथानक पर बढ़िया पेशकश। लेकिन दुविधा में भी हूँ।
सोई हुई पत्नी/सोती हुई स्त्री / और भी उदास भी, सुंदर भी लगना ... आशय स्पष्ट नहीं हो सका है मुझे। /होठों में ही बुदबुदाता/ या केवल /बुदबुदाता/?
Comment by Samar kabeer on October 18, 2016 at 5:39pm
मोहतरमा सीमा सिंह जी आदाब,बहुत दिलचस्प लगी आपकी लघुकथा,इस प्रस्तुति पर दिल से बधाई स्वीकार करें ।
Comment by Dr. Vijai Shanker on October 18, 2016 at 5:26pm
रोचक , बधाई , आदरणीय सुश्री सीमा सिंह जी , सादर।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
10 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
Jul 5
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service