For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"शारदा वंदना"

मा वास बना कर मेरे हृदय में
श्वेत पद्म सा निर्मल कर दो ।
शुभ्र ज्योत्स्ना छिटका उसमें
अपने जैसा उज्ज्वल कर दो ।।

हे शुभ्र रूपिणी शुभ्र भाव से
मेरा हृदय पटल भर दो ।
हे वीणावादिनी स्वर लहरी से
मेरा कण्ठ स्वरिल कर दो ।।

मन उपवन में हे मा मेरे
कविता पुष्प प्रस्फुटित हों ।
नव भावों के मा मेरे मन में
अंकुर सदा ही अंकुरित हों ।।

जनहित की पावन सौरभ
मेरे काव्य कुसुम में भर दो ।
करूँ कल्याण काव्य रचना से
'नमन' शारदे ऐसा वर दो ।।

++++++++++++++++++++


आज बसन्त पंचमी पर माँ शारदा को समर्पित एक दुर्मिल सवैया (8सगण)

कर शुभ्र सरोज सदा सजता, पदमासन श्वेत बिराजत है।
मुख मण्डल तेज सुशोभित है, वर वीण सदा कर साजत है।
नर-नार बसन्तिय पंचम को, तुमको सब पूजत ध्यावत है।
हँस वाहन पे चढ़ शारद माँ, प्रगटो वर सेवक माँगत है।।

मौलिक व अप्रकाशित

Views: 484

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on February 4, 2017 at 11:43pm

आदरणीय बासुदेव जी, आपकी प्रस्तुत दोनों रचनाएँ माँ शारदे के प्रति समर्पण भाव की द्योतक हैं. किन्तु आपके प्रयास को तनिक और सुगठित होना था.   

नव भावों के मा मेरे मन में ... यह पंक्ति वाचन प्रवाह में बाधा उत्पन्न कर रही है.

सौरभ शब्द से प्राकृतिक भाव उद्भूत होते दिख रहे हैं. लेकिन सौरभ को स्त्रीलेंग क्यों कर दिया, आदरणीय ? 

बाकी छन्द प्रथम दृष्ट्या तो मनोहर प्रतीत हो रहे हैं.. बधाइयाँ 

Comment by बासुदेव अग्रवाल 'नमन' on February 2, 2017 at 10:22am
आदरणीय समर कबीर जी आपका हृदय तल से आभार।
Comment by Samar kabeer on February 1, 2017 at 6:05pm
जनाब बासुदेव अग्रवाल'नमन'जी आदाब,उम्दा प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।
आपको और मंच के सभी सदस्यों को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
yesterday
Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Sep 24
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Sep 22
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Sep 19
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Sep 19
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Sep 17
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service