For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल...आँसू तभी छलक पड़े बेबस किसान के

221 2121 1221 212
.
ये बेरुखी ये ज़ुल्म सितम आसमान के
आँसू तभी छलक पड़े बेबस किसान के

दिल में छुपा लिये थे सभी गम जहान के
रुख पे नुमायाँ हो गए लम्हे थकान के

वीरां है मुददतों से मगर टूटता नहीं
ये हौंसले तो देखिये जर्जर मकान के

है मजहबी अलाव, सुलगते सभी बशर
बदहाल गाँव घर हुए भारत महान के

वो अनमनी सबा, हुआ रंजूर ये चमन
निकली लवों से आह किसी बेजुबान के
(मौलिक एवं अप्रकाशित)
बृजेश कुमार 'ब्रज'

Views: 748

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on March 5, 2017 at 7:55am
आदरणीय सुरेन्द्र नाथ सिंह'कुशक्षत्रप' जी रचना ह्रदय से महसूस करने के लिए आपका हार्दिक अभिनन्दन वंदन सादर..
Comment by नाथ सोनांचली on March 4, 2017 at 7:29am
आद0 बृजेश कुमार ब्रज जी सादर अभिवादन। बहुत खूबसूरत गजल, बेहतरीन अशआर से सजी, दाद हाजिर है।बधाई। सादर
Comment by नाथ सोनांचली on March 4, 2017 at 7:29am
आद0 बृजेश कुमार ब्रज जी सादर अभिवादन। बहुत खूबसूरत गजल, बेहतरीन अशआर से सजी, दाद हाजिर है।बधाई। सादर
Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on March 2, 2017 at 8:24pm
आप बड़े हैं आदरणीय कुछ सिखाएंगे ही..आखरी शैर में रदीफ़ लवों से सम्बंधित है इसलिए पुल्लिंग ही हुआ इस हिसाब से रदीफ़ सही है आदरणीय समर कबीर जी का भी यही मानना है..सादर
Comment by Ravi Shukla on March 2, 2017 at 3:33pm

आदरणीय बृजेश जी हमारे कहे को मान देने के लिये आभार

Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on February 28, 2017 at 8:30pm
आदरणीय रवि शुक्ला जी रचना पटल पे आपके अमूल्य समय और सार्थक समीक्षा हेतु कोटि कोटि आभार..मतले के लिए आपका सुझाव उत्तम है विशेषकर सानी...हुस्ने मतला के लक्षण शब्द को लम्हे से बदला जाये तो कैसा रहेगा?'रुख पे नुमाया हो गये लम्हे थकान के'आखरी शेर मुझे भी शुरू से ही कमजोर लग रहा..कोशिश कर रहा हूँ कुछ अच्छा बदलाव कर सकूँ..चौथे शेर में भी आपके सुझाव स्वागतयोग्य हैं..सादर
Comment by Ravi Shukla on February 28, 2017 at 10:25am

आदरणीय ब्रजेश जी इस बहर में अच्‍छी कोशिश हुई है गजल की दाद हाजिर है । हुस्‍ने मतला के सानी में लक्षण शब्‍द कुछ अलग सा लग रहा है सभी अल्‍फाज उर्दू में है और मात्र लक्षण शब्‍द ही हिंदी का लिया है इसे उचित शब्‍द से बदले तो हमारी विनम्र राय में और अच्‍छा  हो सकता है शेर ।

अ‍ाखिरी शेर के भाव तक हम भी नहीं पंहुचे साथ ही अगर वाक्‍य देखें तो निकली लबो से आह किसी बेजुबान की  होना चाहिये आह स्‍त्रीलिंग शब्‍द है आपका रदीफ बदल रहा है इस तरह से ।

ज़ुल्मो सितम को देख के इस आसमान के
छलकें न अश्‍क क्‍या करें बेबस किसान के एक त्‍वरित सुझाव मात्र है

है मजहबी अलाव, सुलगते सभी बशर
बदहाल गाँव घर हुए भारत महान के इस शेर के उला मिसरे में  हमारी सोच का नजरिया देखें

इस मजहबी अलाव ने सुलगा दिया वतन

बदहाल गावं गाँव घर हुए भारत महान के .... सादर

Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on February 27, 2017 at 6:56pm
आपके उत्साहवर्धक शब्दों के लिए हार्दिक आभार आदरणीय शिज्जु 'शकूर' जी..हाँ आदरणीय आखरी शेर मुझे भी कुछ कमजोर लग रहा है..कुछ सुधार की कोशिश करता हूँ..सादर

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on February 27, 2017 at 11:25am

वीरां है मुददतों से मगर टूटता नहीं
ये हौंसले तो देखिये जर्जर मकान के...... बेहतरीन आ. बृजेश कुमार बृज जी, बधाई

आखिरी शेर कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा है

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri posted a blog post

वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं

ग़ज़ल 2122  1212  22वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैकितने दुःख दर्द से भरा दिल हैये मेरा क्यूँ हुआ है…See More
Thursday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
Wednesday
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

माना कि रंग भाते न फिर भी अगर पड़े -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२***पीछे गयी  है  छूट  जो  होली  गुलाल की साजिश है इसमें देख सियासी कपाल की।१। *…See More
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
Feb 28
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
Feb 28

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
Feb 28
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
Feb 28

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
Feb 28
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई। एक दो जगह टंकण त्रुतियाँ रह…"
Feb 28

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service