For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल -- "इसके आगे बस ख़ुदा का नाम है" / दिनेश कुमार

2122--2122--212

भाग्य तेरे कर्म का परिणाम है
तुझ पे ही निर्भर तेरा अंजाम है

मेरे हमराही को भी ठोकर लगी
मेरे दिल को अब ज़रा आराम है

सिर्फ़ सच की राह पर चलता हूँ मैं
आबला-पाई मेरा इनआ'म है

उसकी मर्ज़ी है अता कुछ भी करे
बस दुआ करना हमारा काम है

शख़्सियत अपनी निखारो मुफ़्त में
मुस्कुराहट का न कोई दाम है

हम फ़क़ीरों की नज़र से देखिये
जिस्म इक मन्दिर है पावन धाम है

हम यथा सम्भव मदद सब की करें
आदमीयत का यही पैग़ाम है

मौलिक व अप्रकाशित

Views: 938

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by दिनेश कुमार on December 26, 2017 at 6:35pm

बहुत बहुत शुक्रिया आ. मोहम्मद आरिफ़ साहब। ऐन नवाज़िश। 

Comment by दिनेश कुमार on December 26, 2017 at 6:33pm

आ. अफ़रोज़ सहर साहब, हौसला अफ़ज़ाई के लिए तहे दिल से बहुत बहुत शुक्रिया।

दूसरे शेर में क्या स्पष्ट नहीं हो पाया, मैं समझ नहीं सका, सर।

4th शेर में मेरे ख़याल से ऐब नहीं है। 6th शेर आपके कहे अनुसार मैं यक़ीनन कर लेता यदि मेरे शेर में कोई त्रुटि होती आ. ।

गिरह मैंने वाक़ई नहीं पोस्ट की थी। अब कर रहा हूँ, देखियेगा सहर साहब।

इश्क़ करना सीख तू भी ऐ 'दिनेश'

"इससे आगे बस ख़ुदा का नाम है"

सादर।

Comment by Samar kabeer on December 26, 2017 at 2:36pm

जनाब दिनेश कुमार जी आदाब,बहुत उम्दा तरही ग़ज़ल हुई है,शैर दर शैर दाद के साथ मुबारकबाद पेश करता हूँ ।

Comment by नाथ सोनांचली on December 26, 2017 at 1:50pm

आद0 दिनेश जी सादर अभिवादन। बढ़िया ग़ज़ल कही आपने, शैर दर शैर मुबारकबाद कुबूल करें। आद0 अफ़रोज़ जी के बातों का संज्ञान लीजियेगा। सादर

Comment by Ram Awadh VIshwakarma on December 26, 2017 at 1:27pm

आदर्णीय दिनेशकुमार जी खूबसूरत ग़ज़ल कहने के लिये बधाई

Comment by Ajay Tiwari on December 26, 2017 at 12:42pm

'जिस्म इक मन्दिर है पावन धाम है'    इस पंक्ति से मुझे 'बाणभट्ट की आत्मकथा' की याद आई. अपने इस प्रख्यात उपन्यास में आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने स्त्री के शरीर को देव मंदिर कहा था. 

 

आदरणीय दिनेश जी, बहुत अच्छे अशआर हुए है. हार्दिक बधाई.   

 

Comment by Mohammed Arif on December 26, 2017 at 11:41am

आदरणीय दिनेश कुमार जी आदाब,

                             ग़ज़ल का प्रयास अच्छा है । बधाई स्वीकार करें ।

                 आदरणीय अफरोज़ सहर जी की इस्लाह का  तत्काल प्रभाव से संज्ञान लें ।

Comment by Afroz 'sahr' on December 26, 2017 at 9:13am

आदरणीय दिनेश कुमार जी इस रचना पर बधाई स्वीकार करें।

दुसरे शेर की तरकीब समझ नहीं आई।

चौथे शेर में एब ए शुतर गु़र्बा है।

6 टा शेर  यूँ भी हो सकता है

"हम फ़की़रों की नज़र में देखिए"

" दिल तो इक मंदिर है पावन धाम है"

आपने टाईटल में तरही मिसरा कोट किया पर

गिरह नहीं लगाई,,,

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
4 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
21 hours ago
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Tuesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Monday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Apr 3
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"सार्थक है आपका सुझाव "
Mar 31
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर उपस्थिति और समीक्षाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। मेरी…"
Mar 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service