For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सदी ऊपर का मुकद्दमा - डॉo विजय शंकर।

अदालत लगी हुयी थी। वकील साहब लोग अपनी अपनी कुर्सियों पर बैठ चुके थे। तभी एक मुवक्किल दौड़ता हुआ आया , सीधे अपने वकील साहब के पास पहुंचा और हाथ जोड़ कर बोला ,
" राम राम साहेब " ,
" राम राम " वकील साहेब ने कहा और उसे पीछे एक बेंच दिखा कर कहा , " वहां बैठ जाओ " . वह बैठ गया। दो चार आस पास बैठे लोगों को भी हाथ जोड़ कर वह राम राम करता रहा। तभी अर्दली ने अदालत की डॉयस पर आकर इत्तला दी ,
" साहेब पधार रहे हैं " .
सभी लोग अपने अपनी जगह पर उठ कर खड़े हो गए।
जज साहेब आये , उन्होंने अपनी कुर्सी पर बैठने के पहले सभी को अभिवादन में थोड़ा सा सर आगे की ओर झुकाया , और बैठने लगे। तभी वह मुवक्किल बोल पड़ा ,
" राम राम साहेब , राम राम " .
बैठते बैठते जज साहेब ने नज़र उठाई , उसकी ओर देख कर बोले , " राम राम " , और बैठ गए।
अदालत की कार्यवाही शुरू हुई।
आरोप पक्ष के वकील खड़े हुए।
जज साहेब ने पूछा , " हाँ, मुकद्दमा क्या है ? "
आरोप पक्ष के वकील ने जोर दार लहजे में कहा , " माननीय , मुकद्दमा ये है कि बचाव पक्ष को राम के होने का सबूत देना है ? "
एक पल को तो जैसे कुछ हुआ ही नहीं ,फिर हँसी , और फिर जोर की हँसी और उसके बाद हँसी का फुव्वारा।
आरोप कर्ता के वकील को समझ में ही नहीं आया कि गड़बड़ क्या हो गई l

मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 410

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Dr. Vijai Shanker on October 24, 2017 at 10:32am
आदरणीय मोहम्मद आरिफ जी , विस्तृत विश्लेषण के लिए आभार , बधाई हेतु धन्यवाद , सादर।
Comment by Mohammed Arif on October 20, 2017 at 5:40pm
आदरणीय विजय शंकर जी आदाब, आपकी लघुकथा को निम्न बिन्दुओं पर देख लेना समीचीन होगा:-
(1) कथानक -कथानक की दृष्टिकोण से देखा जाय तो यह कथानक अपने आप में बहुत कुछ कहता है । हर काल परिस्थिति में राम को मुवक्किल बनाया जाएगा । बेहतरीन कथानक है , लाजवाब कथानक है ।
(2) पात्र या चरित्र-चित्रण- पात्र या चरित्र-चित्रण को देखा जाय तो यहाँ आपने सोच समझकर एक उदात्त पौराणिक पुरुषोत्तम का चरित्र केंद्र में रखकर न्याय की गुहार लगा दी । इस चरित्र को तो हर काल-खंड में अपनी परीक्षा से गुज़रना होगा । इसकी अग्नि-परीक्षा तो कालजयी हो गई है ।
(3) देशकाल या वातावरण- इसका काल निर्धारण अपने आप में ही अजर-अमर है ।
(4)उद्देश्य-इसका सीधा-सा उद्देश्य है पाठक का अपना निजी दृष्टिकोण ।
हार्दिक-हार्दिक बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
6 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
Jul 5
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service