For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

खुशियाँ और गम, ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के संग...

ओपन बुक्स ऑनलाइन के सभी सदस्यों को प्रणाम, बहुत दिनों से मेरे मन मे एक विचार आ रहा था कि एक ऐसा फोरम भी होना चाहिये जिसमे हम लोग अपने सदस्यों की ख़ुशी और गम को नजदीक से महसूस कर सके, इसी बात को ध्यान मे रखकर यह फोरम प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमे सदस्य गण एक दूसरे के सुख और दुःख की बातो को यहाँ लिख सकते है और एक दूसरे के सुख दुःख मे शामिल हो सकते है |

धन्यवाद सहित
आप सब का अपना
ADMIN
OBO

Views: 94682

Reply to This

Replies to This Discussion

a very very happy birthday to you. May god almighty give all the happiness in the whole universe. GOD BLESS U

 

 

मैं परसों से जुटा हुआ था और तीन दिन में ओ बी ओ लाईव तरही मुशायरा को भाग १ से १९ तक पूरा फिर से पढ़ डाला
कमेन्ट दर कमेन्ट बहुत सारे खट्टे मीठे पल आखों के सामने से गुजरे

खुद सहित सभी लोग की ओ बी ओ में शुरुआत से अब तक का सफ़र फिर से पढ़ा और दिल खुश हो गया

कुछ लोग इस बीच ओ बी ओ मंच छोड़ कर चले गये उनकी याद आई
कुछ लोग जाते हुए अपनी रचनाये भी डिलीट कर गये थ्रेड में उनकी रचना का न होना आखर गया :(

मगर होली की हुडदंगई से ले कर एक से बढ़ कर एक लाजवाब शेर पढ़ कर मन आनंदित हो गया

सोचा ये बात आप सभी से शेयर की जाये :))))))

जो टूट गये फिर कहाँ मिले, पर बोलो टूटे तारों पर कब अम्बर शोर मचता है.. . जो बीत गयी सो बात गयी.

महत्त्वपूर्ण यह नहीं, भाईजी, कि कौन रहा, कौन गया.. या, किस-किस ने क्या कहा, किस-किस ने क्या किया.   बल्कि,  महत्त्वपूर्ण तो यह है कि, जो हैं और हृदय से संलग्न हैं, उनमें से कितनों के प्रयास में सकारात्मकता है, कितनों के प्रयास में अपेक्षित सुधार है.  अगर कहीं कमी है तो जानकरों द्वारा बिना अन्यान्य सोचे ध्यान और प्रयास दोनों दिये जाने की आवश्यकता है.  यही महती उपलब्धि होगी इस मंच की.

वरिष्ठों और जानकारों द्वारा नये शायरों और नये रचनाकारों,  जो अपने प्रयास के लिहाज से वस्तुतः गंभीर हैं,  को आवश्यक माहौल मिलना चाहिये, यही सद्-प्रयास हो. 

महत्त्वपूर्ण तो यह है कि, जो हैं और हृदय से संलग्न हैं, उनमें से कितनों के प्रयास में सकारात्मकता है,

सच बात ...

साथियों, बहुत ही व्यथित ह्रदय से सूचित करना पड़ रहा है कि ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार कार्यकारिणी के सदस्य श्री संजय मिश्रा "हबीब" जी की माता जी का आकस्मिक निधन ह्रदय गति अवरुद्ध होने से कल दिनांक १७ अप्रैल १२ को हो गया | ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे तथा संजय जी के पुरे परिवार को इस अपार दुःख सहने की शक्ति दे |

परमपिता परमेश्वर से यही प्रार्थना है कि भाई संजय हबीब जी की माताजी की आत्मा को परमशांति प्रदान करें. 

ईश्वर भाई संजय हबीब जी को मानसिक संबल प्रदान करें. अभी-अभी उनसे टेलिफोनिक बात हुई. वे सांस्कारिक रूप से पूर्ण संयत और मानसिक रूप से निस्पृह हैं.

ओबीओ का परिवार इन विकल करती घड़ियों में भाई संजय हबीब के साथ है.

 

इस  दुखद समाचार को सुन कर मन  को बहुत गहरा धक्का लगा. माँ खोने का गम क्या होता है, मैं उस से भली भांति परिचित हूँ. बहरहाल, इस  दुःख की घड़ी मी पूरा ओबीओ परिवार भाई संजय भाई के साथ खड़ा है. परम पिता परमेश्वर माता जी की आत्मा को अपने चरणों में निवास दे तथा  पूरे परिवार को इस असहनीय दुःख सहने की शक्ति बख्शी.



इस विकट एवं दुःखद घडी में संजय जी के साथ मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं| ईश्वर उनकी माता जी को जन्नत बख्शे तथा संजय जी और उनके परिवार को इस अपार दुःख को सहने का संबल| आमीन!

शोक की इस घड़ी में हम सब भाई संजय मिश्र जी के साथ हैं ! ईश्वर उनकी माँ की आत्मा को शांति प्रदान करे तथा संजय जी के सम्पूर्ण परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दे !



अत्यंत दुखद ........ मुझे थोड़ी देर पहले आदरणीय गणेश जी से मालुम हुआ . ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शान्ति प्रदान करें .  मैं उनकी पुण्य स्मृति को सादर नमन करता हूँ ... और इस दुःख की घड़ी में अपने मित्र हबीब साहेब के साथ हूँ

इस विकट घडी में संपूर्ण ओ बी ओ परिवार की और से मैं परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि श्री हबीब जी को इस आघात को सहने कि शक्ति प्रदान करे तथा उनकी माताजी कि आत्मा को शांति मिले... ॐ शांति..

 हम संजय मिश्र हबीब जी के इस दुखद समय में उनके साथ हैं उनकी माता जी को हमारी कोटि कोटि श्रधांजलि .

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी नहीं.. चर्चा जारी रहे।  'अभी' अलविदा ना कहना.. "
4 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय सौरभ भाई, आप ने सभी बातें सविस्तार कही और अनेकों संशयों को समाप्त किया। इसके पश्चात और कुछ…"
7 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"यह डेटाबेस तक पहुंच का प्रश्न है। सामान्यतः पोर्टल सर्विसेज एजेंसी साइट ओनर को डेटाबेस तक पहुंच…"
7 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता ’अजेय’ जी, आपकी संलग्नता आश्वस्तिकारी है. आपका सोचना आपके पहलू से…"
11 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
14 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
14 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जैसा कि ज्ञात हुआ है कि संचालन का व्यय प्रतिवर्ष 90 हज़ार रुपये आ रहा है। इस रकम को इतने लंबे समय तक…"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service