For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक २२ (Now closed with 1165 Replies)

आदरणीय साहित्य प्रेमियों

सादर वन्दे,

"ओबीओ लाईव महा उत्सव" के २२ वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है. पिछले २१ कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने २१  विभिन्न विषयों पर बड़े जोशो खरोश के साथ और बढ़ चढ़ कर कलम आजमाई की, जैसा कि आप सब को ज्ञात ही है कि दरअसल यह आयोजन रचनाकारों के लिए अपनी कलम की धार को और भी तेज़ करने का अवसर प्रदान करता है, इस आयोजन पर एक कोई विषय या शब्द देकर रचनाकारों को उस पर अपनी रचनायें प्रस्तुत करने के लिए कहा जाता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है:-

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक २२      

विषय - "चाँद"

आयोजन की अवधि- ८ अगस्त २०१२ बुधवार से १० अगस्त २०१२ शुक्रवार तक  

तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और दे डालें अपनी कल्पना को हकीकत का रूप, बात बेशक छोटी हो लेकिन घाव गंभीर करने वाली हो तो बात का लुत्फ़ दोबाला हो जाए. महा उत्सव के लिए दिए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते है |


उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम निम्न है: -

  1. तुकांत कविता
  2. अतुकांत आधुनिक कविता
  3. हास्य कविता
  4. गीत-नवगीत
  5. ग़ज़ल
  6. हाइकु
  7. व्यंग्य काव्य
  8. मुक्तक
  9. छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि) 

 

 

अति आवश्यक सूचना :- "OBO लाइव महा उत्सव" अंक- २२ में सदस्यगण  आयोजन अवधि में अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ  ही प्रस्तुत कर सकेंगे | नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा गैर स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटा दिया जाएगा, यह अधिकार प्रबंधन सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी |

(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो बुधवार ८ जुलाई लगते ही खोल दिया जायेगा ) 

 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तोwww.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |

"महा उत्सव"  के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...

"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

मंच संचालक

धर्मेन्द्र शर्मा (धरम)

(सदस्य कार्यकारिणी)

ओपन बुक्स ऑनलाइन  

Views: 19557

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

हार्दिक आभार गणेश जी  

लूट लिया लूट लिया
मंच लूट लिया राजेश कुमारी जी.........

(१)

चेहरे का वो दाग हमसे छुपाते रहे
पर हमको उसी दाग में वो चाँद नजर आते रहे 

(२)

अम्बर से उतरकर चाँद मेरी पलकों पे सोता है 
तन कहीं मन कही ऐसा भी होता है 

____हाय हाय हाय ___अभिनन्दन !

हार्दिक आभार अलबेला जी तारीफ का अंदाज पसंद आया 

//चेहरे का वो दाग हमसे छुपाते रहे
पर हमको उसी दाग में वो चाँद नजर आते रहे //

वाह आदरेया राजेश कुमारी जी वाह! गज़ब की क्षणिकाएं रचीं हैं आपने ....सभी एक से बढ़ कर एक .....दिली बधाई स्वीकारें ! सादर 

नटखट चन्द्र ने निशा की
माला तोड़ी होगी,
वरना क्यूँ छितराते नभ में
इतने सितारे
उषा ने फिर डाह की लाली भर दी होगी
वरना क्यूँ बरसाता रवि इतने अंगारे
संध्या ने ढांप दिया होगा
उसका लावण्य,
वरना क्यूँ जाकर परदेश में
ऐसे रात गुजारे

नि:शब्द

(बस इसके कुछ न कह पायेंगे.)

ओ बी ओ महा उत्सव में  उपस्थिति  दर्ज़ कराने का प्रयास कर रहा हूँ . निहायत व्यस्त हूँ  परन्तु  हाज़िर अवश्य हो गया हूँ . सभी मित्रों के लिए  हार्दिक शुभ कामनाओं सहित
सादर


अतुकान्त कविता : चाँद

कहने को ख़ूब उजाला है
पर मुँह तो तेरा काला है
और काला ही रहेगा मिस्टर चाँद !
इससे मुक्ति का कोई उपाय नहीं है
बैठ जाओ भले  महादेव के मस्तक पर
बनवा दो चाहे शुद्ध स्वर्ण से सोमनाथ मन्दिर
दिखाते रहो बल अपना समुद्र की लहरों को
करते रहो सुधावर्षण शरद पूर्णिमा की रात में
कहलाओ प्रतीक भले ही रूप के
हो जाओ चहेते  प्रेमी पन्छियों के
ढल जाओ गीतों और ग़ज़लों में
बन जाओ मामा बच्चों के
या और भी तुम से जो बन पड़े करलो.........
लेकिन
कलंकित थे, कलंकित हो और कलंकित  ही रहोगे

हो सकता है  अहिल्या तुम्हें क्षमा कर दे
लेकिन मैं नहीं करूँगा
हरगिज़ नहीं करूँगा
तुमने  न केवल राजा और ऋषि में भेद किया है
बल्कि जिस थाली में खाया, उस में छेद किया है
और करते आ रहे हो
लगातार
हर बार
सूर्यग्रहण के दिन तू  ही आड़े आता है न चाँद !
धरती और सूर्य के मध्य 
तू ही आता है न संकट बन कर ?

जिस से जीवन का उजाला पाता है
उसी की राह में रोड़ा अटकाता है ?
अरे कलमुंहे
तू किसी का सगा नहीं है
इसीलिए
 तेरा सम्मान रहा नहीं है

चढ़ते हैं लोग जूते समेत तुझ पर और रिसर्च करते हैं
झंडा गाड़ते हैं अपने अपने मुल्क का
खुदाई करते हैं तेरी..........

होगा तू महान  तेरे घर में
मैं तो बे ईमान ही कहूँगा
और  जब  तू  प्रायश्चित नहीं करेगा
मैं भी अपने  निर्णय  पर अडिग रहूँगा

जय हिन्द !

_अलबेला खत्री


अरे कलमुंहे 
तू किसी का सगा नहीं है 
इसीलिए 
 तेरा सम्मान रहा नहीं है 

चढ़ते हैं लोग जूते समेत तुझ पर और रिसर्च करते हैं 
झंडा गाड़ते हैं अपने अपने मुल्क का 
खुदाई करते हैं तेरी..........हाहाहा इसी रस की कमी खल रही थी यहाँ वाह हास्यरस में लपेट कर क्या  कटाक्ष किया है अलबेला जी बहुत खूब बहुत बढ़िया रचना 

धन्यवाद राजेश कुमारी जी,

आपने मेरे इस तेवर को सराहा, ये आपका बड़प्पन है . वरना  इस शब्दचित्र में कविता कहीं नहीं है . परन्तु मज़े की बात ये है कि कविता न होने के बावजूद  मैं क्षमायाचक  नहीं हूँ . क्योंकि  मुझे कविता नहीं  भड़ास लिखनी थी.........गालियाँ लिखनी थी  और मैं  अपने काम में सफल रहा ...........इससे ज़्यादा गालियाँ इस साहित्यिक भाषा वाले  मंच  से दी नहीं जा सकती थी  और फिर विद्वजनों को कोफ़्त भी हो सकती थी .  इसलिए फ़िलहाल इतना ही...............

सादर

तुमने  न केवल राजा और ऋषि में भेद किया है 
बल्कि जिस थाली में खाया, उस में छेद किया ..wah-wah..

हर बार 
सूर्यग्रहण के दिन तू  ही आड़े आता है न चाँद !
धरती और सूर्य के मध्य  
तू ही आता है न संकट बन कर ?..kya bat hai...wah!

और  जब  तू  प्रायश्चित नहीं करेगा 
मैं भी अपने  निर्णय  पर अडिग रहूँगा ...albela bayan hai ye magar ek kavita mahan hai ye...ALBELA JI

धन्यवाद अविनाश बागडे जी,
बहुत बहुत शुक्रिया

आपने मेरे इस तेवर को सराहा, ये आपका बड़प्पन है . वरना  इस शब्दचित्र में कविता कहीं नहीं है . परन्तु मज़े की बात ये है कि कविता न होने के बावजूद  मैं क्षमायाचक  नहीं हूँ . क्योंकि  मुझे कविता नहीं  भड़ास लिखनी थी.........गालियाँ लिखनी थी  और मैं  अपने काम में सफल रहा ...........इससे ज़्यादा गालियाँ इस साहित्यिक भाषा वाले  मंच  से दी नहीं जा सकती थी  और फिर विद्वजनों को कोफ़्त भी हो सकती थी .  इसलिए फ़िलहाल इतना ही...............

सादर

वाह वाह वाह, बहुत खूब अलबेला भाई जी. आपका यह विलक्षण लब्बो-लुबाब बहुत दिलकश लगा, मेरी हार्दिक बधाई स्वीकारें भाई जी. 

आपको मेरा लब्बो-लुबाब बहुत दिलकश लगा,
धन्यवाद


RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri posted a blog post

वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं

ग़ज़ल 2122  1212  22वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैकितने दुःख दर्द से भरा दिल हैये मेरा क्यूँ हुआ है…See More
4 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
yesterday
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

माना कि रंग भाते न फिर भी अगर पड़े -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२***पीछे गयी  है  छूट  जो  होली  गुलाल की साजिश है इसमें देख सियासी कपाल की।१। *…See More
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई। एक दो जगह टंकण त्रुतियाँ रह…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service