For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हनुमान जयन्ती पर सभी भाविकों और राष्ट्र भक्तों को बधाई और शुभकामनाएं. अनुशासित और मर्यादित आचरण के अप्रतिम प्रतीक हैं श्री हनुमानजी महाराज, और आज के युग में सर्वाधिक पूजित और संकटमोचक के  रूप में प्रसिद्ध हैं. सेवा, समर्पण और सामर्थ्य का ऐसा समन्वय किसी और व्यक्तित्व अथवा चरित्र में दर्शित नहीं होता. निस्सन्देह पराभूति के इस काल खंड में आत्मिक संबल और जाग्रति के लिए इनका अवलंबन आवश्यक है.

आज के पुनीत पर्व पर प्रयास किया है, राम चरित मानस के सुंदरकांड को आधार बना कर एक भजन रूप प्रस्तुति, जिसका गायन एक प्रचलित भजन की धुन पर किया जा सकता है (.."मेरी छोटी सी है नाव, तेरे जादू भरे पाँव..." ;मुझे संगीत का ज्ञान नहीं है, अतः इससे अधिक स्पष्ट संकेत नहीं कर सकता). 

                           सुन्दरकाण्ड की हनुमान गाथा

बने रामजी के दूत, माता अंजनी के पूत, श्रीकेसरी सपूत

सिया सुधी, लावें हनुमानजी। ओ हनुमानजी।।

 

सौ-योजन सागर-पार जाना, सीधे लंका, भीतर घुस जाना।

पहले सुरसा,को भी था मनाया, और सिंहिका, को भी तराया ।।

मुष्टि लंकिनी को मारा,

फिर किया-नगर पैसारा,

किया लंका का नज़ारा,

सिया-सुधी, लावें हनुमानजी। ओ हनुमानजी।।

 

रामशरण,विभीषण को प्रेरा, अशोकवन में, सियाजी को हेरा।

लंकपति की देखी ढिठाई, सियको त्रिजटा, ने धीर बंधाई।।

व्यथा सीताजी की जानी,

कथा राम की बखानी,

हुए मुद्रिका के दानी,

सीय आशिष, पाएं हनुमानजी। ओ हनुमानजी।।

 

बजरंगबली, फिर वाटिका उजाड़ें, असुरसेना और अक्ष को मारें।

इन्द्रजित को समर रस दीन्हां, प्रभु-काज-हित बन्धन लीन्हां।।

रावणसभा में नीति पुकारी,

पर उसने-तो पूंछ प्रजारी,

कपि लंक दहन कर डारी,

सीख मांगे, सीया से हनुमानजी। ओ हनुमानजी।।

 

प्रभु को चूड़ामणि का देना, सीय व्यथा संदेसा कहना।

प्रभुका कपि-को उर-से लगाना,

अविचल भक्ति, देके दुलराना।

रीछ वानर संग रघुराई,

सेना सागर तीर चलाई,

असुर-निकन्दन बेला आई,

सिया सुधि, ले आये हनुमानजी। ओ हनुमानजी।।

 

आया विभी षण शरणाई, सिंहलराज की पदवी पाई।

सिंधु-पीड़ा प्रभु ने मिटाई, जिसने सेतु की युक्ति बताई।

सुन्दर चरित ये भक्त का न्यारा,

गावत भवसागर हो पारा,

रघुवर भक्ति का साधन प्यारा,

सुधि लेना, हमारी हनुमानजी। ओ हनुमानजी।।

 

बने रामजी के दूत,माता अंजनी के पूत,श्रीकेसरी सपूत,

सुध-हमारी, भी लेना हनुमानजी। ओ हनुमानजी।।

Views: 572

Replies to This Discussion

आ0  सुरेन्द्र वर्मा जी,   बहुत खूब।   जय जय हनुमान जी!.... बधाई स्वीकारे।  सादर,

धन्यवाद, आप 'केवल' 'प्रसाद' ही नहीं हैं, कुछ क्लिष्ट अवधारणाएँ भी मन में रखते हैं. कोई टिप्पणी उन पर देना नहीं चाहता, मात्र इतना ही कि आध्यात्मिकता का कोई भी पक्ष व्यक्ति और विचारों को जटिल नहीं, सहज बनावे. मेरी  बौद्धिक पृष्ठभूमि इतनी व्यापक नहीं अतः आपकी अवधारणा समझ ही नहीं पाया. लेकिन दाद अवाश्य दूंगा. बहुत अच्छा लिखते हैं. बधाई.

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Jun 12
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Jun 12
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service