For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,

सादर वन्दे.

 

ओबीओ लाईव महा-उत्सव के 31 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है. पिछले 30 कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने 30 विभिन्न विषयों पर बड़े जोशोखरोश के साथ बढ़-चढ़ कर कलमआज़माई की है. जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर नव-हस्ताक्षरों, के लिए अपनी कलम की धार को और भी तीक्ष्ण करने का अवसर प्रदान करता है.

इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है :

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक - 31

विषय "मद्यपान निषेध "

आयोजन की अवधि-  शुक्रवार 10 मई 2013 से रविवार 12 मई 2013 तक

इस बार के महोत्सव का शीर्षक है मद्यपान निषेध, मकसद है इसके प्रति आम लोगों में जागरुकता पैदा करना । शराब के प्रभाव के कारण परिवारों की चैन और शांति पर प्रतिकूल प्रभाव पडता है । वर्तमान परिस्थितियों में सरकार यदि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार को रोकने और समाज में शांति अमन चैन लाने के प्रति गंभीर है तो उसे राज्यों में शराब और खुले आम मद्यपान पर प्रतिबंध लगाना चाहिए ।
राजस्व लाभ की मरीचिका का श्राप ने इस तरीके सरकारों को उलझा रखा है कि आसन्न समस्याओं के मुँह बाये दीखते रहने के बावज़ूद सरकारें ठोस या उचित कदम तक नहीं उठा पातीं ।
 
तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और दिए हुए विषय को दे डालें एक काव्यात्मक अभिव्यक्ति |
बात बेशक छोटी हो लेकिन ’घाव करे गंभीर’ करने वाली हो तो पद्य-समारोह का आनन्द बहुगुणा हो जाए । आयोजन के लिए दिये विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित पद्य-रचना पद्य-साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते हैं । साथ ही अन्य साथियों की रचना पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते हैं ।


उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम सूचीबद्ध किये जा रहे हैं --

तुकांत कविता
अतुकांत आधुनिक कविता
हास्य कविता
गीत-नवगीत
ग़ज़ल
हाइकू
व्यंग्य काव्य
मुक्तक

शास्त्रीय-छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि)

अति आवश्यक सूचना : ओबीओ लाईव महा-उत्सव के 31 में सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ अर्थात प्रति दिन एक ही दे सकेंगे, ध्यान रहे प्रति दिन एक, न कि एक ही दिन में तीन । नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकता है. यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी ।

(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 10 मई दिन शुक्रवार लगते ही खोल दिया जायेगा ) 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.


महा उत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...
"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ
 
मंच संचालिका 
डॉo प्राची सिंह 
(सदस्य प्रबंधन टीम)

ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम.

Views: 21581

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

विधा-साधना अर्थ दे,  संप्रेषित हों  तथ्य

अरुण हुए अभ्यासरत, बाँधें अनुपम कथ्य

वाह वाह ! आदरणीय अरुण जी...

वाणी के वरद पुत्र आदरणीय सौरभजी आपको शत शत नमन,   हर  क्षणिका में  जीवन का एक यथार्थ चित्रित हुआ है.  माँ वाणी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे. धन्यवाद.

आदरणीय सत्यनारायण जी, आपका अनुमोदन सिर माथे.

सादर

 

आदरणीय सौरभ जी:

 

पाँचों क्षणिकाएँ उत्कृष्ट हैं।

 

हार्दिक बधाई।

 

विजय निकोर

आपका सादर धन्यवाद, आदरणीय विजय जी, आपने रचना पर अपना बहुमूल्य समय दिया.

पाँचों क्षणिकाएं जीवंत हो उठी हैं| सक्षम हैं, सफल हैं| हार्दिक बधाई|

हृदय से धन्यवाद कह रहा हूँ, भाई राणाजी.. .

वीर छंद....16,15 पर यति अंत लघु
----
चौराहे के ठीक बगल मे टोली एक सजी थी आज
मदिरा की तो कमी नही थी बोटी साथ मिली थी आज
पी पी कर वे डोल रहे थे देखो धूम मची थी आज
चट्टे पट्टे झूम रहे थे डंका खूब मची थी आज

चूडी कंगन खास बिके थे बढियाँ दाम मिला था आज
चाची के सब्जी का पैसा पूरा हजम हुआ था आज
बाबूजी के पेंशन वाला थैला साफ हुआ था आज
रत्ती रत्ती टके टके का हिस्सा सही जुडा था आज

आता जाता देख पुलिस को साथी सहम गये थे आज
खाना पीना तजकर भागे रोंये काँप गये थे आज
बाँधे टाँगे थाने पँहुचे कैसी गाज गिरी थी आज
नशा उतरती है बोतल की उतनी मार पडी थी आज

नशाखोर को जरा सिपाही रहम नही दिखलाया आज
झाडी नाला सबकुछ उनसे पूरा साफ कराया आज
उन लोगों को बाँध पुलिस ने बढियाँ नाच नचाया आज
कवि ने अपनी आँखो देखी मित्रों तुम्हे सुनाया आज
-----
मौलिक व अप्रकाशित

लेखक का अनुरोध प्राप्त हुआ है जो निम्न है, "आदर्णीय एडमिन जी मेरे आज के पोस्ट मे काफी गलतियाँ हो गयी है अतः निवेदन है कि उसे डीलीट कर दिया जाये...सादर"

अतः यह रचना विलोपित समझी जाय । 

एडमिन 

2013051207

वाह !
बहुत खूब !
बधाई मनोज जी .......

भाई मनोज शुक्ल जी सादर मद्यपान नहीं छोड़ा तो पुलिस की बर्बर मार का सामना यदाकदा करना पड़ेगा. मद्यपान निषेध को बल देती सुन्दर वीर छंद की रचना पर हार्दिक बधाई स्वीकारें.

आ0 मनोज भाई जी, ’’बाबूजी के पेंशन वाला थैला साफ हुआ था आज
रत्ती रत्ती टके टके का हिस्सा सही जुडा था आज !’’ अतिमार्मिक, अतिसुन्दर रचना। बहुत बहुत हार्दिक बधाई स्वीकारें। सादर,

चूडी कंगन खास बिके थे बढियाँ दाम मिला था आज
चाची के सब्जी का पैसा पूरा हजम हुआ था आज
बाबूजी के पेंशन वाला थैला साफ हुआ था आज
रत्ती रत्ती टके टके का हिस्सा सही जुडा था आज...शराब के सबसे बुरे परिणामो की तरफ बहुत साफगोई और संजीदगी से उंगली उठायी है

 नशाखोर को जरा सिपाही रहम नही दिखलाया आज
झाडी नाला सबकुछ उनसे पूरा साफ कराया आज
उन लोगों को बाँध पुलिस ने बढियाँ नाच नचाया आज
कवि ने अपनी आँखो देखी मित्रों तुम्हे सुनाया आज.......इस अपराध की यही सज़ा होनी चाहिए 

बढ़िया छंद प्रस्तुत किया मनोज जी 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"आदरणीय विजय निकोर जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
7 hours ago
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Wednesday
amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
Tuesday
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
Tuesday
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Apr 11
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Apr 11
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service