For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

नववर्ष घोषणा : "स्वर्गीया जाहिदा इस्माइल सम्मान"

ओ बी ओ परिवार को यह सूचित करते हुए आपार हर्ष हो रहा है कि नववर्ष २०१४ से एक वार्षिक पुरस्कार प्रायोजक के सौजन्य से दिया जायेगा, यह पुरस्कार ओ बी ओ पर एक वर्ष में शामिल साहित्यिक संलग्नता के आधार पर किसी एक महिला सदस्य को दिया जायेगा. प्रायोजक द्वारा यह पुरस्कार कमसे कम पाँच वर्षों तक चलाये जाने का आश्वासन दिया गया है, प्रथम वर्ष (२०१४) हेतु पुरस्कार राशि प्राप्त भी हो गई है ।


पुरस्कार विवरण निम्न है………

पुरस्कार का नाम : "स्वर्गीया जाहिदा इस्माइल सम्मान"
पुरस्कार राशि : रुपये ५००१ /- (पाँच हजार एक मात्र) और प्रशस्ति पत्र
पात्रता : ओ बी ओ सदस्या
आधार : पुरस्कार वर्ष हेतु ओपन बुक्स ऑनलाइन पर साहित्यिक संलग्नता
प्रायोजक : जनाब अनवर सुहैल, ओ बी ओ सदस्य
निर्णायक कमेटी : ओ बी ओ प्रबंधन टीम

नोट : ओ बी ओ प्रबंधन टीम की सदस्या, ओ बी ओ कार्यकारिणीदल की सदस्या, प्रायोजक और इन सभी के रिश्तेदार (ब्लड रिलेटिव) इस पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे. 

Views: 1897

Reply to This

Replies to This Discussion

अति सुन्दर! अति सुन्दर!
सभी महिला सदस्यों के लिये अति शुभ सूचना है। यह पुरस्कार ओ. बी. ओ. की गरिमा में चार चांद लगायेगा।
सादर

मरहबा ॥ एक और शुभ सूचना !! ओ बी ओ को बधाइयाँ ॥

नववर्ष के अवसर पर ओ बी ओ पर रचना कर्म में संलग्न महिला सदस्यों के लिए शुभ अवसर लेकर आयी यह सुचना अवश्य ही सभी सदस्यों को अच्छे लेखन के लिए प्रेरित करती है. सभी महिला सदस्यों को शुभकामना !

वाह बेहतरीन! बहुत अच्छी शुरूआत है, जनाब अनवर सुहैल साहब का बहुत बहुत शुक्रिया जिन्होने नये साल में न सिर्फ महिला सदस्यों बल्कि सभी ओबीओ सदस्यों का उत्साहवर्धन किया हैl

wow kewal girls ke liye......

yuppppp............

haa yah or bat hain manu to kuch changa likhna hi ni aata.....jo obo par मेरी उपस्तिथि दर्ज करा सके.....:-)

वाह नए वर्ष पर बहुत ही सुन्दर कार्य की शुरुआत हुई है. शत शत बधाइयाँ

इस पुरस्कार का तहेदिल से स्वागत है | 

नव वर्ष पर सभी सदस्‍यों को बधाई के साथ-साथ महिला साहित्‍यकारों को पुरस्‍कार के लिये शुभकानायें। 

ओबिओ ने कुछ सालों में एक अलग पहचान बनायीं है .. सिखने सिखाने की परिपाटी .. विलुप्तप्राय छंदों के प्रति जागृति और रूचि विकसित करने का महत्ती कार्य और अब महिला सदस्यों के लिए एकल पुरस्कार जो दुसरे मंचो के लिए अनुसरण और प्रेरक भी साबित होगा ..

 

नए वर्ष का आरम्भ  नए पुरस्कार की घोषणा  ओबिओ पर  महिला रचनाकारों में नयी चेतना और आत्मविशवास का  संचार करेगा इस आशा के साथ ओबिओ प्रबंधन को बहुत -२ बधाई और आभार /सादर

अति सुन्दर! अति सुन्दर!
सभी महिला सदस्यों के लिये अति शुभ सूचना है।

सराहनीय कदम! प्रायोजक और ओबीओ प्रबंधन इस सुन्दर योजना को प्रारम्भ करने के लिए बधाई के पात्र हैं! इससे महिला रचनाकारों को प्रोत्साहन प्राप्त होगा!

सादर!

शुभ समाचार ......... नव वर्ष में नवीन अध्याय प्रारंभ करने हेतु बधाई ....

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"नीचे आए हुए संदेशों से यह स्पष्ट है कि अब भी कुछ लोग हैं जो जलते शहर को बचाने के लिए पानी आँख में…"
3 hours ago
Sushil Sarna replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय जी  ओबीओ को बन्द करने की सूचना बहुत दुखद है । बहुत लम्बे समय से इसके साथ जुड़ा हूँ कुछ…"
4 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओबीओ से पिछले बारह साल से जुड़ी हूँ। इसके बंद हो जाने की बात से मन भारी हो रहा है।मेरे कच्चे-पक्के…"
20 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर,           जब ऐसा लगता था धीरे-धीरे सभी नियमित सदस्यों के पास…"
23 hours ago
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जिस प्रकार हम लाइव तरही मुशायरा, चित्र से काव्य तक, obo लाइव महा उत्सव इत्यादि का आयोजन करते हैं…"
yesterday
सतविन्द्र कुमार राणा replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"मैं लगभग 10 वर्ष पहले इस मंच से जुड़ा, बहुत कुछ सीखने को मिला। पारिवारिक व्यस्तता के कारण लगभग सोशल…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर हमारे समूह में कोई व्यवसायी हैं और उनके पास कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड्स हों तो वे इसके…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सदस्यों में रुचि के अभाव ने इसे बंद करने के विचार का सूत्रपात किया है। ऐसा लगने लगा था कि मंच को…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" एक दुखद स्थिति बन रही है. लेकिन यह नई नहीं है. जब आत्मीयजनों और ओबीओ के समृद्ध सदस्यों की…"
yesterday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"मै मंच के प्रारंभिक दिनों से ही जुड़ा हुआ हूं। इसका बंद होना बहुत दुखद होगा। मुझे लगता है कि कुछ…"
Saturday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय गणेश जी, जितना कष्ट आपको यह सूचना देते हुए हो रहा है, उतना ही कष्ट हम सब को यह सुनने में हो…"
Saturday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दु:खद "
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service