For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-१२( Now Closed )

परम आत्मीय स्वजन,

बिना किसी भूमिका के पेश है इस माह का तरही मिसरा, अदब की दुनिया में जनाब शाहिद माहुली किसी तआर्रुफ के मोहताज़ नहीं हैं, यह मिसरा भी उन्ही की एक ख़ूबसूरत गज़ल से लिया गया है|

आओ मिल जुल के कोई बात बनाई जाए 
फाइलातुन फइलातुन फइलातुन फेलुन
२१२२   ११२२ ११२२ २२
बहरे रमल मुसम्मन मख्बून मुसक्कन

कफिया: आई (बनाई, सजाई, मिटाई, उठाई...आदि आदि)
रदीफ: जाए

 
विनम्र निवेदन: कृपया दिए गए रदीफ और काफिये पर ही अपनी गज़ल भेजें| यदि नए लोगों को रदीफ काफिये समझाने में दिक्कत हो रही हो तो आदरणीय तिलक राज कपूर जी कि कक्षा में यहाँ पर क्लिक कर प्रवेश ले लें और पुराने पाठों को ठीक से पढ़ लें| 


मुशायरे की शुरुआत दिनाकं २५ जून दिन शनिवार के लगते ही हो जाएगी और दिनांक २७ जून दिन सोमवार के समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा |


नोट :- यदि आप ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सदस्य है और किसी कारण वश "OBO लाइव तरही मुशायरा" अंक-12 के दौरान अपनी ग़ज़ल पोस्ट करने मे असमर्थ है तो आप अपनी ग़ज़ल एडमिन ओपन बुक्स ऑनलाइन को उनके इ- मेल admin@openbooksonline.com पर २५ जून से पहले भी भेज सकते है, योग्य ग़ज़ल को आपके नाम से ही "OBO लाइव तरही मुशायरा" प्रारंभ होने पर पोस्ट कर दिया जायेगा,ध्यान रखे यह सुविधा केवल OBO के सदस्यों हेतु ही है |

फिलहाल Reply बॉक्स बंद रहेगा, मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ किया जा सकता है |
"OBO लाइव तरही मुशायरे" के सम्बन्ध मे पूछताछ

मंच संचालक
राणा प्रताप सिंह

Views: 10160

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

//रस्म इंसानियत की यूं भी निभाई जाए ,

आओ मिलजुल के कोई बात बनाई जाए |//

 

वाह वाह क्या खूब मतला कहा और क्या गिरह लगाई है मज़ा आ गया !

 

//रोशनी चंद मुट्ठियों में न रह जाए कैद ,

लौ तरक्की की हर-एक सिम्त जलाई जाए |//


सही फ़रमाया अरुण भाई, आज जो भी तरक्की हुई है  उसका लाभ केवल "इंडिया" तक ही पहुंचा है, जबकि "भारत" आज भी उस उजाले से महरूम है ! इस उम्दा ख्याल को सलाम !
 


//हर तरफ झूठ के बरगद की काली छाया है ,

अब हथेली पे सच की पौध उगाई जाए |//


क्या कहने हैं, "झूठ का बरगद" - वाह !

 

//बस लड़ाना ही भाइयों को जिनका मकसद है ,

बांटने वाली वह लकीर मिटाई जाए |//

 

आज समय की भी यही मांग है कि हर तरह की लकीरों और दूरियों को मिटाकर आपसी भाईचारे को बढाया जाए - सुन्दर शेअर ! 

 

//एक अन्ना से ये सूरत न बदलने वाली ,

हर गली में वही हुंकार सुनाई जाए |//

 

बहुत खूब !

 

//साथ बरसों में सौ कुबेर बनाये इसने ,

इस सियासत को नयी राह दिखाई जाए |//


 

काश कि ऐसा मुमकिन हो पाए - बहरहाल शेअर बढ़िया कहा है
 

//रफ्ता रफ्ता ये कुंद हो गयी है और बेकार ,

इस व्यवस्था पर नयी धार चढ़ाई जाए |//

 

वाह वाह वाह - बहुत खूब, बेहतरीन शेअर ! 

 

//हो सही फैसला हर ख़ास-ओ-आम के हक में ,

और किसी बात पर रिश्वत नहीं खाई जाए |//

 

सुन्दर ख्याल ! इस खूबसूरत ग़ज़ल के लिए आपको दिल से मुबारकबाद देता हूँ अरुण भाई !

आदरणीय श्री योगराज जी आपकी इस विचार परक और प्रेरक समीक्षा ने मेरा उत्साह बढ़ाया है | आभारी हूँ आप सबका स्नेह है जो कुछ -कुछ लिखता रहता हूँ | इस मंच ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मांजने का काम किया है | मैं अभी भी खुद को मांज रहा हूँ | तरही के लिए आपको और राणा जी को सफल सञ्चालन हेतु बधाई !!

आपका बहुत बहुत स्वागत है अरुण भाई, और ओबीओ पर जो भी हो रहा है उसका श्रेय सबके साथ आपको भी जाता है !

"साठ  बरसों में सौ कुबेर बनाये इसने ,

इस सियासत को नयी राह दिखाई जाए |"

 

गलती से 'साठ'' kee bajaye " साथ' हो गया है खेद है ..शेर सुधरा हुआ उपर्युक्त रूप में है |

|

yadi edmin jee ise theek kar den to abhaaree rahoonga !
साठ बरसों में सौ कुबेर बनाये इसने ,
इस सियासत को नयी राह दिखाई जाए

वांछित सुधार कर दिया गया है |

abhaar edmin jee !! aise hee sneh bana rahe !!

 

इस बदलाव या आपके अनुसार भूल-सुधार ने इस अशआर के अंदाज़ को ही बदल कर रख दिया है भाई साहब. बहुत-बहुत दाद कुबूलें.
jee ye type kee ghalatee thee .. thanks ab sahee hai apke bataye anusaar wah sher bhee thonk peet diya hai !!
हर शे’र असरदार है। अरुण जी बधाई स्वीकार कीजिए इस ग़ज़ल के लिए।
many many thanks dharmendra jee !! welcome !!

एक अन्ना से ये सूरत न बदलने वाली,

हर गली में वही हुन्कार सुनाई जाये।

बेहतरीन , इस शे"र में "हुन्कार" का कोई ज़वाब नहीं।

 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted blog posts
7 hours ago
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
8 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
13 hours ago
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
18 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
18 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन व आभार।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई रवि जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सुंदर सुझाव के लिए हार्दिक आभार।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"बेशक। सच कहा आपने।"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service