For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

खुशियाँ और गम, ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के संग...

ओपन बुक्स ऑनलाइन के सभी सदस्यों को प्रणाम, बहुत दिनों से मेरे मन मे एक विचार आ रहा था कि एक ऐसा फोरम भी होना चाहिये जिसमे हम लोग अपने सदस्यों की ख़ुशी और गम को नजदीक से महसूस कर सके, इसी बात को ध्यान मे रखकर यह फोरम प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमे सदस्य गण एक दूसरे के सुख और दुःख की बातो को यहाँ लिख सकते है और एक दूसरे के सुख दुःख मे शामिल हो सकते है |

धन्यवाद सहित
आप सब का अपना
ADMIN
OBO

Views: 88831

Reply to This

Replies to This Discussion

आ० सौरभ भाई जी, जन्म दिवस की अशेष शुभकामनाएँ स्वीकार करें। आप यशस्वी हों शतायु हों।
.
जीवेत शरद: शतम् शतम्,सुदिनं सुदिनं जन्मदिनम्! 
भवतु मंगलम् विजयीभव सर्वदा, जन्मदिनस्य हार्दिक शुभेच्छा:।

दोस्तो आदाब,

तक़रीबन एक माह से मेरी तबीअत ठीक नहीं चल रही है साँस पर ज़ोर था, आज फिर तबीअत ख़राब हुई तो डॉक्टर ने एक्सरे करवाया उसने बताया कि 80 प्रतिशत नमुनिया आकर जा चुका है, अब सिर्फ़ 20 प्रतिशत बचा है, दवा चल रही है,और आप सब की दुआएँ भी चाहिए ।

इसी कारण से मंच पर आना नहीं हो पा रहा है ।

मोहतरम समर साहब, आप शीघ्र स्वस्थ हों, हम सबकी दुआएं आपके साथ है ।

आप बहुत जल्द सेहतयाब होंगे। हमारी दुआएँ आपके साथ हैं।

मुहतरम आपकी सेहत और सलामती के लिए दुआगो हूँ। आप जल्द शिफ़ायाब हों। 

हमारी दुआऍं आपके साथ हैं सर। आपको कुछ नहीं होगा। 

आप शीघ्र स्वस्थ हों ईश्वर से ये ही प्रार्थना है

दोस्तो आदाब,

आज सुब्ह 10 बजे मेरी दाईं आँख का ऑपरेशन होना है, इस कारण से 25 दिन तक मंच पर हाज़िर नहीं हो सकूँगा, आप सबसे दुआ की दरख़्वास्त है ।

आदरणीय समर साहब, आपकी आँखों का ऑपरेशन पूर्णतय: सफल हो. आप शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कर दुगुने उत्साह से मंच पर तत्पर हों, यही कामना है.

हार्दिक शुभकामनाएँ. 

भाई सौरभ जी आदाब,

ऑपरेशन के बाद भी मेरी समस्या जैसी पहले थी वही आज भी है,बल्कि एक दो समस्याएँ और पैदा हो गईं, मसलन बाईं आँख में पढ़ने लिखने से पानी आ जाता है, 26 मार्च को इंदौर जाकर तीन बड़े डॉक्टरों को दिखाया उन्होंने कई जाँचें करने के बाद बताया कि ब्लेक ग्लूकोमा और बढ़ गया है और इसका इलाज किसी के पास नहीं है, आँख में पानी आ जाने के लिए दवा दी है, जो ले रहा हूँ, इसके बावजूद अब ओबीओ पर पहले की तरह सक्रिय रहने का प्रयास रहेगा,आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद ।

आ. भाई समर जी, सादर अभिवादन।  ईश्वर की कृपा से आप शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर लौटें। आपका आपरेशन सफल हो यही कामना है। 

हार्दिक धन्यवाद भाई लक्ष्मण धामी जी ।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय सदस्यों को नमस्कार, एक महत्वपूर्ण चर्चा को आरम्भ करने के लिए प्रबन्धन समिति बधाई की…"
34 minutes ago
Admin posted a discussion

ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा

साथियों,विगत कई माह से ओ बी ओ लाइव आयोजनों में कतिपय कारणवश सदस्यों की भागीदारी बहुत ही कम हो रही…See More
53 minutes ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय  अखिलेश जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय जी । सहमत एवं संशोधित "
7 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय सुशीलजी हार्दिक बधाई। लगातार बढ़िया दोहा सप्तक लिख रहें हैं। घूस खोरी ....... यह …"
9 hours ago
Jaihind Raipuri posted a blog post

वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं

ग़ज़ल 2122  1212  22वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैकितने दुःख दर्द से भरा दिल हैये मेरा क्यूँ हुआ है…See More
Thursday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
Mar 4
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
Mar 4
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
Mar 3
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Mar 3
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

माना कि रंग भाते न फिर भी अगर पड़े -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२***पीछे गयी  है  छूट  जो  होली  गुलाल की साजिश है इसमें देख सियासी कपाल की।१। *…See More
Mar 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
Feb 28
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
Feb 28

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service