For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

रचनाओं को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल @ महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना ( Best Creation of the Month )

ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सदस्यों को एडमिन का प्रणाम.
यह घोषित करते हुये मुझे अपार प्रसन्नता हो रही है कि OBO पर पोस्ट होने वाली अच्छी रचनाओं को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल आपके OBO प्रबंधन टीम द्वारा की जा रही है, प्रत्येक महीने में ओपन बुक्स ऑनलाइन पर पोस्ट होने वाली रचनाओं से किसी एक सर्वश्रेष्ठ रचना को चुनकर उसे मुख्य पृष्ठ पर महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना ( Best Creation of the Month ) के रूप में लेखक / लेखिका के छाया चित्र के साथ प्रकाशित किया जायेगा |

इसके लिये ओपन बुक्स ऑनलाइन के प्रधान संपादक की अध्यक्षता मे एक पांच सदस्यों की निर्णायक कमेटी बनाई गई है जो प्रत्येक महीने के 1 से लेकर माह की आखिरी तारीख तक पोस्ट होने वाली रचनाओं से अपनी-अपनी पसंद की किन्ही दो रचनाओं का चुनाव कर प्रधान संपादक को देंगे, पुनः उन चुनी हुई रचनाओ से प्रधान संपादक महोदय किन्ही एक रचना का चुनाव करेंगे जो उस महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना होगी तथा उस रचना को "महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना" के रूप मे अगले महीने के 5 तारीख तक मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित कर दिया जायेगा |
महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना ( Best Creation of the Month ) के चयन का अंतिम निर्णय OBO के प्रधान संपादक का होगा तथा इसपर किसी भी सदस्य या पाठक को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं होगा |

 

संशोधन :-

 

  • माह जुलाई से एक छोटा सा संशोधन किया गया है, तदनुपरांत अब महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना का शीर्षक लिंक सहित व रचनाकार के छाया चित्र के साथ ओ बी ओ मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित किया जायेगा, पाठक रचना के शीर्षक पर क्लिक कर पूरी रचना पढ़ सकते है |

 

  • जनवरी 2012  से "महीने की सर्वश्रेष्ट रचना" को भी नगद पुरस्कार दिया जायेगा | 

           पुरस्कार का नाम      :- "महीने की सर्वश्रेष्ट रचना पुरस्कार"

           पुरस्कार की राशि     :- रु. 551/- मात्र ( अब 1100/-जनवरी 2013 से सशोधित) 
          पुरस्कार के प्रायोजक :- ( जनवरी 2012 से दिसंबर 2012 तक )

                                                     गोल्डेन बैंड इंटरटेनमेंट ( G-Band )
                                             H.O.F-315, Mahipal Pur-Ext. New Delhi.

 

जनवरी 2013 से पुरस्कार राशि रु. 1100/-  Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali  के सौजन्य से कर दिया गया है ।

New :- दिनांक १ जनवरी २०१४ के प्रभाव से प्रायोजक मिल जाने तक नगद पुरस्कार राशि प्रदान नहीं की जायेगी, यह पोस्ट इस हद तक संशोधित |

Views: 23995

Reply to This

Replies to This Discussion

आदरणीय वीरेंद्र जैन जी, "महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना" ( Best Creation of the Month ) कोई प्रतियोगिता नहीं है, यह रचनाओं को सम्मानित करने हेतु ओपन बुक्स ऑनलाइन की एक अंतरिम व्यवस्था है इसके अंतर्गत एक माह में प्रकाशित सभी रचनाओं से किसी एक रचना को सम्मानित किया जाता है |

उम्मीद है अब आप समझ गए होंगे | 

धन्यवाद |

Adminji ,
                क्षमा चाहता हूँ कि मैंने प्रतियोगिता शब्द का उपयोग किया एवं यह एक अंतरिम व्यवस्था है ,किन्तु इस परिस्तिथि में भी कमेटी के सदस्यों द्वारा दस रचनाओं को चुना जाता है जिसमे से  प्रधान सम्पादक महोदय एक रचना को चुनते हैं | मैं केवल यह कहना चाहता हूँ कि क्यूँ ना इन सारी दस रचनाओं के नाम भी घोषित किये जाएँ ?
धन्यवाद |
दस रचनाओं के नाम घोषित करना ओ बी ओ प्रबंधन को निरर्थक लगता है इसलिए ऐसा नहीं किया जाता है और न भविष्य में ऐसा करने की कोई योजना है |
आदरणीय ,
                  आप लोगों का निर्णय सर आँखों पर है , दरअसल ओ बी ओ अपने आप में इतना महत्वपूर्ण मंच है कि आप लोगों के निर्णय से इस सूची में स्थान पाना ही एक उपलब्धि है,जो रचनाये इसमें शामिल हुई हैं एवं जो नहीं भी हो पाई हैं उनके लेखकों के लिए एक स्वमूल्यांकन का अवसर प्राप्त हो सकता है | फिर भी यदि मेरी जिज्ञासा से किसी को कष्ट हुआ हो तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ |
धन्यवाद | 

माह जून-२०११ / प्रकाशित ०५.०७.११ से ०६.०८.११

 

रचनाकार :- श्री सतीश मापतपुरी

गृह स्थान :- पटना
शीर्षक :- मानसरोवर -- एक

माह July-२०११ / प्रकाशित ०७.०८.११ से ०५.०९.११

 

 

लेखिका :- मोनिका भट्ट
गृह स्थान :- इंदौर (म. प्र.)
वर्तमान स्थान :- हैदराबाद
शीर्षक :-बहन का ख़त भाई के लिए

माह August-२०११ / प्रकाशित ०५.०९.११ से ०६.१०.११

शीर्षक :- शौक (झलकी)

लेखक :-अतेन्द्र कुमार सिंह "रवि"

गृह स्थान :- वाराणसी

वर्तमान स्थान :- सोनभद्र

badhai atendra ji

"BEST CREATION OF THE MONTH " ke hakdaar vaise ham to na the OBO par kai shreshtha rachnakaron ke hote hue par hamari rachana ko is kabil samajhane ke liye ADMIN JI ko tahe dil se SUKRIYA.......Saath hi SAURABH SIR, ARUN SIR ,SATISH SIR,RAVI GUURU JI aur ASHISH BHAI ko BADHAI dene ke liye ATENDRA ki taraf se bahut bahut DHANYAVAAD... .....

माह सितम्बर-११ /प्रकाशित ०६ अक्तूबर-११ से ०७ सितम्बर-११

शीर्षक :- आत्म-जागरण

लेखक :- श्रीमती मोहिनी चोरडिया

गृह स्थान :- राजस्थान

वर्तमान स्थान :- चेन्नई(तमिलनाडु)

माह अक्टूबर-११ /प्रकाशित ०७ सितम्बर-११ से ०५ दिसंबर-११ तक

शीर्षक :- स्वप्न सुंदरी

लेखक :- विक्रम श्रीवास्तव

गृह स्थान :- फैजाबाद (उ. प्र.)

माह नवम्बर -११ /प्रकाशित ०५ दिसंबर-११ से ०५ जनवरी १२ तक

शीर्षक :- कवि ताक रहा है फूल
कवि :- श्री श्याम बिहारी श्यामल
गृह स्थान :- बलिया
वर्तमान स्थान :- वाराणसी

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin posted a discussion

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)

आदरणीय साथियो,सादर नमन।."ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।प्रस्तुत…See More
4 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"इल्म गिरवी है अभी अपनी जहालत के लिए ढूँढ लो क़ौम नयी अब तो बग़ावत के लिए अब अगर नाक कटानी ही है हज़रत…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"आ. रिचा जी, सादर अभिवादन। तरही मिसरे पर सुंदर गजल हुई है। गिरह भी खूब लगाई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"2122, 1122, 1122, 112/22 सर झुका देते हैं हम उसकी इबादत के लिए एक दिल चाहिए हमको तो मुहब्बत के…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सादर अभिवादन।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सर कोई जब न उठा सच की हिमायत के लिएकर्बला   साथ   चले   कौन …"
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
" स्वागतम "
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 190 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का मिसरा नौजवान शायर…See More
Apr 21
आशीष यादव posted a blog post

मशीनी मनुष्य

आज के समय में मनुष्य मशीन बनता जा रहा है या उसको मशीन बनने पर मजबूर किया जाता है. कारपोरेट जगत…See More
Apr 20
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब, प्रस्तुत दोहों की सराहना हेतु आपका हार्दिक आभार। सादर"
Apr 19
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय जयहिंद रायपुरी जी सादर, प्रदत्त चित्र पर आपने  दोहा छंद रचने का सुन्दर प्रयास किया है।…"
Apr 19
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी  सही कहना है हम भारतीय और विशेषकर जो अभावों में पलकर बड़े हुए हैं, हर…"
Apr 19

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service