For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक - १५( Now closed with Record 1063 Replies for Mushayra )

 परम आत्मीय स्वजन,

"OBO लाइव महाउत्सव" तथा "चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता में आप सभी ने जम कर लुत्फ़ उठाया है उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रस्तुत है "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक - १५ और इस बार का तरही मिसरा २६ नवम्बर १९५२ को राय बरेली उत्तर प्रदेश में जन्मे प्रसिद्ध शायर जनाब मुनव्वर राना साहब की गज़ल से हम सबकी कलम आज़माइश के लिए चुना गया है | तो आइये अपनी ख़ूबसूरत ग़ज़लों से मुशायरे को बुलंदियों तक पहुंचा दें |

इश्क है तो इश्क का इजहार होना चाहिये

२१२२            २१२२              २१२२         २१२

 
 फायलातुन फायलातुन  फायलातुन फायलुन
( बहरे रमल मुसम्मन महजूफ )
कफिया: आर (अखबार, इतवार, बीमार आदि)
रदीफ   : होना चाहिये

विनम्र निवेदन: कृपया दिए गए रदीफ और काफिये पर ही अपनी गज़ल भेजें | यदि नए लोगों को रदीफ काफिये समझने में दिक्कत हो रही हो तो आदरणीय तिलक राज कपूर जी की कक्षा में यहाँ पर क्लिक कर प्रवेश ले लें और पुराने पाठों को ठीक से पढ़ लें| 

मुशायरे की शुरुआत दिनाकं २८ सितम्बर दिन बुधवार लगते ही हो जाएगी और दिनांक ३० सितम्बर दिन शुक्रवार के समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा |


अति आवश्यक सूचना :- ओ बी ओ प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है कि "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक १५ जो तीन दिनों तक चलेगा,जिसके अंतर्गत आयोजन की अवधि में प्रति सदस्यअधिकतम तीन स्तरीय गज़लें ही प्रस्तुत की जा सकेंगीं | साथ ही पूर्व के अनुभवों के आधार पर यह तय किया गया है कि  नियम विरुद्ध व निम्न स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये और बिना कोई पूर्व सूचना दिए प्रबंधन सदस्यों द्वारा अविलम्ब हटा दिया जायेगा, जिसके सम्बन्ध में किसी भी किस्म की सुनवाई नहीं की जायेगी | 

मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ किया जा सकता है |
"OBO लाइव तरही मुशायरे" के सम्बन्ध मे पूछताछ

( फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो २८ सितम्बर दिन बुधवार लगते ही खोल दिया जायेगा )

यदि आप अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |


                                                                                                                मंच संचालक    

                                                                                                              योगराज प्रभाकर

                                                                                                              (प्रधान संपादक)

                                                                                                         ओपन बुक्स ऑनलाइन

Views: 23167

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

इस कदर इतना महीन..! वाह-वाह ! 

आपका हरेक शे’र जबर्दस्त है.  आपके अंदाज़ और पुरकशिश कहन के हम पुराने कायल हैं राजेंद्र भाईजी. दूसरे, आपकी आवाज़ का बास इतना  गहरा और ठहराव लिये हुये है कि एक-एक शब्द उभर आता है. सौजन्य अनुज नवीनभाई, बड़े सुकून से सुना है आपको.

एक ग़ुज़ारिश, आपकी ये ग़ज़ल तरन्नुम में आये.

सधन्यवाद.

आदरणीय सौरभ पांडेय जी  

प्रणाम !  

आप द्वारा प्रदत्त स्नेहाशीष मेरे लिए एक उपलब्धि है …

 

रही मेरी आवाज़ की बात … अपना क्या है , मां सरस्वती मेरे माध्यम से कुछ करवाती है … 

आपकी मेल आई डी मुझे भेजें तो कृपा होगी ।  

इस ग़ज़ल को तरन्नुम में गाने का आज तो अवसर ही निकल गया …

( शरद पूर्णिमा के अवसर पर अहमदाबाद में एक कवि सम्मेलन के लिए कोई बात करने आए तो अभी गए हैं :( … )

अरे भाईसाहब हाथ कंगन को आरसी क्या !! .. वैसे भी नवीनभाई से आप रोज़ाना बात करते होंगे न.. .!!

राजेन्द्र जी बड़ी ही खूबसूरत ग़ज़ल कही है आपने, कोटि कोटि बधाईयाँ स्वीकार कीजिए

धर्मेन्द्र जी

आभार आपका । आपकी ग़ज़ल भी ख़ूबसूरत है … 

वाह  वा ,,,

आप कहाँ थे सरकार,, महफ़िल सूनी सूनी थी,, आप आये बहार आई

लाजवाब ग़ज़ल कही है,, पढ़ कर आनंद प्राप्त हुआ

हार्दिक बधाई

ज़र्रानवाजी का शुक्रिया  वीनस भाई !

पिछले मुशायरों में आपकी ग़ैर हाज़िरी का मैंने उलाहना दिया था :)

 

आपकी हज़ल भी पढ़ी … मज़ेदार है 

//आड़ में मज़हब की , बातें नफ़रतों की जो करे

शर्तिया वो भेड़िया ख़ूंख़्वार होना चाहिए

 

छेद थाली में करे जो पेट भर लेने के बाद

वह कमीना हिंद का गद्दार होना चाहिए


दुश्मनी को भी छुपाना है हक़ीक़त में ग़लत

इश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिए//

वाह वाह ! आदरणीय राजेंद्र जी ! क्या गज़ब अशआर  कहे  हैं आपने ......... इनके निमित्त कृपया हार्दिक बधाई स्वीकार करें !

प्रियवर अम्बरीष जी ग़ज़ल के अश्'आर पसंद करने के लिए आभार ! 

आपकी बधाई सहर्ष साभार स्वीकार है … आपकी ग़ज़ल सहित बहुत सारी रचनाओं तक नहीं पहुंच पाया 

 

# काश यहां तरही मुशायरे के दौरान ऐसा सिस्टम हो कि तीनों दिन हर पल की अपडेट दिखाई जाती रहे कि

अब तक ये ये रचनाकार ग़ज़ल भेज चुके हैं ,

और इस लिंक पर इस रचनाकार की ग़ज़ल देखी जा सकती है 

 

इससे… बाद में पहुंचने वालों को जिस शायर को पढ़ना हो वहां तक पहुंचने में सुविधा रहेगी  ,

80-90 पृष्ठों को खंगालने की समस्या नहीं रहेगी ।

स्वागत है मित्र ! आपका सुझाव बेहतर है ! बहुत बहुत आभार मित्रवर !

 

 

इस अनुरोध को मान लिया जाए तो सचमुच आभार मानूंगा ।

राजेन्द्र जी,

मुशायरा समाप्त होने के बाद हमारे प्रधान संपादक श्री योगराज जी तरही मुशायरे की समस्त रचनाओं को एकत्रित करके पोस्ट लगते है व मुशायरे की संक्षिप्त समीक्षा भी करते हैं
आप वहाँ पर एक साथ रचना पढ़ सकते हैं और अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया दे सकते हैं
नए कमेन्ट आने पर रचनाएँ आगे सरकती जाती हैं इसलिए किसी विशेष रचना के लिए निश्चित लिंक दे पाना मुझे तो नहीं लगता ओ बी ओ प्रशासन के लिए संभव होगा

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Friday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Friday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service