For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" - अंक 32 (Now Closed with 777 Replies)

परम आत्मीय स्वजन,

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" के 32 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का तरही मिसरा जनाब ज़िगर मुरादाबादी की गज़ल से लिया गया है | 

"अब यहाँ आराम ही आराम है "

    2122      2122      212 

फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलुन 

(बह्र: रमल मुसम्मन महजूफ)
 
रदीफ़ :- है 
काफिया :- +आम (आराम, ईनाम, अंजाम, जाम, शाम, नाम, बेकाम आदि)

अवधि :-    26 फरवरी दिन मंगलवार से दिनांक 28 फरवरी दिन गुरूवार  

अति आवश्यक सूचना :-

  • "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" के इस अंक से प्रति सदस्य अधिकतम दो गज़लें ही प्रस्तुत की जा सकेंगीं |
  • एक दिन में केवल एक ही ग़ज़ल प्रस्तुत करें
  • एक ग़ज़ल में कम से कम 5 और ज्यादा से ज्यादा 11 अशआर ही होने चाहिएँ.
  • तरही मिसरा मतले में इस्तेमाल न करें
  • शायरों से निवेदन है कि अपनी रचनाएँ लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें.  
  • वे साथी जो ग़ज़ल विधा के जानकार नहीं, अपनी रचना वरिष्ठ साथी की इस्लाह लेकर ही प्रस्तुत करें.
  • नियम विरूद्ध, अस्तरीय ग़ज़लें और बेबहर मिसरों वाले शेर बिना किसी सूचना से हटाये  जा सकते हैं जिस पर कोई आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी. . 

मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है....

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 26 फरवरी दिन मंगलवार लगते ही खोल दिया जायेगा, यदि आप अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें | 



मंच संचालक 
राणा प्रताप सिंह 
(सदस्य, प्रबंधन समूह) 
ओपन बुक्स ऑनलाइन

Views: 17181

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

तहे दिल से शुक्रिया आदरणीय गणेश जी |

आज दुनिया में उन्हीं का नाम है .
सबसे ज्यादा जो यहाँ बदनाम है .


दम तो भरता है पड़ोसी दोस्ती का .
पर सिला में मिलता कत्लेआम है .


रह गया मन्दर और मस्जिद ही यहाँ .
अब  वहाँ रहता खुदा -  ना राम है .


चढ़ गये कुर्सी तो फिर क्या सोचना .
अब यहाँ आराम ही आराम है .


वक़्त कैसा आ गया मापतपुरी.
रब का बन्दा ही यहाँ नाकाम है .


     --- सतीश मापातपुरी

यथार्थ का चित्रण करती रचना हेतु बधाई.

आदरणीय सतीश सर जी!सभी शेर उम्दा हैं,बधाई

चढ़ गये कुर्सी तो फिर क्या सोचना .
अब यहाँ आराम ही आराम है ............. क्या कस के मारा है ! वाह !

आज दुनिया में उन्हीं का नाम है .
सबसे ज्यादा जो यहाँ बदनाम है .......बहुत सही कहा आपने.

दम तो भरता है पड़ोसी दोस्ती का .
पर सिला में मिलता कत्लेआम है ......हकीकत बयानी

चढ़ गये कुर्सी तो फिर क्या सोचना .
अब यहाँ आराम ही आराम है ....वाह क्या बात है...अबकी उतार दें

रह गया मन्दर और मस्जिद ही यहाँ .
अब  वहाँ रहता खुदा -  ना राम है ..............वाह!

आदरणीय सतीश मापतपुरी जी सुन्दर गजल दिली दाद कुबूल फरमाएं.

आदरणीय सतीश जी ..

बहुत अच्छी कोशिश और उतने ही सुन्दर भाव.. .

इन शेरों पर ढेर सारी बधाई स्वीकर करें -

रह गया मन्दर और मस्जिद ही यहाँ .
अब  वहाँ रहता खुदा -  ना राम है .


चढ़ गये कुर्सी तो फिर क्या सोचना .
अब यहाँ आराम ही आराम है .


वक़्त कैसा आ गया मापतपुरी.
रब का बन्दा ही यहाँ नाकाम है .

मुशायरे में संयत उपस्थिति के लिए हृदय से धन्यवाद..

वाह वाह आदरणीय सर जी क्या ग़ज़ब ढा रहे हैं शेर आपके ............खूब खूब दाद क़ुबूल कीजिये

आदरणीय सतीश भईया, बहर पर इतना बढ़िया काम देख कर मन प्रसन्न है, ख्यालात भी गज़ब का , सभी अशआर बहुत अच्छे , केवल एक तकनीकी गड़बड़ी हो गई है ........

भईया काफिया गलत कर गये ...मतला में नाम और बदनाम लेकर आप +नाम काफिया तय कर दिया ...उपाय यही है कि मतला में किसी एक मिसरा में काफिया बदल दिया जाय ।

फिर भी यह प्रस्तुति दाद के काबिल है । 

मैंने इसे मार्क किया था गणेश भाई.. लेकिन आदरणीय सतीश जी के अन्य मिसरों को इतने संयत रूप में देखना मेरे लिए भी पहली दफ़ा ही था. अतः यह सोच कर कि ऐसे तकनीकी दोष धीरे-धीरे दूर हो ही जायेंगे, मैंने बाबह्र मिसरों पर दाद देना अधिक उचित समझा. 

आपने आदरणीय के साथ बहुत सुन्दर जानकारी साझा की है.

सधन्यवाद

हां भईया, सहमत हूँ , वाकई इस बार का प्रयास काबिले तारीफ़ है, मैं इसलिए उल्लेखित किया कि सतीश भईया के संज्ञान में बात आ जाये ताकि आईन्दा ध्यान रख सकें । 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
Jul 5
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service