For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल - मैं अँधेरी रात हूंँ और शम्स के अनवर-से आप

2122 2122 2122 212

मैं अँधेरी रात हूंँ और शम्स के अनवर-से आप
शाम-सी मुझ में उदासी, सुब्ह के मंज़र-से आप

जाने कैसे मिलना होगा अपना इक मे'यार पर
मैं ज़मीं की ख़ाक-सी हूंँ चर्ख़ के मिम्बर-से आप

जो भी आया चल दिया वो मुझ से हो कर आप तक
मैं अधूरी रहगुज़र हूँ और मुकम्मल घर-से आप

क्यों पसंद आये किसी को भी कभी होना मेरा
मैं कि अनचाही सी बेड़ी क़ीमती ज़ेवर-से आप

आपके बिन इस जहांँ में कुछ नहीं मेरा वजूद
मैं हूंँ मानंद-ए-मुजस्सम और मेरे आज़र-से आप

तिश्नगी सबकी मिटा कर भी रही मैं तिश्ना लब
मैं कि इक प्यासी नदी हूँ और मेरे सागर-से आप

मैं नहीं हसरत किसी की, आप सब की 'आरज़ू'
मैं हूँ इक मा'मूली पत्थर और हैं गौहर-से आप

स्वरचित व मौलिक 

Views: 868

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Samar kabeer on December 22, 2022 at 5:36pm

//मानन्द-ए-मुजस्सम" का अर्थ मूर्ति के जैसे लिया है //

'मुजस्सम' का अर्थ है ,जिस्म वाला, और 'मुजस्सम:' का अर्थ होता है मूर्ति, अब आप ख़ुद देख लें दोनों का फ़र्क़ ।

Comment by Anjuman Mansury 'Arzoo' on December 21, 2022 at 7:56pm

मोहतरम बृजेश कुमार 'ब्रज जी सादर नमस्ते, हौसला अफ़ज़ाई के लिए हार्दिक आभार

Comment by Anjuman Mansury 'Arzoo' on December 21, 2022 at 7:55pm

मोहतरम जनाब Ravi Shukla जी आदाब, हौसला अफ़ज़ाई के लिए तहे दिल से शुक्रिया, अभी एडिट करती हूं मोहतरम।

Comment by Anjuman Mansury 'Arzoo' on December 21, 2022 at 7:53pm

मोहतरम जनाब Samar kabeer साहब आदाब अपना क़ीमती वक़्त ख़र्च करके ख़ूबसूरत इस्लाह के लिए तहे दिल से शुक्रिया,

मिम्बर और मानन्द की वर्तनी अभी सुधारती हूं "मानन्द-ए-मुजस्सम" का अर्थ मूर्ति के जैसे लिया है मोहतरम । बा अदब

Comment by Ravi Shukla on December 20, 2022 at 1:26pm

आदरणीया अंजुमन 'आरज़ू' जी , उम्दा ग़ज़ल कही है आपने बधाई स्वीकार करें I उर्दू अल्फ़ाज पर आदरणीय समर साहब के मशवरे पर गौर करें । 

Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on December 15, 2022 at 6:44pm

बहुत ही खूबसूरत ग़ज़ल हुई आदरणीया...बधाई

Comment by Samar kabeer on December 14, 2022 at 3:34pm

मुह्तामा अंजुमन 'आरज़ू' जी आदाब, ग़ज़ल का प्रयास अच्छा है, बधाई स्वीकार करें I 

'मैं ज़मीं की ख़ाक-सी हूंँ चर्ख़ के मिंबर-से आप'-- इस मिसरे में ',मिंबर' को "मिम्बर" लिखें I 

'मैं हूंँ मानिंद-ए-मुजस्सम और मेरे आज़र-से आप' पहली बात, इस मिसरे में सहीह शब्द "मानन्द" है, दूसरी बात "मानन्द-ए-मुजस्सम" का अर्थ क्या हुआ ?

बाक़ी शुभ शुभ I 

Comment by Anjuman Mansury 'Arzoo' on December 11, 2022 at 9:50pm

मोहतरम Aazi Tamaam जी, ग़ज़ल तक पहुंचने और हौसला अफ़जाई के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया

Comment by Aazi Tamaam on December 11, 2022 at 9:46pm

वाह आ बहुत ख़ूब ग़ज़ल हुई बधाई स्वीकार करें

Comment by Anjuman Mansury 'Arzoo' on December 11, 2022 at 9:46pm

आदरणीय लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर जी, ग़ज़ल तक पहुंचने और हौसला अफ़जाई के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
5 hours ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
yesterday
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
yesterday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
yesterday
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
yesterday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
yesterday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
yesterday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
May 25
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
May 24
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
May 24

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service