For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

(१)

मेरा दिल वो मेरी धड़कन,
उसपे कुरबां मेरा जीवन !

मेरी दौलत मेरी चाहत

ऐ सखी साजन ? न सखी भारत !

---------------------------------------

(२)

अंग अंग में मस्ती भर दे

आलिम को दीवाना कर दे

महका देता है वो तन मन 

ऐ सखी साजन ? न सखी यौवन  !

---------------------------------------

(३)

मिले न गर, दुनिया रुक जाए

मिले तो जियरा खूब जलाए ! 

हो कैसा भी - है अनमोल,

ऐ सखी साजन ? न सखी पट्रोल !

-------------------------------------------

(४)
कर गुज़रे जो दिल में ठाने,
नर नारी उसके दीवाने !
वो इतिहास का सुंदर पन्ना 
ऐ सखी साजन ? न सखी अन्ना !
----------------------------------------

 (५)

हरिक बेचैनी का सबब है,
उसे किसी की चिंता कब है ?
दुनिया भर के दर्द है देता
ऐ सखी साजन ? न सखी नेता !

---------------------------------------

 

Views: 1515

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Rash Bihari Ravi on October 11, 2011 at 1:54pm
(१)

मेरे दिल का वो शान , 
उसपे बढ़ता हैं मेरा मान  !

जिसने मुझे इज्जत दियो ,

ऐ सखी साजन ? न सखी OBO !

---------------------------------------

(२)

मेरे मन में तेज वो भर दें ,

कुछ करने को तैयार कर दें  !

उनको पाकर खुश हूँ आज  

ऐ सखी साजन ? न सखी योगराज  !

---------------------------------------

(३)

मिले उनसे नेट पे हम जब ,

दोस्ती आगे बढ़ी थी तब  ! 

मन बेचैन रहे उनके लागी ,

ऐ सखी साजन ? न सखी बागी  !

-------------------------------------------

 

Comment by Lata R.Ojha on October 2, 2011 at 3:20pm

आप सभी गुनीजनों की रचनाएँ तो बस मोहित सी करती हैं :) मुझ अज्ञानी को कहाँ इस अथाह सागर का ज्ञान था..बस ओ बी ओ ने ये मौका दिया ..

एक और नयी जानकारी मिली, कह मुकरियों की  :) आभार भाई योगराज 


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on October 1, 2011 at 4:47pm

आपका सादर आभार अविनाश बागडे जी ! 

Comment by AVINASH S BAGDE on October 1, 2011 at 3:54pm

मेरा दिल वो मेरी धड़कन, 
उसपे कुरबां मेरा जीवन !

मेरी दौलत मेरी चाहत

ऐ सखी साजन ? न सखी भारत !.......bilku sahi PRABHAKAR ji....sunder vichar....maja aa gaya

 

Comment by AVINASH S BAGDE on October 1, 2011 at 3:49pm

Prabhakar ji bahut achchhi lagi ye vidha aur aapka andaze bayan.

Comment by Er. Ambarish Srivastava on September 24, 2011 at 11:15pm

 

(१)

//मेरा दिल वो मेरी धड़कन,
उसपे कुरबां मेरा जीवन !

मेरी दौलत मेरी चाहत

ऐ सखी साजन ? न सखी भारत !//

वाह आदरणीय संपादक जी वाह ! वही दिल वही धड़कन , वही दौलत वही चाहत , जान कुर्बान , उसी से राहत  ऐसा ही है अपना भारत .........आपकी इस पवित्र भावना को हम सभी का प्यार भरा सलाम ..........इसके आगे नतमस्तक हैं हम .......

---------------------------------------

(२)

अंग अंग में मस्ती भर दे

आलिम को दीवाना कर दे

महका देता है वो तन मन 

ऐ सखी साजन ? न सखी यौवन  !//

अय हय हय ! क्या बात है गुरुदेव ! गज़ब गज़ब!! यह मस्त-मस्त यौवन तन-मन को दीवाना बनाकर केवल महकाता ही नहीं अपितु बहका भी देता है .........इससे भला कौन बच पाया है ....:-))))

---------------------------------------

(३)

 मिले न गर, दुनिया रुक जाए

मिले तो जियरा खूब जलाए ! 

हो कैसा भी - है अनमोल,

ऐ सखी साजन ? न सखी पट्रोल !

बहुत खूब भाई  ! वाकई में आजकल यह पेट्रोल तो आजकल हम सभी का जियरा ही तो जला रहा है ! क्योकि अब तो इसके आदी हो गये हम ! दुनिया को नहीं रोक सकते ना !

-------------------------------------------

(४)
कर गुज़रे जो दिल में ठाने,
नर नारी उसके दीवाने !
वो इतिहास का सुंदर पन्ना 
ऐ सखी साजन ? न सखी अन्ना !

क्या बात है मित्रवर .......अन्ना जी का कारनामा ........वो तो इतिहास में एक सुन्दर सा स्वर्णिम पन्ना ही बनेगा ना ! इस मुकरी के माध्यम से आप ने तो हम सभी के दिल की बात ही कह डाली  ...
----------------------------------------

 (५)

हर इक बेचैनी का सबब है,
उसे किसी की चिंता कब है ?
दुनिया भर के दर्द है देता
ऐ सखी साजन ? न सखी नेता !

वाह वाह वाह! आज के दौर के नेता की बेहतरीन व सारगर्भित परिभाषा दे दी है आपने ..........:-))

---------------------------------------

______________________

कह-मुकरी जिसकी मुस्काई,
पीछे-पीछे है चौपाई
छंद सदा जिसके नीरोगी
क्यों सखि साजन? नहिं सखि योगी!
आदरणीय प्रधान संपादक जी ! सभी कह-मुकरियां एक से बढ़ कर एक हैं ! इस सृजन हेतु आपको हार्दिक बधाई !!! :-)))

Comment by Rash Bihari Ravi on September 24, 2011 at 7:17pm

sir sab ke sab ek se bad kar ek sandar jandar manmohak


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on September 24, 2011 at 4:36pm

उत्साहवर्धन के लिए बहुत बहुत शुक्रिया बागी भाई !


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on September 24, 2011 at 4:27pm

आदरणीय प्रधान संपादक जी, आप ने ओ बी ओ वालों को मुकरने की लत लगा दी है, अब आने वाले आयोजनों में देखिएगा कितने मित्र मुकरेंगे, आपकी पांचो कह मुकरियां एक पर एक है, नए कलेवर में पुराना व्यंजन परोसना मन मोहक है, बहुत बहुत बधाई स्वीकार कीजिये आदरणीय |


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on September 24, 2011 at 3:47pm

आदरणीय कैलाश शर्मा जी आपने मेरा प्रयास सराहा - सादर आभार  !

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
6 hours ago
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Tuesday
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Sep 17
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service