For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

वंचितों के दोहे - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

  1. फूलों की नाराजगी, काँटों का मनुहार
    दुखियारों के भाग में, ऐसा ही सन्सार।१।
    **
    नदिया ने  दुत्कार  दी, किया  रेत  ने प्यार
    जिसके दम करते रहे, जीवन का विस्तार।२।
    **
    कौतुक करता दुख रहा, पर सुख रहा उदास
    घावों ने  मन  में  भरी, पीड़ा  निहित मिठास।३।
    **
    यादों  की  चौपाल  में, बिन  घूँघट  के  पीर
    जाने क्या क्या कह गया, आँखों बहता नीर।४।
    **
    मुर्दा दिल की बस्तियाँ, चलती फिरती लाश
    हलचल  कैसी  भी  रहे, जीवन  रहे  हताश।५।
    **
    किस्मत बनकर कैकई, लिखती नित वनवास
    ऐसे  में  तब  क्या  करे, कोई  घर  की  आस।६।
    **
    मौलिक/अप्रकाशित
    - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

Views: 430

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on May 7, 2020 at 5:44am

दोहों पर जो बढ़ मिला , हमें आपका प्यार

गिरधारी जी उस लिए, करता मन आभार

Comment by गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' on May 6, 2020 at 4:42pm

अत्यंत उच्च कोटि के दोहे सृजित किये हैं आदरणीय , सादर नमन | 

अनुपम  सुन्दर दोहरे ,वाह वाह क्या बात | 

तन मन हर्षित हो गया , गज़ब सृजन है तात || 

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on May 4, 2020 at 6:57pm

आ. भाई समर कबीर जी, सादर अभिवादन । दोहों पर उपस्थिति और उत्साहवर्धन के लिए आभार ।

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on May 4, 2020 at 6:54pm

आ. भाई सुरेंद्र नाथ जी ,सादर अभिवादन ।दोहों पर उपस्थिति और मनभावन प्रशंसा का हार्दिक आभार । शेष ओबीओ परिवार में मिलने वाले स्नेह व मार्गदर्शन के सहारे ही निरंतर अच्छा लिखने का प्रयार कर रहा हूँ । आप जैसे सुधी जनों का सानिन्ध्य बना रहे यही आकांंक्षा है । शेष शुभ शुभ...

Comment by Samar kabeer on May 3, 2020 at 12:58pm

जनाब लक्ष्मण धामी 'मुसाफ़िर' जी आदाब,अच्छे दोहे लिखे आपने,बधाई स्वीकार करें ।

Comment by नाथ सोनांचली on May 3, 2020 at 11:34am

आद0 लक्ष्मण धामी जी सादर अभिवादन। पहला दोहा पढ़ते ही भाव उमड़ने लगा।फूलों की नाराज़गी, काटो का मनुहार,, सच कहा आपने। दुखियारी के लिए फूलों का संसार स्वप्न्न ही है। और काँटों से जैसे उसका हमेशा के लिए रिश्ता। नदिया ने दुत्कार दी,, क्या गज़ब का बिम्ब है। सच कहूँ तो उम्दा से भी उम्दा लिखा है आपने।  बधाई स्वीकार कीजिये। सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूसबिना कमीशन आजकल, कब होता है काम ।कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।।घास घूस…See More
12 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
Sunday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
Saturday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
Saturday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service