For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल :- बाढ़ का हद से गुजरना अच्छा

 ग़ज़ल :- बाढ़ का हद से गुजरना अच्छा
 
बाढ़ का हद से गुजरना अच्छा ,
गाँव का फिर से संवरना अच्छा |
 
इस जगह माँ की याद आती है ,
इस जगह थोडा ठहरना अच्छा |
 
सिर्फ ख्वाबों का बसर होता है ,
रात का सुबह बिखरना अच्छा |
 
वस्ल का वायदा मुझसे लेना ,
और फिर उसका मुकरना अच्छा |
 
लहरें तह तक खंगाल देती हैं ,
कश्तियाँ देखकर डरना अच्छा |
 
झूठ  के भीड़ की घुटन सच है ,
ऐसे जीने से तो मरना अच्छा |
 
सूरतें हो गयीं सारी विकृत ,
आइनों का ही निखरना अच्छा |
 
 
           += अभिनव अरुण
 

Views: 722

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Abhinav Arun on August 27, 2011 at 8:40am

ABHAAR SHANNO JI AND MANY MANY THANKS !!

Comment by Shanno Aggarwal on August 26, 2011 at 9:01pm

खूबसूरत ख्यालात....गजल बढ़िया बन पड़ी है, अरुण.

Comment by Abhinav Arun on August 26, 2011 at 2:55pm
आदरणीय श्री सौरभ जी आपके भी क्या कहने पत्थर और पारस सा हाल है इधर तो | आपने जिस रचना पर अपनी टिप्पणी का हाथ रख दिया वही रचना असर से भर कर असरदार हो गयी | और आपकी भाषा आपके शब्द उसकी दाद के लिए बराबरी के शब्द ही नहीं | हम "बेजुबान" हो गए | (इस बार की तरही से साभार :-)| :-))

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 24, 2011 at 2:50pm

परकटे परिन्दे की मानिंद बसर कर रहे आदमियों की कुलबुलाती हुयी भावनाओं को जब बालिश्त भर आकाश मिल जाए तो उसका घर्रीता गला स्वर साधने लगता है. वही घर्राहट इन शेरों में सुनायी दे रही है. चौदह अगस्त की प्रविष्टि के लिहाज से आपकी ग़ज़ल को देख गया और अपने स्वतंत्र हाथों का मेल जकड़े हुये पैरों से बरबस कराता रहा, बार-बार,  देर तक. लेकिन सफल नहीं होना था, नहीं हुआ. पैरों की जकड़न उन्मुक्त हाथों से ईर्ष्या कर बैठी --

//झूठ की भीड़ की घुटन सच है,

ऐसे जीने से तो मरना अच्छा |//

बहुत खूब..

 

Comment by आशीष यादव on August 24, 2011 at 10:19am
Khubsurat aur arthyukt she'ron se saji shandar ghazal. Samjhane ko bahut kuchh h isme. Waah waah.
Comment by Abhinav Arun on August 24, 2011 at 8:40am

शेर का यह बिम्ब आपको भाया मैं कृतार्थ हुआ दुष्यंत जी | हार्दिक आभार !!

Comment by दुष्यंत सेवक on August 23, 2011 at 7:39pm

इस जगह माँ की याद आती है ,इस जगह थोडा ठहरना अच्छा | बरसों बाद अपने गाँव से गुज़रो तो ऐसी ही फीलिंग आती है....बहुत उम्दा अभिनव जी, दिल मे उतरती है ये पंक्तियाँ 

Comment by Abhinav Arun on August 23, 2011 at 1:44pm

thanks a lot virendra jee you comments are as always couragious .

Comment by Veerendra Jain on August 22, 2011 at 11:42pm

सिर्फ ख्वाबों का बसर होता है ,
रात का सुबह बिखरना अच्छा ...
waah waah...kya baat kahi hai aapne...bahut badhai...

Comment by Abhinav Arun on August 15, 2011 at 11:43am

आभार बागी जी आपकी  प्रतिक्रिया मेरी प्रोत्साहन है | आप सबके स्नेह से कलम चलती और लिखती रहे यही कामना है |

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
yesterday
amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
Tuesday
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
Tuesday
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Apr 11
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service