For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गज़ल - जिन्हें डर है खुदा का

उन्हें हक है कि मुझको आजमाएं

मगर  पहले  मुझे अपना बनाएं

 

खुदा  पर है यकीं तनकर चलूँगा

जिन्हें डर है खुदा का सर झुकाएं

 

जुदा होना है कल तो मुस्कुराकर

चलो   बैठे   कहीं  आँसू   बहाएं

 

तुम्हारे  आफताबों  की वज़ह से

अभी  कुछ  सर्द  है  बाहर हवाएं

 

तिरा  दरबार  है मुंसिफ भी  तेरे

कहूँ  किससे  यहाँ  तेरी  खताएं

 

खता उल्फत की करने जा रहा हूँ

कहो  अय्याम  से  पत्थर उठाएं

 

अंधेरे   सूर्य  से  डरते   नही   है

चलो हम दीप बनके  जगमगाएं

 

............................... अरुन श्री !

Views: 866

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by MAHIMA SHREE on April 19, 2012 at 10:49pm

अंधेरे   सूर्य  से  डरते   नही   है

चलो हम दीप बनके  जगमगाएं...

kya baat hai...bahut khub

Comment by Arun Sri on April 17, 2012 at 12:05pm

सरिता सिंह मैम , बहुत बहुत धन्यवाद ! आपने गज़ल कि सराहना की
आपका सुझाव निश्चित ही स्वागत योग्य है ! अय्याम का प्रयोग समय के बहुवचन जमाना ( काल  खंड ) के लिए भी किया जाता है ! जैसे गर्दिशे -अय्याम , रहबरे अय्याम आदि ! फिर भी आपके निर्देशनुसार शब्द आवाम ज्यादा प्रासंगिक रहेगा ! इस अनमोल सुझाव के लिए पुनः धन्यवाद ! दृष्टि बनाए रखिए ! सादर !

Comment by Sarita Sinha on April 15, 2012 at 9:59pm

बहुत खूबसूरत ग़ज़ल अरुण जी,

खुदा  पर है यकीं तनकर चलूँगा

जिन्हें डर है खुदा का सर झुकाएं....
क्या बात कही है....
एक छोटा सा सुधार कर लीजिये......

खता उल्फत की करने जा रहा हूँ

कहो  अय्याम  से  पत्थर उठाएं.....
यहाँ अय्याम की जगह अवाम(जनता ) होना चाहिए..."अय्याम" तो दिन का बहुवचन होता है..( यौम(=दिन )एकवचन है और अय्याम उस का बहुवचन )
उदा.----शब-ओ-अय्याम ( रात  और दिन )
Comment by Arun Sri on April 7, 2012 at 10:44am

वीनस सर , पहले शे'र में टंकण की त्रुटि हो गई थी  ! बाकी पर आपके निर्देशानुसार फिर से नज़र डालता हूँ ! धीरे धीरे आपके मार्गदर्शन से अपेक्षित सुधार आ जाएगा ! धन्यवाद !

Comment by वीनस केसरी on April 7, 2012 at 1:08am

अरुण जी, ग़ज़ल को पकाने का काम बहुत सब्र मांगता है, पकी हुई ग़ज़ल के कहन से अलग ही नूर बरसाता है
फिलवक्त आपकी ग़ज़ल के दो शे'र पर बात करूँगा

अंधेरे   सूर्य  से  डरते   नही   है    (यदि यह मिसरा ही रखना है तो है को हैं करना चाहिए )
चलो हम दीप बनके  जगमगाएं

अंधेरा   सूर्य  से  डरता   नही   है
चलो हम दीप बन कर  जगमगाएं


जुदा होना है कल तो मुस्कुराकर
चलो   बैठे   कहीं  आँसू   बहाएं...

इस शे'र के उला में और मेहनत करने की जरूरत है, बात को और अच्छे ढंग से और सादगी से कहिये तो मजा आ जाए 

अन्य शे'र पर आप खुद गौर करें ...

Comment by Arun Sri on April 6, 2012 at 9:59am

वीनस सर , आपने देखा इसके लिए धन्यवाद !

कृपया सुधार करने में सहायता करें !

आभारी रहूँगा !

Comment by वीनस केसरी on April 6, 2012 at 1:03am

उन्हें हक है कि मुझको आजमाएं

मगर  पहले  मुझे अपना बनाएं

 
वाह अरुण जी क्या शेर कहे हैं दिल खुश हो गया,
कुछ शेर और काम मांग रहे हैं, कोताही न कीजियेगा, बेहतरीन ग़ज़ल होने ही वाली है

Comment by Arun Sri on April 4, 2012 at 12:42pm

राकेश भाई जी ! आपको शे'र पसंद आए तो मेरा लिखना सफल रहा !
दृष्टि बनाए रखिए ! धन्यवाद !

Comment by Arun Sri on April 4, 2012 at 12:40pm

मनोज मयंक सर ! मैं अभी नया नया लिखने की प्रयास कर रहा हूँ ! मुझे बारीकियों की जानकारी नही है ! मैं तो जो किताबों में पढता हूँ सोचता हूँ कि सच ही होगा ! इसी सन्दर्भ में मैंने अपनी बात  रखी ! प्रार्थना है कि आगे भी आपका मार्गदर्शन मिलता रहे ! आभारी हूँ !

Comment by राकेश त्रिपाठी 'बस्तीवी' on April 4, 2012 at 11:01am

वाह वाह! बहुत खूब श्री अरुण जी,
विशेष:

खुदा  पर है यकीं तनकर चलूँगा

जिन्हें डर है खुदा का सर झुकाएं.............वाह! सखा भाव की अद्भुत अभिव्यक्ति,

जुदा होना है कल तो मुस्कुराकर

चलो   बैठे   कहीं  आँसू   बहाएं.............वाह! वाह!! ye to vahi baat hai ki "mujh se bichad ke khush rahate ho, mere jaise jhuthe ho"

Saadar badhaai.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Friday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Friday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service