For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

घर घर से आने का होता आह्वान
गली गली बड़े बड़े चित्रों से
सुसज्जित
नीचे लिखे पूजा कर्म विधान
स्थान सुनिश्चित
प्रभु के कामों में न हो व्यवधान
इन सब बातों का रखता है हर एक
पुजारी ध्यान
गलती में कोई खींचे न उनके कान
होती रहे कृपा मिलता रहे धन
धान
बड़े बड़े लाउड स्पीकर से
प्रारम्भ हुआ प्रभु का यशोगान
कुछ निर्धारित समय में बिलम्ब के
बाद
अवतरित हुए
नवनिर्मित अस्थायी मंदिर में
भगवान्
आराधन में नतमस्तक
खड़ी लाखों श्रृद्धालुओं
की भीड़
उन्मुक्त कंठ से हो रहा यशगान
जय हो देव जय हो से
श्रृष्टि का कण कण गुंजायमान
पुजारी बड़ी बड़ी थाल में लिए
खड़े
सुन्दर पुष्पों की दिव्य माला
अर्पित करते यजमान
श्रृद्धालु हाथ जोड़
निवेदन करते समस्याएं
प्रभु हम बाढ़ से पीड़ित हैं
प्रभु हम अकाल से ग्रसित हैं
प्रभु यहाँ तक आने में पसीने छूट गए
मार्ग अवरुद्ध है
प्रभु ज्वलंत समस्या है बिजली
जो जल ही नहीं रही है
अन्धकार छाया हुआ है
प्रभु पढ़े लिखे बेरोजगार घूम रहे हैं
दर बदर की ठोकरें खा रहे हैं
समस्याएं सुरसा होती जा रही हैं
रावण सा आतंकवाद पसरा है
कौरवों सा फैला है भ्रष्टाचार
नहीं होता कोई चमत्कार
बढाता जा रहा है अत्याचार
राहों में अबलाओं से होता है
दुराचार
महामारी सी फैली है समस्याएं
आप तो देख रहे हैं सब
फिर भी ध्रितराष्ट्र से अंधे क्यूँ
बन रहे हैं
विद्रोह के स्वर मुखरित होते हैं
भगवान् ने हाथ जोड़ के कहा
भक्तो हमें कुछ वक़्त दो
इस बार इन समस्याओं का अंत
ही समझो
और भीड़ में स्वार्थी भक्त
फिर से जयकारे लगाने लगे
होने लगा यशोगान
जय हो देव जय हो
उन पर गया भगवान् का ध्यान
देना होगा इन भक्तों को सम्मान
विद्रोहियों ने हमारा किया है
अपमान
उनसे लूँगा बदला मैं हूँ भगवान्
आज का भगवान्
कहा जो वो देव ५ वर्षों में न कर
सके
उसको में १ वर्ष में करके दिखाऊंगा
बस मुझे एक मौक़ा दे दो
मेरी भक्ति कर लो
भक्तो फिर देखो चमत्कार
बंद होंगे सारे अत्याचार
आने तो दो तुम मेरी सरकार
आपस में बातें करते
चाटुकार श्रृद्धालु
ये देव वही हैं
धवल धवल वस्त्रों से सोभित
नव नव श्रृंगारों से सुसज्जित
नित भोगों में लिप्त रहते हुए भी
मन की मुराद पूरी करते हैं
सभी श्रृद्धालु नतमस्तक हो
एक बार फिर
गुंजायमान करते हैं कण कण
जय हो देव जय हो
इंतज़ार करते हैं उस १ वर्षीय वादे
का
जो कभी पूरा नहीं होता
संदीप पटेल "दीप"

Views: 307

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by राजेश 'मृदु' on August 19, 2012 at 1:26am

बढि़या भगवान है, वैसे इस भगवान को आप किस संप्रदाय में रखेंगें.......

Comment by seema agrawal on August 18, 2012 at 12:34am

इंतज़ार करते हैं उस १ वर्षीय वादे
का
जो कभी पूरा नहीं होता
संदीप पटेल "दीप"......फिर भी इंतज़ार करते है ...बहुत खूब संदीप जी 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
20 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Friday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Friday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service