For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सस्ता के चक्कर में !

घरनी गाड़ी में बैठाया , चली ट्रेन पकड़ी रफ्तार ।
प्लेटफार्म आस पास घर है , किसी बात की ना दरकार ।
वापस गया काम पर अपने , पहुँचेगी अकेल इस बार ।
जनरल डिब्बा भीड़ भारी, गर्मी से थे सब लाचार ।
बाहर हवा अंदर पसीना , सीट की चाहत बेकरार ।
मुंबई से इटारसी रुकी , केले वालों की भरमार ।
सस्ता खोजते चली आगे , केला मिला बहुत बेकार ।
दुःखी मन फिर गाड़ी भूली , बैठी गाड़ी में मनमार ।
झोला झाकड़ लगी खोजने , लगी पूछने हो लाचार ।
अनपढ़ को मिले तमिल यात्री , जाने कैसे बात गँवार ।
सभी खायें देख वो तरसे , पकड़े तब पेट बार बार ।
अंजान को बस कौन पूछे , आस लगा सोचे लाचार ।
मद्रास जब रुक गयी गाड़ी , उतरी झट पट हो लाचार ।
कहाँ आयी देख अंजाना , दौड़ दौड़ पूछे बार बार ।
भाषा ना जब जाने कोई , सब ही जानें पागल नारि ।
सुबह पूछते शाम हो गयी , बिकल क्षुधा हुआ बेकरार ।
तमिल साधु मिल दिया आसरा , साथ गयी मंदिर दरबार ।
लगी बनाने सब का भोजन , नौ साधु चलाते घर बार ।
साधु घुमें जा कर गलियों में, दिन भर खाना बनता झार ।
एक बोला देखो सलोनी , अब मिल चलायें संसार ।
इशारे से हाथ वो पकड़ा , युवती रोती रही अपार ।
जबरन अपना चाल चलाया , चुप मस्ती करे बार बार ।
रो रो करती रात गुजारा , साधु गाये साथ मल्हार ।
दूसरे तीसरे ने देखा , सब की नियत रही हकदार ।
बारी बारी आते सारे , बिगड़ गया उनका व्यवहार ।
कहाँ जाये छूट चंगुल से , रोती होती बस लाचार ।
रोती भाग चली मंदिर से , सूना था मंदिर घर बार ।
राह में मिली एक भिखारन , हिन्दी जानती धुवाँधार ।
तरुवर के शीतल छाया में , हाल पूछी बन समझदार ।
रोते रोते हाल सुनायी , सुन सुन व्यथा बढ़े हर बार ।
आज बारह साल गुजरा था , सुन भिखारन रोयी अपार ।
ले कर गयी साथ घर अपने , बहुत किया आदर सत्कार ।
बोली बेटी सब भूला जाओ , अब मान जा चला घर बार ।
उसको गाड़ी में बैठायी , घर को चली रो बार बार ।
सास ससुर घर से निकाले , रखने से करते इन्कार ।
रोते रोते मायके आयी , माँ बाप सुन हुए लाचार ।
पाती भेजा परदेशी को , झट पहुँचा होत बेकरार ।
घरनी रोते हाल सुनायी , मिल कर खुशी हुई बेदार ।
वापस घर लाया हिल मिल के , माँ बाप मिला के संसार ।
वर्मा सस्ता के चक्कर में , कितना दुःख मिला हर बार ।
श्याम नारायण वर्मा

Views: 493

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Dr. Chandresh Kumar Chhatlani on December 1, 2012 at 8:08pm

वर्मा सस्ता के चक्कर में , कितना दुःख मिला हर बार । बहुत उम्दा || सस्ते के फेर में कितना नुकसान कर जाते हैं 

Comment by seema agrawal on December 1, 2012 at 12:31pm

बहुत बढ़िया .........श्याम जी 

पर सौरभ जी का सवाल अभी तक अनुत्तरित है//आप रचनाओं में गेयता के लिये क्या करते हैं ?//

एक विज्ञापन आता है जिसमे सहेली, सहेली से बार-बार पूछती है कि बच्चे को तीन बार दूध तो देती हो पर कैल्शियम के लिए क्या करती हो ....भाई जी विटामिन डी के बिना तो कैल्शियम कितना भी लो सब  waste हो जाता है |

Comment by shalini kaushik on November 28, 2012 at 9:43pm
shyam ji bilkul satya likh diya hai aapne..

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on November 28, 2012 at 7:59pm

वीर छंद पर आपका प्रयास हो रहा है.

एक प्रश्न, आप रचनाओं में गेयता के लिये क्या करते हैं ? कारण कि, महज मात्रा गिन कर छंदों के चरण नहीं साध लिए जाते.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Friday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Friday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service