For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

लोकायुक्त का छापा

लोकायुक्त का छापा

नाम से ज़्यादा अहम, होता कवियों का उपनाम
उपनाम कवियों को देते,एक नई पहचान
सलिल, सरल, प्यासा, घायल, आहत, अटल, अचल
एक कवि ने नाम में जोड़ा, कवि करोड़ीमल
कवि करोड़ीमल थे फक्कड़ और बिंदास
पैसा रुपया धन दौलत न थी उनके पास
कवि ह्रदय की शान में फिर भी,कमी ना आई
लेते थे जिसका देते थे पाई पाई
नाम से भ्रमवश उनके यहाँ पहुँचा,लोकायुक्त का दल
जानकर गदगद हुए कवि करोड़ीमल
छानबीन में दल के कुछ हाथ ना आया
गुस्से में वो बोले कहाँ छुपाई माया
शहर में आपके नाम की हो रही है चर्चा
बताएँ, आय के स्रोत, कितना करते है खर्चा
तव कविबर ने उन्हे एक पांडुलिपि थमाई
बोले ,यही है मेरी दौलत ,मेरे जीवन भर की कमाई
लाखों दिलों में कविता मेरी पैदा करती हलचल
करोड़ों की रचनाएँ हमारी फिर भी मैं हूँ निश्च्छल
आय से अधिक संपत्ति का, मैं ने जोड़ा है भंडार
अतः श्रीमान वेशक मुझे, आप करे गिरफ्तार
या लाख रुपये लेकर मसले का कर दीजै निष्पादन
राज़ी हों तो लाख की कविता का, कर देता हूँ पाठन
दल ने दहशत में हाथ जोड़कर माँगी माफी
छमा करें कविराज लाख रुपये रहने दीजिए बाकी
साहित्य रूपी धन का, आप करते वारे न्यारे
भूल हुई हमसे ,जो कवि घर पधारे
Dr.Ajay Khare Aahat

Views: 511

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by SURENDRA KUMAR SHUKLA BHRAMAR on February 15, 2013 at 4:55pm

आदरणीया डॉ अजय जी ...अपना नाम खोजते मै  भी आ   धमका कहीं मेरा नाम देख  उचक्के न पड़  जाएँ पीछे की भ्रमर है तो कुछ  पराग मधु का व्यापर तो होगा ही है बड़ा पहरा है आज कल ...

सुन्दर हास्य व्यंग्य का पुट  लिए रचना 
जय श्री राधे 
भ्रमर 5 
Comment by Dr.Ajay Khare on February 12, 2013 at 2:55pm

MANJARI MAM SAHITY ROOPI DHAN ANMOL HOTA HE JISKO AANKNA MUSKIL HAI PESA RUPYA ESKE SAMNE FEEKA HAI YAHI KAVI KI MANYTA HAI

Comment by Abhinav Arun on February 12, 2013 at 2:03pm

वाह अच्छा है नयी हवा के झोंके समान ताजगी है इस रचना में हार्दिक बधाई श्री अजय जी !!

Comment by mrs manjari pandey on February 12, 2013 at 12:58pm

 नादिर खान जी ,अच्छा शेर -      धरम बेचते हैं   ये धरम के पुजारे , हमें लूटते हैं रक्षक हमारे।

Comment by mrs manjari pandey on February 12, 2013 at 12:50pm

लोकायुक्त का  छापा तो सही था पर आजकल सब फक्कड़ कवि  नहीं हैं . पढ़ कर अच्छा  लगा

Comment by Dr.Ajay Khare on February 12, 2013 at 11:28am

Adarniya Pandey ji hosla afjai hetu sadhubaad


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on February 11, 2013 at 11:56pm

भई अजय खरे साहब. बहुत रोचक हास्य रचना हुई है. बहुत-बहुत बधाई. आगे भी आपसे इसी तरह की रचना की अपेक्षा रहेगी.

हार्दिक बधाई.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
20 hours ago
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service