For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

खुरदुरी हथेलियाँ 

कटी  फटी उंगलियाँ 
पच्चीस की उम्र में 
पचास के जैसी चेहरे पर
प्रौढ़ता की  लकीरें 
दस बीस इंटों से भरा तसला
सर पर ढोती 
बीच- बीच में दूर एक झाड़ी पर 
बंधे पुराने चिथड़ों से बने 
झूले पर नजर डालती ,
ना जाने उसका नन्हा 
कब भूख से बिलबिलाने लगे 
सोचकर अपने भीगे ब्लाउज को 
अपनी फटी धोती के पल्लू से छुपाती 
चढ़ी जा रही है  
हर सीढ़ी को  अपनी किस्मत 
की कहानियाँ सुनाती 
दूर कहीं से आवाज आ रही है 
मजदूर एकता जिंदाबाद 
मजदूर दिवस की बधाई हो !!!
******************************

Views: 953

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by बृजेश नीरज on May 1, 2013 at 9:10pm

आदरणीया आपकी बात से सहमत हूं और मुझे यह लग भी रहा था कि आपने लकीरें के लिए यह शब्द प्रयोग किया है। मैंने अपनी टिप्पणी में यह उल्लेख भी किया है। मेरा निवेदन यह था कि दूसरी पंक्ति अपने आप में पूर्ण है इसलिए पहली पंक्ति में चेहरे के पहले जैसी का प्रयोग अखर रहा है। मेरे विचार से वहां जैसे अधिक उपयुक्त होगा।
आप मुझसे अधिक जानकार हैं इसे बेहतर आप ही समझ सकती हैं इसलिए एक बार फिर से अपना शंका समाधान चाहूंगा। आपने मेरे कहे को महत्व दिया इसके लिए आपका आभार


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on May 1, 2013 at 9:09pm

केवल प्रसाद जी रचना के मर्म से प्रभावित होने के लिए हार्दिक आभार |

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on May 1, 2013 at 9:05pm

आ0 राजेश कुमारी जी,   मजदूर जो मजदूरी करता है, उसका ध्यान केवल मेहनत पर होता है।  तभी तो वह अधिक से अधिक ईंटें कम समय में पहुंचाती है, ताकि वह अपने बच्चे पर भी नजर रख सके।  हां!  मां की ममता ही ...उसकी फटी धोती से ज्यादा अहम है। मर्म को छूती सजीव चित्रण।    हार्दिक बधाई स्वीकारें।  सादर,


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on May 1, 2013 at 8:49pm

आदरणीय कुंती जी आपके अनुमोदन ने मेरी लेखनी को जो मान दिया उसके लिए दिल से आभारी हूँ |


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on May 1, 2013 at 8:47pm

ब्रजेश कुमार जी बहुत ख़ुशी हुई देख कर कि आपने रचना को उसके मर्म तक पहुचने के लिए वक़्त दिया आपका सुझाव सही होता यदि मैंने चेहरे के लिए जैसी शब्द प्रयोग किया होता किन्तु जैसी शब्द यहाँ लकीरों (जो की स्त्री लिंग में है )के लिए प्रयोग किया है (पचास साल के चेहरे पर जो प्रौढ़ता की लकीरें होती हैं यहाँ बात उस सन्दर्भ में की है )एक बार फिर से लकीरों को ध्यान में रखते हुए पढ़िए आपका संशय दूर होगा । हार्दिक आभार आपका |


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on May 1, 2013 at 8:41pm

आदरणीय प्रदीप कुशवाह जी आपकी प्रतिक्रिया हमेशा उत्साह वर्धन करती है हार्दिक आभार आपका । 

Comment by coontee mukerji on May 1, 2013 at 6:26pm

राजेश कुमारी जी , यह दृश्य हम आये दिन देखते हैं, लेकिन आपने शब्दों में चित्रण कर सोचने पर मजबूर कर दिया है . मज़दूर दीवस

की एक और विडम्बना ./सादर/ कुंती.

Comment by बृजेश नीरज on May 1, 2013 at 5:51pm

आपने बिलकुल सटीक चित्र खींचा! मजदूर दिवस की हकीकत इससे अधिक कुछ नहीं। आपको ढेरों बधाई इस सुन्दर चित्रण पर।

वैसे तो आप स्वयं ज्ञानी हैं मेरा यूं कहना उचित तो नहीं लेकिन मुझे एक छोटी सी बात अखरी तो आपसे साझा कर रहा हूं। आप इस मेरा मार्गदर्शन करें।

आपकी दो पंक्तियां हैं –

//पचास के जैसी चेहरे पर

प्रौढ़ता की लकीरें// 

मेरे विचार से ‘लकीरें’ के लिए ‘चेहरे’ से पहले ‘जैसी’ का प्रयोग उपयुक्त नहीं। इसे ‘जैसे’ रहना चाहिए। सादर!

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on May 1, 2013 at 5:13pm
हर सीढ़ी को  अपनी किस्मत 
की कहानियाँ सुनाती 
aadarniya rajesh kumari ji 
saadr 
maarmik aur satya 
badhai 

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on May 1, 2013 at 2:24pm

राजेश कुमार झा जी   मेरी रचना में  अपने स्वर मिलाकर जो मान दिया उसके लिए दिल से आभारी हूँ । 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
Jul 5
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service