For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गर्मी के दिन याद दिलाते हैं गांवों की

पछुआ की यह गर्म हवा व्याकुल करती है,
सूरज की भी किरणें हैं ले रहीं परीक्षा।
गर्मी के दिन याद दिलाते हैं गांवों की,
काश! छुअन छू जाती हमकों अमराई की,
गर्मी के दिन याद.........................।
शहरों की यह आपाधापी, कमरे में बंद अपनी दुनिया।
कंप्यूटर टीवी तक सिमटी बचपन की प्यारी उछलकूद,
गर्मी के खुले खुले से दिन फिर कब हमको मिल पाएंगे,
वैशाख जेठ की तपिश हमें विचलित करती।
झगरु काका के नीम तले गपशप के दिन कब आएंगे।
गर्मी के दिन याद दिलाते हैं गांवों की,
काश! छुअन छू जाती हमको अमराई की।
रमधनिया काकी के गूलर का वह झूला,
रमझल्लै और चकल्लस बड़के मामा की,
वह बुझव्वर अंत्याक्षरी अब हमको बहुत सताती है।
कब लौटेगा बचपन, गर्मी के दिन बीतेंगे गांवों में
अमिया की सांेधी महक हमें तरसाती है।
गर्मी के दिन याद दिलाते हैं गांवों की
काश! छुअन छू जाती हमको अमराई की
दादी की लस्सी और कचावट नहीं रही,
नानी के हाथें की वो अमावट नहीं रही,
आपाधापी में भूल गए गांवों की सुखन।
गर्मी की तपिश सूरज की किरन फिर याद दिलाती है।
काश! छुअन छू जाती हमको अमराई की।
कल्लू रामू बब्लू गुडि़या सब कहां गए,
लच्ची डाड़ी, सिप्पल औ कबड्डी हवा हुए।
गोधूली बेला में गायों की वह रभार,
दादू के दूध दुहन की छांछ हमे तरसाती है।
दादी का प्यार, बड़की अम्मा का वह दुलार,
फिर कब मिल पाएगा..........
गर्मी के दिन याद दिलाते हैं गांवों की,
काश! छुअन छू जाती हमको अमराई की।
वह नई फसल की गुड़धनिया,
गोइड़े का ताल छप्पक छैया,
बदलू की चाट, रामू की बरफ फिर मन ललचाती है।
गर्मी के दिन याद दिलाते हैं गांवों की,
काश! छुअन छू जाती हमको अमराई की।
अतुल चंद्र अवस्थी ’अतुल’
9838642000

("मौलिक व अप्रकाशित")

Views: 647

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ashok Kumar Raktale on June 6, 2013 at 8:03am

कल्लू रामू बब्लू गुडि़या सब कहां गए,
लच्ची डाड़ी, सिप्पल औ कबड्डी हवा हुए।......शहरों और गाँवों से भी अब पारम्पारिक खेलों का लुप्त होना मन को निराश करता है. 

बीते दिनों की मधुर यादों को रचना में सुन्दरता से जीवित किया है आपने आदरणीय अतुल चन्द्र जी सादर बधाई स्वीकारें.

Comment by Atul Chandra Awsathi *अतुल* on May 31, 2013 at 12:05pm

 आदरणीय .Laxman Prasad Ladiwalacoontee mukerji arun kumar nigamaman kumarविजय मिश्रram shiromani pathak जी हौसला अफजाई के लिए धन्यवाद


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by अरुण कुमार निगम on May 30, 2013 at 8:42pm

सन्न- उन्नीस सौ साठ के दशक का बचपन याद आ गया. ग्रामीण परिदृश्य, खेलकूद, खानपान, उधम मस्तियाँ,रिश्तों की मीठास,संस्कृति... सब कुछ श्वेत-श्याम चलचित्र की भाँति मन को गुदगुदा गया. सहज रचना के लिए बधाई........

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on May 30, 2013 at 7:42pm

प्रचंड गर्मी में भी खुल हवा में, पेड़ों को छाँव तले, सायंकाल चोपाल पर बतियाते, जो सुखद आनंद आता था

वह अब शहर वासियों के लिए, विशेषकर जिनका बचपन गाँव में गुजरा हो, याद करने पर भी सुखद अहसास 

देता है | ऐसा सुखद अहसास आपकी रचना पढने मात्र से हो रहा है | सुन्दर अभिव्यक्ति के लिए हार्दिक बधाई 

Comment by aman kumar on May 30, 2013 at 4:47pm

ऊँचाईयां नापनी हैं -
तो ये आकाश कुछ भी नहीं .
इससे भी बुलंद
कई आसमां हैं .
उठा के रख
फलक से भी ऊपर -
अपने इरादे
की सितारों से ,
आगे एक और भी जहाँ हैं .

Comment by विजय मिश्र on May 30, 2013 at 1:39pm
गाँव का आकर्षण सही में जीवनपर्यंत नहीं छुटता और आप जब भी अपने हालातों से उबते हैं तब हँसता -मुस्काता आपका बचपन मुँह चिढाने को आपके आगे आकर खड़ा हो जाता है .बहुत आनंदकर लगी भाई अतुलजी आपकी यह कविता .
Comment by ram shiromani pathak on May 29, 2013 at 6:50pm

आदरणीय बहुत सुन्दर./////बधाई

Comment by coontee mukerji on May 29, 2013 at 2:57pm

अतुल जी , इस दहकती गरमी में आपकी रचना ने मन में ठंडक पहूँचा दी ..........पछुआ की यह गर्म हवा व्याकुल करती है,
सूरज की भी किरणें हैं ले रहीं परीक्षा।
गर्मी के दिन याद दिलाते हैं गांवों की,
काश! छुअन छू जाती हमकों अमराई की,
गर्मी के दिन याद.........................।अति सुंदर / सादर /  कुंती.

Comment by Atul Chandra Awsathi *अतुल* on May 28, 2013 at 8:55pm

आदरणीय श्याम नरायन जी व डाआशुतोष जी हौसला अफजाई के लिए धन्यवाद.

Comment by Shyam Narain Verma on May 28, 2013 at 4:11pm
बहुत सुन्दर...बधाई स्वीकार करें ………………

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
16 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
yesterday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
Monday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रबंधन समिति से आग्रह है कि इस पोस्ट का लिंक उस ब्लॉक में डाल दें जिसमें कैलंडर डाला जाता है। हो…"
Monday
आशीष यादव posted a blog post

गन्ने की खोई

पाँच सालों की उम्र,एक लोहे के कोल्हू में दबी हुई है।दो चमकदार धूर्त पत्थर (आंखें) हमें घुमा रहे…See More
Monday
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत अच्छे दोहे रचे गए हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
Monday
आशीष यादव commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"एक बेहतरीन ग़ज़ल रचा है आपने। बिलकुल सामयिक।  इस बढ़िया रचना पर बधाई स्वीकार कीजिए।"
Monday
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"सदियों से मनुष्य प्रकृति का शोषण करता रहा है, जिसे विकास समझता रहा है वह विनास की एक एक सीढ़ी…"
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service