For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

अन्वेषण - (रवि प्रकाश)

मंज़िल-मंज़िल ढूँढ़ा जिसको,रस्ते-रस्ते खोजा है;
मस्जिद-मस्जिद रोज़ पुकारा,मंदिर-मंदिर पूजा है।
कभी तलाशा महफ़िल-महफ़िल,परबत-परबत छाना है;
गलियों-गलियों खूब टटोला,नगरी-नगरी माना है।
गर्म सुनहले आतप में भी,खिलती नर्म बहारों में,
बहुतेरे हम भटक चुके हैं,सिकता भरे कछारों में।
सागर-सागर,नदिया-नदिया,कितने गोते खाए हैं;
अंतरिक्ष की सीमाओं का,अतिक्रमण कर आए हैं।
कुछ मझधारों ने भरमाया,कुछ लहरों ने धोया भी;
क्या-क्या पा जाने की धुन में,जाने क्या कुछ खोया भी।
मदिरा की मस्ती में जिसको,अधरों से टकराया था;
डगमग-डगमग उठते पग में,साथ खड़े ही पाया था।
लेकिन बेसुध घड़ियों में भी,प्राणों का विस्तार नहीं;
हर बहलावा एक छलावा,पीड़ा से निस्तार नहीं।
इसका आँचल,उसका दामन,कुछ भी काम नहीं आया;
रूपचन्द्र भी ढलते देखे,मलिन पड़ी कंचन-काया।
आँख मूँद कर करें भरोसा,किसको अपना मन दे दें;
किसको भेंट करें सुख-सपने,मदमाता यौवन दे दें।
प्रश्न यहाँ पर लाखों सच्चे,उत्तर लेकिन झूठे हैं;
सब कुछ पी जाने की इच्छा,प्याले लेकिन टूटे हैं।
संतापों के राजभवन में,पीड़ा ही बस रानी है;
दुख ही सबकी रामकथा है,खुशियाँ आनी-जानी हैं।
भँवर,लहर,माझी,पतवारें,मानो तो अपना मन है;
हँसी,उदासी,सावन,फागुन,अपने ही तो आँगन है।
अपने अंतरतम में आख़िर,जीवन का उपहार मिला;
जिसके पीछे बाहर भटके,धड़कन के ही द्वार मिला।

मौलिक व अप्रकाशित।

Views: 652

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ravi Prakash on August 12, 2013 at 6:41am
मैं अनुगृहीत हूँ ।धन्यवाद।

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 11, 2013 at 10:02pm

इस अन्वेषण का हेतु और प्राप्य अत्यंत तोषकारी है.  आपकी प्रगल्भता इस बात की साक्षी है, कि सटीक और सहज विन्यास क्या कमाल कर सकता है. आपकी प्रस्तुत रचना इसका सुन्दर उदाहरण है, भाई रविप्रकाश जी .

आपकी रचनाओं का इंतज़ार रहेगा, भाई.

शुभेच्छाएँ

Comment by Ravi Prakash on August 7, 2013 at 10:22pm
धन्यवाद।
Comment by Ravi Prakash on August 7, 2013 at 10:21pm
धन्यवाद।
Comment by Ravi Prakash on August 7, 2013 at 10:20pm
धन्यवाद।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by अरुण कुमार निगम on August 6, 2013 at 11:07pm

वाह !!!!! आदरणीय रवि जी, कलकल - छलछल प्रवाहमयी रचना ने मन को मोह लिया है. बहुत-बहुत बधाइयाँ....


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Rana Pratap Singh on August 6, 2013 at 9:29pm

रवि जी बहुत सुन्दर 

कविता का प्रवाह प्रशंसनीय है| कविता शीर्षक से पूरी तरह से जुडी हुई है और अपने कथ्य को जनमानस तक प्रेषण करने में सक्षम है| हार्दिक बधाई|

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on August 6, 2013 at 5:32pm

सुंदर व्  प्रभाव शाली रचना पर,हार्दिक बधाई ,आदरणीय रवि जी 

Comment by Shyam Narain Verma on August 6, 2013 at 5:23pm
भावनाओं से ओतप्रोत रचना पर हार्दिक बधाई स्वीकार करें.... 
Comment by Aditya Kumar on August 6, 2013 at 2:57pm

ह्रदय स्पर्शी ! मार्मिक वर्णन ! बेहतरीन शब्द संयोजन
इतने सुन्दर लेखन के लिए आपको हार्दिक बधाई एवम सुभकामनाये

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"आदरणीय विजय निकोर जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
5 hours ago
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Wednesday
amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
Tuesday
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
Tuesday
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Apr 11
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Apr 11
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service