For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

दिल्ली में फिर नादिर

शरीफों में शराफत नहीं

सिंह बकरी सा मिमियाए.

देख के, भारत माता का

आंचल भी शर्माए.

**********

दुष्ट कब समझा है जग में

निश्छल प्रेम की परिभाषा.

अपनी ही लाशों पर लिखोगे

क्या देश की अभिलाषा.

 

लाल पत्थर की दीवारें भी

महफूज़ नहीं रख पाएंगी .

सीमा पर बही रक्त जब

दिल्ली तक तीर आएगी .

 

सत्ता सुख क्षणिक है

सदैव नहीं रह पायेगा.

दिल्ली की चौड़ी सड़कों पर

जब फिर से नादिर आएगा.

 

सत्ता के स्वार्थ में

इतिहास भुला कर बैठे हैं.

तत्क्षण रौशनी के लिए

घर को जला कर बैठे हैं.

 

वंचक है, खुद ही को ठग रहे

दीवाने हैं, ये सत्ता के मलंग है .

अपनी संतती को निगलने वाले

काले विषधर भुजंग हैं .

 

दह में उतरकर भीतर

व्याल बांधना होगा.

तोड़ दन्त विषधर  के

हथेलियों में फन थामना होगा .

 

कवि कर्म है मेरा

तुम्हें जगाता रहता हूँ.

आने वाले कल की

तस्वीर दिखाता रहता हूँ.

 

आँखें बंद कर लेने से

तस्वीर नहीं बदलती है .

दवा कडवी हो कितनी भी

फिर भी निगलनी पड़ती है .

          ..................नीरज कुमार ‘नीर’

मेरी यह कविता पूर्णतः मौलिक एवं अप्रकाशित है .

कुछ शब्दार्थ /भावार्थ :

  1. शरीफ : प्रत्यक्ष में नवाज शरीफ, वैसे सभी लोग जो खुद को सभ्य दिखाते हैं परन्तु अन्दर से कुटिल होते हैं ..
  2. सिंह : भारत में सबसे ज्यादा सिंह है, जंगल का राजा भी और आदमी भी जो सिंह का टाइटल रखते हैं, फिर भी भारत एक कमजोर राष्ट्र है .
  3. भारत माँ का आंचल: माँ आंचल में छुपाकर बच्चों को दूध पिलाती है , वैसे आजकल नहीं पिलाती ये अलग बात है, लेकिन भारत माँ की कल्पना वैसे माँ के रूप में है जो दूध पिलाती है ..
  4. लाल पत्थर की दीवारें : दिल्ली में संसद समेत कई भवन जो लाल पत्थर से बने है ..
  5. नादिर : नादिर शाह, कुख्यात विदेशी आक्रमण कारी जिसने दिल्ली को लूटा एवं लाखों लोगों को क़त्ल किया.
  6. वंचक : ठग
  7. दह : यमुना में वह जगह जहाँ भगवान श्री कृष्ण ने कालिया दमन किया था .

8. व्याल : सर्प 

Views: 683

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 14, 2013 at 2:36pm

आपके प्रस्तुत छंद प्रयास के प्रति सादर भाव रखते हुए शुभकामनाएँ कह रहा हूँ,

बधाई

Comment by shubhra sharma on August 13, 2013 at 10:49am

आदरणीय नीरज जी ,बहुत बढ़िया कविता , सादर बधाई 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on August 12, 2013 at 8:14pm

आदरणीय नीरज कुमार 'नीर' जी 

सामयिक परिपेक्ष्य में बहुत सशक्त प्रस्तुति..

हार्दिक शुभकामनाएँ 

Comment by Neeraj Neer on August 11, 2013 at 7:29pm

आप सब सुधि जनों का ह्रदय से आभार ..


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on August 11, 2013 at 2:34pm

देश की वर्तमान स्थिति पे सुन्दर रचना , बधाई !!!

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on August 11, 2013 at 2:07pm

सुंदर रचना अभिव्यक्ति, बधाई आदरणीय नीरज जी

Comment by annapurna bajpai on August 11, 2013 at 1:33pm

दह में उतरकर भीतर

व्याल बांधना होगा.

तोड़ दन्त विषधर  के

हथेलियों में फन थामना होगा ...................... बिलकुल सही कहा आपने आदरणीय नीरज जी ।

 

कवि कर्म है मेरा

तुम्हें जगाता रहता हूँ.

आने वाले कल की

तस्वीर दिखाता रहता हूँ......................... एकदम सही बात है जब  कवियों की लेखनी भी आग उगलेगी तब ही जागृति आएगी ।

 

आँखें बंद कर लेने से

तस्वीर नहीं बदलती है .

दवा कडवी हो कितनी भी

फिर भी निगलनी पड़ती है........................... बहुत सही  , भाव पूर्ण और घाव करें गंभीर । आपको बहुत बधाई । आ० नीरज भाई जी ।

Comment by अरुन 'अनन्त' on August 11, 2013 at 12:50pm

आधुनिक परिस्थिति का सुन्दर वर्णन किया है नीरज भाई हार्दिक बधाई स्वीकारें

Comment by विजय मिश्र on August 10, 2013 at 4:44pm
नीरजजी ,निःसंदेह कवि कर्म और सचेतन धर्म का निर्वाह श्रेष्ठ राष्ट्र निष्ठा संग आपने किया है.स्पष्ट चेतावनी भी दियी है ,दृष्टान्त भी दिया , ईश्वर का आह्वान भी किया .
जाग्रत संदर्भ पर सारगर्भित रचना हेतु आदर एवं आभार .
Comment by Ayub Khan "BismiL" on August 10, 2013 at 1:45pm

bahut Umdaaa

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
27 minutes ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
5 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
18 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
18 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
20 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Monday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Sunday
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service