For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल.....खंज़र चुभा किस धार से

2212/2212/2122/212

 दिल में तुम्हारे है जो मुझको बताना प्यार से

यूँ भूल कर हमको भला क्या मिला संसार से

यूँ जानकर रुसवा किया आज महफ़िल में भला 

जो तोड़कर नाता चले क्यूँ भला इस पार से

चुप सी है धड़कन मेरी अब दिल भी है खामोश तो

घायल हुआ दिल मेरा खंज़र चुभा किस धार से

नादान हूँ मैं या कि अहसान उनका है जरा 

वो रोक देते हैं मुझे शर्त कि दीवार से

वो प्यार के मंजर हमें आज भी भूले नहीं

दिल भी दिये,ख़त भी लिखे सब छुपा संसार से 

जो आँख में है प्यार वो क्यूँ दिखा ना यार को

जब राह देखा था कोई यूँ बड़े आसार से

अब सोहनीं, लैला कहाँ हीर की बातें करें

बस दिन गुज़रता था यहीं यार के दीदार से

तू छोड़ कर चल दे यहाँ प्यार की राहें जरा

फिर रोक ले न 'रवि' कोई यार के बाज़ार से

================================

मौलिक और अप्रकाशित-अतेन्द्र कुमार सिंह 'रवि'

================================

Views: 1113

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on October 30, 2013 at 9:48pm

भाई अतेन्द्र जी मेरे कहे को मान देने के लिये आपका शुक्रिया

Comment by Atendra Kumar Singh "Ravi" on October 30, 2013 at 9:18pm

शिज्जू जी...आपके अनुसार हमनें मिसरे को आपके अनुसार कर लिया है ...मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद

Comment by Atendra Kumar Singh "Ravi" on October 28, 2013 at 8:18pm

सुझाव के ले लिए बहुत बहत शुक्रिया शिज्जू जी ....कोशिश करते हैं ...धन्यवाद


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on October 27, 2013 at 11:36pm

//दिल में तुम्हारे है जो मुझको बताना प्यार से//

भाई अतेन्द्र जी आप मिसरे को यूँ कर लें तो ये आपकी दी हुई बह्र के मुताबिक हो जायेगी


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on October 27, 2013 at 10:26pm

आपके शब्द तो मिसरे के वज़्न में सटीक बैठेगा. मग़र बताना की जगह बताइये करना होगा जोकि संभव नहीं होगा. और बताना रहने दिया गया तो शुतर्ग़ुर्बा का दोष होगा.

अतः मतले के उला पर फिर से सोचें.

हार्दिक शुभेच्छाएँ.

Comment by Atendra Kumar Singh "Ravi" on October 27, 2013 at 9:02pm

सौरभ सर को सादर प्रणाम ...आपने जो मार्गदर्शन दिया हम आपके बहुत आभारी हैं ...तुम्हारे में मात्रा शायद होना चाहिए 122...क्या इसके स्थान पर आपके  कर सकतें हैं ...


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on October 25, 2013 at 9:45pm

आप यदि तुम्हारे की मात्रा पर बात करते हैं, भाई अतेन्द्रजी,  तो मेरा हार्दिक सुझाव इस पर यही होगा कि आप स्वयं को थोड़ा समय दें. और मंच पर उपलब्ध ग़ज़ल के पहले पाठ दर पाठ पढ़ लें.

शुभेच्छाएँ.

Comment by Atendra Kumar Singh "Ravi" on October 25, 2013 at 9:24pm

सौरभ सर ...कृपया आप हमारी ग़ज़ल को देखकर जो प्रतिक्रिया दी है उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद और उस पर हम विचार कर रहें हैं पर हम आपसे यह भी आशा करते हैं कि मतले में संशोधन किस प्रकार किया जा सकता है ...शायद हमनें  "है तुम्हारे दिल में " ह कि मात्र को गिराकर १ गिना है .....उचित मार्गदर्शन करें हम आपके आभारी रहेगें .....धन्यवाद

Comment by Atendra Kumar Singh "Ravi" on October 25, 2013 at 9:17pm

जीतेन्द्र जी,डॉ अनुराग जी सुशील जी आप सभी को सहृदय धन्यवाद ....

Comment by Sushil.Joshi on October 24, 2013 at 9:32pm

शानदार गज़ल के लिए हार्दि बधाई आ0 अतेन्द्र कुमार जी......

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
yesterday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
yesterday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service