For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

माँ के सिवा - ग़ज़ल - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

** मेरे लिए आज मातृ दिवस और माँ की पुण्य तिथि का अद्भुत संयोग है l यह रचना माँ को समर्पित है l

जिंदगीभर  कौन देता  है खुशी माँ के सिवा
ले अॅधेरा  कौन  देता  रौशनी  माँ के सिवा

**
वह लहू  को कर  सुधा हमको हमेशा पोषती
कौन खुद को यूँ गला दे जिंदगी माँ के सिवा

**
बस रहे खुशहाल जग ये सोचकर भगवान भी
क्या बनाता और अच्छा इक नबी माँ के सिवा

**
दे के रिमझिम जिंदगी भर वो तपन हरती रहे
कौन अपनाता बता दे  तिश्नगी  माँ के सिवा

**
माँ न मिलती है दुबारा बेदखल घर से न कर
आ मिलेंगे फिर भले ही  यूँ सभी माँ के सिवा

**

2122  2122  2122  212

***

मौलिक व अप्रकाशित"

Views: 737

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on May 23, 2014 at 11:02am

आदरणीय भाई सौरभ जी , आपसे सराहना मिली , बांछें खिल गयी . आपका मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ही कुछ बेहतर लिखने के लिए प्रेरित करा है . स्नेह मिलता रहे यही कामना है .


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 23, 2014 at 3:08am

अच्छे विचारों से पगी इस ग़ज़ल को पढ़वाने के लिए हार्दिक धन्यवाद, भाईजी

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on May 16, 2014 at 11:47am

आदरणीय भाई अरुण जी उत्साहवर्धन के लिए आभार

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on May 16, 2014 at 11:42am

आदरणीय भाई , गिरिराज जी , उत्साहवर्धन के लिए हार्दिक धन्वाद .

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on May 16, 2014 at 11:41am

आदरणीय आशुतोष भाई ग़ज़ल की प्रशंसा और उत्साहवर्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद. संशय वाली पंक्ति को अब कोमा लगाने के बाद इस प्रकार देखें - कौन खुद को यूँ गला, दे जिंदगी माँ के सिवा . अब आप पंक्ति का भाव स्पष्ट तौर पर समझ सकते है. आभार .

Comment by अरुन 'अनन्त' on May 16, 2014 at 10:39am

वाह भाई जी वाह इस ग़ज़ल पर हृदयतल से ढेरों ढेरों बधाइयाँ स्वीकारें. जय हो


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on May 15, 2014 at 6:35pm

आदरणीय लक्ष्मण भाई , मातृ सत्ता को परिभाषित करती आपकी बेहतरीन गज़ल के लिये आपको बधाइयाँ ॥

Comment by Dr Ashutosh Mishra on May 15, 2014 at 4:28pm

वह लहू  को कर  सुधा हमको हमेशा पोषती
कौन खुद को यूँ गला दे जिंदगी माँ के सिवा  आदरणीय लक्षमण जी ..इस ग़ज़ल के माध्यम से माँ चरित्र दर्शन हुए ..माँ की महिमा मई तस्वीर को उजागर करती इस शानदार ग़ज़ल के लिए तहे दिल बधाई ..कौन खुद की यूं गला दे जिन्दगी माँ के सिवा ...हो सकता है इस शेर को मैं समझ न पाया हूँ ..मुझे लगा को की जगह की ज्यादा उपयुक्त है ..हो सकता है मैं गलत भी हूँ ..सादर बधाई के साथ 

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on May 15, 2014 at 10:46am

आदरणीय भुवन भाई , ग़ज़ल  की प्रशंसा के लिए हार्दिक धन्यवाद .

Comment by भुवन निस्तेज on May 14, 2014 at 9:15pm

आदरणीय माँ पर समर्पित इस गज़ल कि जितनी भी प्रशंशा की जाए कम है..

कृपया  बधाई स्वीकार करें...

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Monday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service