For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मैंने सुना तू सोने को मिट्टी बताता है

२२     १२२२      २१२    २१२   २२

कोशिस मसीहा बनने की जब  कर रहा है तू

तो  सूलियों पे चढ़ने से क्यूँ  डर रहा है तू ?

 

मैंने सुना तू सोने को मिट्टी बताता है

क्यूँ फिर तिजोरी सोने से ही भर रहा है तू ?

 

सबको दिखाया करता है तू मुक्ति के पथ ही

खुद सोच क्यूँ घुट घुट के ही यूं मर रहा है तू ?

 

तूने उठायी उंगली सभी के चरित्र पर है

सबको खबर रातों में कहाँ पर रहा है तू

 

ले नाम क्यूँ मजहब का लड़ाता सभी को है 

क्या भारती की पीड़ा ऐसे हर रहा है तू

 

जिस देश में मुफलिस को नहीं खाने को रोटी

काजू चबेने जैसे वहाँ चर रहा है तू

 

 

मौलिक व अप्रकाशित 

Views: 1042

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Dr Ashutosh Mishra on July 30, 2014 at 12:24pm

आदरणीय सौरभ सर ..आदरणीय वीनस सर ..आप जैसे बिद्व्त्जनो की प्रतिक्रियाओं के बाद ही मालूम पड़ता है कि रास्ता जितना आसान दीखता है उतना हैं नहीं ..आदरनीय वीनस सर ..आपने मेरी भ्रान्ति का निवारण किया इसके लिए मैं आपका शुक्रगुजार हूँ ...

कहना तो चाहता हूँ पर हिम्मत नहीं कर पाता हूँ .. शुरुआती दौर में जब आदरणीय बागी जी , आदरणीय योगराज सर , आदरणीय सौरभ सर और आदरणीय वीनस जी सभी की प्रतिक्रियाये किसी न किसी रचना पर एक साथ लगभग हर दिन मिल जाती थी.. जिस की रचना होती थी उसे तो नव चिंतन नव उर्जा मिलती ही थी हर पाठक अपनी नयी रचना के लिए तमाम गलतियों की संभावनाओं से बच जाता था ... काश वो दिन फिर आये जब आप सब बिद्वतजनो की प्रतिक्रियाय एक साथ पुनः देखने को मिलें ..ताकि हम आइना देखते रहे और अपनी कमियों को समझ सकें ...प्रति दिन कम से कम किसी एक रचना पर बिस्तृत प्रतिक्रियाओं से हमें अपनी समझ को और पैना करने में मदद मिलेगी ....ये मेरा निवेदन है .....आदरणीय वीनस सर से भी निवेदन है की थोडा समय नियमित रूप से देने का कष्ट करें....भावों में बह कर मुझसे इस मंच की मर्यादा के संबंद में कोई भूल हुई हो तो मैं क्षमा प्रार्थी हूँ ..सभी विद्वतजनो को प्रणाम और उनके परामर्श और मार्गदर्शन की आकांक्षा के साथ ..सादर 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 29, 2014 at 12:38pm

'बहरे मुज़ारे मुसम्मन अख़रब मकफ़ूफ़ महज़ूफ़'  ...............   स्वाहा ..

हा हा हा हा............

बहुत दिनों बाद अच्छे ढंग से समय दिया वीनसभाई.. इसीकी तो प्रतीक्षा थी..  :-))

जुलाई जल्दी जाये.. [हम सभी के लिए.. ;-)))) .. ]

Comment by Amod Kumar Srivastava on July 29, 2014 at 8:24am

 शानदार ... बधाई स्वीकार करें ..... 

Comment by vandana on July 29, 2014 at 5:28am

बहुत बढ़िया ग़ज़ल आदरणीय 

कोशिस मसीहा बनने की जब  कर रहा है तू

तो  सूलियों पे चढ़ने से क्यूँ  डर रहा है तू ?

Comment by वीनस केसरी on July 29, 2014 at 2:10am

और हाँ .. बहर है -

२२१  / २१२१ /  १२२१  / २१२
'मफ़ऊलु फ़ाइलातु मफ़ाईलु फ़ाइलुन'।
'बहरे मुज़ारे मुसम्मन अख़रब मकफ़ूफ़ महज़ूफ़'

Comment by वीनस केसरी on July 29, 2014 at 2:04am

अरूज़ी तो मैं भी नहीं हूँ :)
बह्रहाल मेरी समझ में आपकी ग़ज़ल का अस्ल अरकान ये है -. २२१  / २१२१ /  १२२१  / २१२

कोशिस म / सीहा बनने /  की जब  कर र / हा है तू
२२१         /     २१२१    /       १२२१       / २१२

तो सूलि    / यों पे चढ़ने  /   से क्यूँ  डर र / हा है तू ?

२२१         /     २१२१    /       १२२१       / २१२

 

मैंने सु  / ना तू सोने  / को मिट्टी ब / ताता है

२२१     /     २१२१    /       १२२१       / २१२

क्यूँ फिर ति / जोरी सोने   / से ही भर र   /  हा है तू ?
२२१           /     २१२१    /       १२२१     / २१२

बाकी के अशआर आप खुद तक्तीअ कर लें, वैसे बाकी के अशआर बहर से ख़ारिज हैं, तक्तीअ करके सुधार कर लीजिये 
हाँ ये भी कि, कहन के लिए ढेरो दाद हाज़िर है ... जो आप कहना चाहते हैं वो स्पष्ट है, वैसे कुछ प्रयास से भाषा और साफ़ हो सकती हैं 

जैसे -

कोशिस मसीहा बनने की जब  कर रहा है तू

तो सूलियों पे चढ़ने से क्यूँ  डर रहा है तू ?......... जब के साथ तब का प्रयोग भाषा के सही प्रयोग को दर्शायेगा, भौतिक रूप से एक इंसान सूली पर चढ़ सकता है, सूलियों पर नहीं ...

 तंज़ के साथ जब हम सम्मान को जोड़ देते हैं तो तंज़ दस गुना बढ़ जाता है ,, देखिये ...

कोशिस मसीहा बनने की जब कर रहे हैं आप

सूली पे चढ़ने से भला क्यूँ डर रहे हैं आप

सोने को मिट्टी मानने वालों में आप हैं 

फिर क्यों तिजोरी सोने से ही भर रहे हैं आप

बैठे बिठाए "आप पार्टी" पर भी निशाना साधने का मज़ा लीजिये .. हा हा हा


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 28, 2014 at 6:26pm

अरुज़ की नियमावलियाँ ठीक हैं, ज़िहाफ़ की बातें मुझसे न पूछें, आदरणीय. ग़ज़ल कहना एक बात है और अरुज़ के अनुरूप सलाह देना दूसरी बात. मैं ग़ज़ल कह लेता हूँ, अरुज़ी नहीं हूँ.  मैं तो छोटा हूँ, अच्छे-अच्छे ग़ज़लकार अरुज़ी नहीं होते.

और, विरले अरुज़ी कायदे की ग़ज़ल कह लेते हैं.

सादर

Comment by Dr Ashutosh Mishra on July 28, 2014 at 3:43pm

आदरणीय सौरभ सर ..आपकी सलाह के लिए तहे दिल धन्यवाद 

सर क्या २२१२ २२१२ २२११ २२ किया जा सकता है की नहीं ..इस ग़ज़ल में तो मैं उलझ गया हूँ आप ही कोई रास्ता दिखाने का कष्ट करें    २२११ का प्रयोग भी संदिग्ध लग रहा है ...सादर प्रणाम के साथ 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 22, 2014 at 11:14am

मैं आपकी ग़ज़ल को २२१२  २२१२ २२१२ २२ के हिसाब से ही देखना चाह रहा था. भान था कि मिसरों का वज़न गलत अंकित हो गया है. लेकिन आगे के निम्नलिखित मिसरों को मैंने देखा तो ये मेरी सोच से इतर लगे -

तूने उठायी उंगली सभी के चरित्र पर है

सबको खबर रातों में कहाँ पर रहा है तू

 

ले नाम क्यूँ मजहब का लड़ाता सभी को है

जिस देश में मुफलिस को नहीं खाने को रोटी

काजू चबेने जैसे वहाँ चर रहा है तू  

इसी कारण मैंने शुद्ध बज़न को उद्धृत नहीं किया. 

सादर

   

Comment by Dr Ashutosh Mishra on July 22, 2014 at 8:19am

आदरणीया वेदिका जी ...ग़ज़ल पर आपकी उत्साह वर्धक प्रतिक्रिया के लिए तहे दिल धन्यवाद ..सादर 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
11 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
12 hours ago
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Monday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service