For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

‘महिला उत्थान’ मुद्दे पर संगोष्ठी से घर लौटते  ही कुमुद से उसके पति ने कहा... “अभी थोड़ी देर पहले ही दीपा आई थी मिठाई लेकर वो  बहुत अच्छे नम्बरों से पास हुई है  कंप्यूटर कोर्स तो उसका पूरा हो ही गया था,तुम्हारी प्रेरणा और  मार्ग दर्शन से कितना कुछ कर लिया इस लड़की ने हमारे घर में काम करते-करते....  अब सोचता हूँ अपने ऑफिस में एक वेकेंसी निकली है इसको रखवा दूँ “

 कुमुद कुछ सोच कर बोली”अजी इतनी भी क्या जल्दी, वैसे भी सोचो इतनी अच्छी काम वाली फिर कहाँ मिलेगी, फिर तो ये काम करेगी नहीं”!!!

(मौलिक एवं अप्रकाशित )

Views: 772

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Shubhranshu Pandey on July 21, 2014 at 1:58pm

आदरणीया राजेश कुमारी जी, 

सुन्दर कथा. समाज के दूसरे पहलु को सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया है. सहायता भी उतनी ही करो जितने में स्वयं का फ़ायदा कम ना हो. सहायता देने के बाद भी उसे परमुखापेक्षी ही बनाये रखने की चाहत नियत को गंदा करते हैं..

सादर.

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on July 21, 2014 at 12:45pm

बहुत ही बढ़िया लघुकथा. यहाँ तो सिर्फ नौकरानी की बात है मैंने कई जगह देखा है लोग अपनी बहु जो अपने पति के साथ दुसरे शहर में रहकर पढाई कर रही हो ,उसे किसी न किसी तरीके से घर के काम और अपनी स्वतंत्रता के लिए दवाब डालकर बुला लेते है. अक्सर यह भी देखने को मिलता है कि महिला ही महिला के प्रति एक दुर्भाव रखती हैं.

आपकी लघुकथा पर आपको अनेकोनेक बधाइयाँ ,आदरणीया राजेश दीदी


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 21, 2014 at 10:53am

आ० डॉ गोपाल नारायण जी ,लघु कथा पर आपकी हर्षवर्धन करती प्रतिक्रिया हेतु दिल से आभारी हूँ सादर. 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 21, 2014 at 10:47am

आ० संतलाल करुण जी ,आपसे अनुमोदन पाकर रचना धन्य  हुई, मेरा लिखना सार्थक हुआ ह्रदय तल से आभार आपका |


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 21, 2014 at 10:45am

प्रिय वेदिका ,आपको ये लघु कथा इसका भाव प्रभावित किया मेरा लिखना सार्थक हुआ ,ये दोयम व्यवहार तो हर दूसरे तीसरे  कदम पर मिल जाएगा देखने को |हार्दिक आभार आपका सस्नेह 

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on July 20, 2014 at 9:31pm

वाह वाह और वाह------

बहुत सुन्दर महनीया i

Comment by Santlal Karun on July 20, 2014 at 8:11pm

आदरणीया राजेश कुमारी जी,

दाम्पत्य और कार्यालयी जीवन को जोड़ती समस्यापरक पठनीय लघु कथा, हार्दिक साधुवाद एवं सद्भावनाएँ !

Comment by वेदिका on July 20, 2014 at 6:40pm

दोयम व्यवहार कैसे तो निभा ले जाते है लोग, समाज के सामने कुछ और व्यक्तिगत रूप से कुछ और। इस विसंगति पर चोट करती हुयी कथा पर बधाई आदरणीय दीदी जी!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"इल्म गिरवी है अभी अपनी जहालत के लिए ढूँढ लो क़ौम नयी अब तो बग़ावत के लिए अब अगर नाक कटानी ही है हज़रत…"
15 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"आ. रिचा जी, सादर अभिवादन। तरही मिसरे पर सुंदर गजल हुई है। गिरह भी खूब लगाई है। हार्दिक बधाई।"
19 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"2122, 1122, 1122, 112/22 सर झुका देते हैं हम उसकी इबादत के लिए एक दिल चाहिए हमको तो मुहब्बत के…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सादर अभिवादन।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सर कोई जब न उठा सच की हिमायत के लिएकर्बला   साथ   चले   कौन …"
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
" स्वागतम "
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 190 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का मिसरा नौजवान शायर…See More
Tuesday
आशीष यादव posted a blog post

मशीनी मनुष्य

आज के समय में मनुष्य मशीन बनता जा रहा है या उसको मशीन बनने पर मजबूर किया जाता है. कारपोरेट जगत…See More
Apr 20
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब, प्रस्तुत दोहों की सराहना हेतु आपका हार्दिक आभार। सादर"
Apr 19
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय जयहिंद रायपुरी जी सादर, प्रदत्त चित्र पर आपने  दोहा छंद रचने का सुन्दर प्रयास किया है।…"
Apr 19
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी  सही कहना है हम भारतीय और विशेषकर जो अभावों में पलकर बड़े हुए हैं, हर…"
Apr 19
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीया प्रतिभाजी हार्दिक धन्यवाद आभार आपका"
Apr 19

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service