For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

2122, 2122, 2122, 2122, 2122, 2122, 2122

रात की काली सियाही जिंदगी में छा गई तो आप ही बतलाइये हम क्या करेंगे
चार दिन की चांदनी जब आदमी को भा गई तो आप ही समझाइये हम क्या करेंगे

जन्नतों के ख्वाब सारे टूटकर बिखरे हुए है, बस फ़रिश्ते रो रहे इस बेबसी को
दो जहाँ के सब उजालें तीरगी जो खा गई तो आप ही फरमाइये हम क्या करेंगे

वो थमा था, चैन से सोया हुआ था, सब तरह से बात भी वो तो हमारी मानता था  
इक समंदर को नदी की तिश्नगी भरमा गई तो आप ही जतलाइये हम क्या करेंगे

खूब थे उसके उजालें, चाँद-तारों को भी पाले, जगमगाती कायनातों को हँसाती
आसमानों की ग़ज़ल से रौशनी शरमा गई तो आप ही कह जाइये हम क्या करेंगे

आपकी वो हरकतें, तहजीब की हद भूल के बस यों हंसी से डोलना जैसे बला हो 
आपकी इन आदतों से आशिकी बल खा गई तो आप ही शरमाइये हम क्या करेंगे

जिंदगी की गर्द से सपने उठाकर रूह में जब वेदनाएं घुल गई फिर डायरी को,
प्रेम की पीड़ा मिली बस शायरी भी आ गई तो आप ही तर जाइये हम क्या करेंगे


-----------------------------------------------------------------------------------------------------------
( मौलिक एवं अप्रकाशित )                        मिथिलेश वामनकर, 29 नवम्बर, 2014
-----------------------------------------------------------------------------------------------------------

बह्र-ए-रमल मुइज़ाफ़ी मुसम्मन सालिम (14-रुक्नी)
( अर्कान- फ़ायलातुन, फ़ायलातुन, फ़ायलातुन, फ़ायलातुन, फ़ायलातुन, फ़ायलातुन, फ़ायलातुन)
( वज़न- 2122, 2122, 2122, 2122, 2122, 2122, 2122 )

Views: 1051

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on December 24, 2014 at 3:30pm
आदरणीय वीनस सर, आपको ग़ज़ल पसंद आई लिखना सार्थक हुआ। आप जैसे अरूज़ के उस्ताद से दाद पाकर अभिभूत हूँ। बहुत बहुत आभार। हार्दिक धन्यवाद।
Comment by वीनस केसरी on December 24, 2014 at 3:38am

वाह वा ...
शानदार ग़ज़ल हुई है
दाद क़ुबूल फरमाएं ...


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on December 8, 2014 at 11:05pm

ग़ज़ल में कुछ बदलाव किया है . सादर 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on December 2, 2014 at 10:35pm

आदरणीय गिरिराज भंडारी जी आपको ग़ज़ल पसंद आई यही मेरा सौभाग्य है। प्रोत्साहन के लिए आपका आभार धन्यवाद।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on December 2, 2014 at 9:48pm

आदरणीय मिथिलेश भाई , बहुत खूबसूरत गज़ल कही है , आपको दिली बधाइयाँ ! लम्बी बहर को सफलता पूर्वक निबाहने के लिये अलग से बधाई स्वीकार करें ।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on December 2, 2014 at 8:35pm
"आदरणीय दयाराम methani जी आपका बहुत बहुत धन्यवाद आभार। इस बहर में मेरे हिसाब से जितने अधिक रुक्न को मैं निभा पाया लिख दिया बाकि गुणीजन ही बता सकते है।"

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on December 2, 2014 at 7:19pm
आदरणीय नीरज जी आपका धन्यवाद आभार।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on December 2, 2014 at 7:03pm
आदरणीय राम शिरोमणि पाठक जी आपको ग़ज़ल पसंद आई इसके लिए मैं तहे दिल से शुक्रगुजार हूँ
Comment by Neeraj Neer on December 2, 2014 at 6:04pm

वाह बहुत ही शानदार गजल ... हार्दिक बधाई स्वीकारें । 

Comment by Dayaram Methani on December 2, 2014 at 2:42pm

आ. मिथलेश जी,

बहुत शानदार ग़ज़ल कही आपने। मैंन इस प्रकार की रचना आज तक नहीं देखी जिसमें  फ़ायलातुन 2122 की सात बार आवर्ती हुई हो। 212 की आठ बार आवर्ती की दो तीन ग़ज़ल अवशय ही देखिये है पर  फ़ायलातुन की चार बार से अधिक की आवर्ती आज आपकी ग़ज़ल में पहली बार देखने को मिली है। इस सुंदर रचना के लिये बधाई स्वीकार करें व हो सके तो यह भी बताने का कष्ट करें कि  फ़ायलातुन की क्या 5 या 6 बार भी आवर्ती हो सकती है या नहीं।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
2 hours ago
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
6 hours ago
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
14 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Apr 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service