For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गजल- वरना मेरा इबादत से रिश्ता नहीं!

212 212 212 212

मैं तो मरता हुँ पर प्यार मरता नहीं!
इश्क का भूत मन से निकलता नहीं!!

हाल क्या हो गया देख रो रो मेरा!
सबको दिखता है पर तुझको दिखता नहीं!!

किस गली किस शहर में कहाँ पे है तू!
दिल मेरा मुझसे अब ओर थमता नहीं!!

हो जो बस में मेरे तो मैं नफरत करूं!
क्या करूं आपसे प्यार घटता नहीं!!

लोग कहते है मौसम सुहाना है अब!
सबको लगता है पर मुझको लगता नहीं!!

साँस आती नहीं उसको देखें बिना!
उसको देखें बिना चैन मिलता नहीं!!

वो जो है सामने तो खुदा सामने !
वरना मेरा इबादत से रिश्ता नहीं!!

इतना रोता है 'राहुल' जो, क्या बात है!
बात यह है कि वो बस समझता नहीं!!

मौलिक व अप्रकाशित!

Views: 869

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on January 3, 2015 at 8:16pm

आदरणीय राहुल भाई , बहुत सुन्दर ग़ज़ल हुई है , आपको मेरी दिली बधाइयाँ ।

Comment by Rahul Dangi Panchal on January 2, 2015 at 8:18pm
मेरे आदरणीय मिथिलेश वामनकर सर जी मैं आपके सुझाव पर अवश्य गौर करुंगा सादर धन्यवाद!

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on January 2, 2015 at 7:55pm
आदरणीय राहुल भाई बहुत प्यारी ग़ज़ल हुई है गुनगुनाने में आनंद आया। इस प्रस्तुति पर बधाई। एक सुझाव है इतनी प्यारी ग़ज़ल में इश्क़ का भूत शब्द जम नहीं रहा है ।
मतले में ही... मैं तो मरता हूँ को "लोग मरते है पर प्यार मरता नहीं "कर सकते है। बस मतला थोड़ा सा बदल ले तो बेहतरीन ग़ज़ल निकलकर आएगी। सादर। बाकि गुणीजनों की टिप्पणी की प्रतीक्षा करे।
Comment by Hari Prakash Dubey on January 2, 2015 at 6:40pm

 सुन्दर प्रयास आदरणीय राहुल जी ,हार्दिक बधाई !

Comment by Rahul Dangi Panchal on January 2, 2015 at 4:56pm
आदरणीय गुनीजनों से विनती है कि क्रपया मेरी छोटी छोटी कमीयों को भी अनदेखा न किया करें! मुझे मेरी हर कमी से अवगत कराया करें! जिससे अच्छा लिख सकूं ! हम नये सीखने वालो को हौसला और आलोचना बराबर मात्रा में चाहिए! सादर नमन!
Comment by Rahul Dangi Panchal on January 2, 2015 at 1:44pm
आदरणीय khursheed khairadi जी सादर धन्यवाद स्वीकार करें!
Comment by khursheed khairadi on January 2, 2015 at 1:35pm

आदरणीय डांगी साहब ,सुन्दर ग़ज़ल हुई है | सादर अभिनन्दन |

Comment by Rahul Dangi Panchal on January 2, 2015 at 1:26pm
आदरणीय डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव जी सादर धन्यवाद! मैं आपके सुझाव पर अवश्य गौर करुंगा! सादर!
Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on January 2, 2015 at 1:21pm

दागी जी

बड़ी जोरदार शायरी हुयी है i आपको बधाई i  शुरू में आपका संवाद -सबको दिखता है पर तुझको दिखता नहीं --यहाँ संबोधन तुम करके है i बादमे यह तुम  'वो' हो जाता है-- सांस आती नहीं उसको देखे बिना  i यह बिखराव क्यों ? तुम कहा था तो तुम ही लेकर चलते  तो ज्यादा मजा आता  i मगर फिर भी बहुत अच्छी सोच आपकी रही है i  सस्नेह i

Comment by Rahul Dangi Panchal on January 2, 2015 at 10:48am
आदरणीय सोमेश जी सादर धन्यवाद स्वीकार करें!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
6 hours ago
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
yesterday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
Tuesday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service