For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

122 122 122 122

कभी कोई मु‍फलिस कहां बोलता है ।

जो बोले तो फिर आसमां बोलता है ।।

ज़माना नहीं, पासबां बोलता है ।

हुआ कौन उसका, मकां बोलता है ।।

अभी लोग  उठकर रवाना हुए हैं ।

ये चूल्‍हों से उठता धुआं बोलता है ।।

 

अगर आंच गैरत पे आये तो बोले ।

वगरना कहां बेजुबां बोलता है ।।

 

दिलासा नहीं काम दे दो मुझे तुम ।

यही बात बोले जहां बोलता है ।।

जमीं उसकी दहकान से छीन ली फिर ।

करो खुदकशी हुक्‍मरां बोलता है ।।

 

यहाँ  क्‍या रहा साथ क्‍या ले चले हम ।

कफन देख सूदों जियां बोलता है ।।

 

मजा मंजिलों में नहीं है मुसाफिर ।

सफर दर सफर कारवां बोलता है ।।

 

किताबों का हर फलसफा है किताबी ।

इबादत से  हासिल निशां बोलता है ।।

मौलिक एवं अप्रकाशित

आरणीय गुणीजन ये ग़ज़ल ओ बी ओ का सदस्‍य बनने से पूर्व कही थी अब ओ बी अो के विशाल सागर से अपनी सामर्थ्‍य भर ग्रगहण करने  के बाद इसे देखते है तो कई जगह इसमें मात्रा गिरा कर पढ़नी पड़ रही है । आप  कृपया सुधार हेतु मार्ग दर्शन दें और ये भी बताये कि क्‍या ये ग़ज़ल विधा की रचना कही जा सकती है

Views: 740

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ravi Shukla on August 17, 2015 at 12:25pm

आदरणीय सौरभ जी

आपकी ग़ज़ल पर उपस्थिति और आश्‍वस्‍त करने वाली टिप्‍पणी से सच जानिये बहुत खुशी हुई है । प्रयास सार्थक हुआ । आपका बहुत बहुत आभार ।आपके आर्शीवाद को आज देख सके विलंब हेतु क्षमा ।


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 13, 2015 at 3:44pm

एक अच्छी कोशिश के लिए दिली दाद कुबूल कीजिये आदरणीय रवि शुक्लजी. 

किताबों का हर फलसफा है किताबी ।

इबादत से  हासिल निशां बोलता है ।।  

इस शेर के सानी ने वो कुछ कहा है जिसे कहने में एक पूरा उपन्यास छोटा पड़ जाय.  आपकी नज़र पैनी है, शब्द-संग्रह समुचित है तथा अंदाज़ अदब के हिसाब से है. आपसे बहुत कुछ सुनने की आश्वस्ति बन रही है भाई. 
शुभकामनाएँ 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on August 9, 2015 at 1:12pm

आ. रवि भाई , अब मतला सही है , और गज़ल भी । पुनः बधाई आपको ।

Comment by Dr Ashutosh Mishra on August 7, 2015 at 1:09pm

आदरणीय रवि जी ..कमाल के शेर हैं ..हर शेर के लिए दाद क़ुबूल करें 

Comment by Ravi Shukla on August 7, 2015 at 11:40am

आदरणीय मिथिलेश जी

शेर दर शेर तफसील से दी गई आपकी दाद  का शुक्रिया

घर से दफ्तर तक के आठ किलोमीटर के फासले में कभी कभी कुछ दृश्‍य दिखाई दे जाते है उनको भी कहने की कभी कभी कोशिश हो जाती है वही चित्र आपको भी शेर में नज़र आ गया हमारा शेर कहना सार्थक हो गया है । अनुग्रह बनाये रखें । आपका आभार ।

Comment by Ravi Shukla on August 7, 2015 at 11:34am

आदरणीय कृष्‍ण मिश्र जी ग़ज़ल पसंद आई इसके लिये आभार आपका

Comment by Krish mishra 'jaan' gorakhpuri on August 6, 2015 at 9:12pm

मजा मंजिलों में नहीं है मुसाफिर ।

सफर दर सफर कारवां बोलता है ।।          वाह! वाह!

बहुत सुन्दर गज़ल हुयी है आदरणीय! हार्दिक बधाई!


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on August 6, 2015 at 11:56am

आदरणीय रवि जी, बहुत ही शानदार ग़ज़ल हुई है. गुनगुनाने में आनंद आ गया. कुछ संशोधनों के बाद तो कमाल की ग़ज़ल निकल आई है. कुछ अशआर ने तो मुग्ध कर दिया है. इस शानदार ग़ज़ल पर शेर दर शेर दाद हाज़िर है-

कभी कोई मु‍फलिस कहां बोलता है ।

जो बोले तो फिर आसमां बोलता है ।।................. शानदार मतला हुआ है 

ज़माना नहीं, पासबां बोलता है ।

हुआ कौन उसका, मकां बोलता है ।।................. बेहतरीन हुस्ने-मतला हुआ है 

अभी लोग  उठकर रवाना हुए हैं ।

ये चूल्‍हों से उठता धुआं बोलता है ।।............. वाह वाह वाह दिल लूट लिया इस शेर ने .... क्या चित्र खींचा है.

 

अगर आंच गैरत पे आये तो बोले ।

वगरना कहां बेजुबां बोलता है ।।............ शानदार शेर .... दिल से दाद हाज़िर है 

 

दिलासा नहीं काम दे दो मुझे तुम ।

यही बात बोले जहां बोलता है ।।....................शेर हुआ हुआ सा लग रहा है.

जमीं उसकी दहकान से छीन ली फिर ।

करो खुदकशी हुक्‍मरां बोलता है ।।.............. बढ़िया शेर 

 

यहाँ  क्‍या रहा साथ क्‍या ले चले हम ।

कफन देख सूदों जियां बोलता है ।।......................वाह वाह बहुत बढ़िया शेर हुआ है.

 

मजा मंजिलों में नहीं है मुसाफिर ।

सफर दर सफर कारवां बोलता है ।।..........बहुत ही गहन विचार के बाद ये शेर हुआ है.... वाह वाह 

 

किताबों का हर फलसफा है किताबी ।

इबादत से  हासिल निशां बोलता है ।।.......... बढ़िया शेर 

वाह वाह .... दिल-जीतू ग़ज़ल के लिए बहुत बहुत बधाई 

Comment by Sulabh Agnihotri on August 6, 2015 at 11:22am

बहुत सुन्दर गजल हुयी है।

Comment by Ravi Shukla on August 5, 2015 at 5:27pm

आ‍दरणीय गि‍रीराज जी

इस में कुछ इस तरह संशोधन किया है बतायें कैसा है

ज़माना नहीं, पासबां बोलता है

हुआ कौन उसका, मकां बोलता है

कभी कोई मु‍फलिस कहां बोलता है ।

जो बोले तो फिर आसमां बोलता है ।।

दिलासा नहीं काम दे दो मुझे तुम

यही बात बोले जहां बोलता है

ज़रा सी लेकिन गंभीर त्रुटि से पूरी ग़जल खारिज हो रही थी

आपका बहुत बहुत आभार ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Tuesday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Tuesday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Jul 10
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service