For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़रीबों की विरासत (लघुकथा) शेख़ शहज़ाद उस्मानी

नई सदी, विरासत और सत्ता के बीच कुछ मुद्दों पर बहस छिड़ गई थी। सत्ता विरासत से संतुष्ट और प्रसन्न थी, उसे विरासत में ही अपना भविष्य नज़र आ रहा था। नई सदी विरासत को बोझ समझ कर उसे समस्याओं का जनक मान रही थी। विरासत अपनी प्रासंगिकता और महत्व की पुष्टि कर रही थी।

"केवल विज्ञान की विरासत सदैव मेरे लिए सार्थक और लाभदायक रही है, बाक़ी सभी ने ढेर सारी समस्याएँ और दुविधायें हम पर थोपीं हैं। एक ही लकीर पीटते रहने से मौलिक नवीन सृजन बाधित हुआ है। लोग आलसी, निकम्मे पराधीन और आश्रित हो रहे हैं विरासतों की वज़ह से। " - नई सदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा।

"मुझे तो नहीं लगता ऐसा कभी! "- सत्ता ने विरोध जताते हुए कहा- "साझा संस्कृति और साझा विरासत की वज़ह से ही आज राष्ट्र टिके हुए हैं, कहीं लोकतंत्र टिका हुआ है, कहीं राजशाही और कहीं तानाशाही! कहीं फ़िल्म जगत टिका हुआ है, कहीं शास्त्रीय संगीत! विरासत में मिली सत्ता की सफलता नहीं देखी क्या आपने?"

ये सब बातें सुनकर विरासत ने कहा- "बिलकुल सही कहा आपने। मेरी बदौलत ही राष्ट्र चमक रहे हैं, सभ्यता और संस्कृति सदैव विकासशील हैं, रोज़गार से लेकर पर्यटन तक, स्वाभिमान से लेकर प्रसिद्धि तक सब मेरी ही परिणति है!"

"बड़े लोगों की बड़ी-बड़ी बातें, बड़े इरादे, बड़े सपने! ग़रीब या मुफ़लिस क्या जाने, विरासत क्या होती है? साझा विरासत हो या ग़ैर-साझा, उसे विरासत में क्या मिलता है? मेरा अनुभव तो यही है कि समाज की मुख्य धारा से दूर रहकर ग़रीब वही और वहीं है, जैसा जहां था!" - निराश नई सदी ने कहा।

[मौलिक व अप्रकाशित].

Views: 596

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Sheikh Shahzad Usmani on May 27, 2016 at 5:41am
मेरी रचना पर समय देकर समीक्षात्मक टिप्पणी द्वारा प्रोत्साहित करने के लिए तहे दिल से बहुत बहुत शुक्रिया मोहतरम जनाब बशर भारतीय साहब।
Comment by Sheikh Shahzad Usmani on May 27, 2016 at 5:40am
रचना पर समय देकर अनुमोदन करने विचारों से अवगत कराने व प्रोत्साहन देने के लिए हृदयतल से बहुत बहुत धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी व आदरणीया नीता कसार जी।
Comment by Sheikh Shahzad Usmani on May 27, 2016 at 5:38am
महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत कर मार्गदर्शन प्रदान करने, रचना का अनुमोदन करने व प्रोत्साहन देने के लिए हृदयतल से बहुत बहुत धन्यवाद आदरणीय अशोक कुमार रक्ताले जी व आदरणीय डॉ. विजय शंकर जी।
Comment by pratibha pande on May 26, 2016 at 7:24pm

ये कभी ख़त्म नहीं होने वाला विवाद है ,  अच्छा विषय लिया है आपने ,निर्वहन भी सफलता से किया है ,     हार्दिक बधाई प्रेषित है आपको इस रचना पर आदरणीय उस्मानी जी   

Comment by Nita Kasar on May 26, 2016 at 3:01pm
विरासत को नही सहेज पायेंगे तो नयी पीढ़ी को क्या दिखायेंगें ।विरासत ही संपूर्ण राष्ट्र का आईना होती है।संदेशप्रद कथा के लिये बधाई आपको आद०शेख शहज़ाद उस्मानी जी ।
Comment by बशर भारतीय on May 26, 2016 at 7:36am
एक अलग ही पहलू को उभारा है आपने बहुत बहुत बधाई इस लघुकथा के लिये
Comment by Dr. Vijai Shanker on May 25, 2016 at 8:59pm
बहुत ही सार्थक , एक गम्भीर प्रस्तुति। विरासत एक धरोहर होती है , समय के साथ उसमें उत्तरोत्तर वृद्धि एवं संवर्धन करते रहना पड़ता है , भविष्य निर्माण में वह एक भूमिका का काम करती है। अपनी संस्कृति को छोड़ना समीकीं नहीं होता है क्योंकि वह बहुत से कारकों और कारणों से निर्मित और उन पर आधारित होती है , कभी कभी वे कारक और कारण हमें दिखाई भी नहीं देते हैं।
आपको इस खूबसूरत सोच और प्रस्तुति केलिए बधाई आदरणीय शेख शहज़ाद उस्मानी जी , सादर।
Comment by Ashok Kumar Raktale on May 25, 2016 at 8:25pm

वाह ! सत्ता,विरासत और नयी सदी सभी के तर्क अच्छे हैं. किन्तु नई सदी में अनुभव की कमी भी हो सकती है. सुंदर लघुकथा. बहुत-बहुत बधाई आदरणीय शेख शहजाद उस्मानी साहब. सादर.

Comment by Sheikh Shahzad Usmani on May 25, 2016 at 4:52pm
बहुत बहुत शुक्रिया मोहतरम जनाब समर कबीर साहब हौसला अफ़ज़ाई हेतु।
Comment by Samar kabeer on May 25, 2016 at 2:43pm
जनाब शैख़ शहज़ाद उस्मानी जी आदाब,बहुत अच्छी लगी आपकी लघुकथा,बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Monday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Sunday
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
Sunday
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
Saturday
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
Saturday
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
Saturday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
Saturday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
May 25

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service